Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, November 24
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*सत्य मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* जिला पंचायत सीईओ ने ग्रामीण विकास के विभिन्न कार्यों का किया निरीक्षण
    Uncategorized

    *सत्य मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* जिला पंचायत सीईओ ने ग्रामीण विकास के विभिन्न कार्यों का किया निरीक्षण

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGMay 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *जिला पंचायत सीईओ ने ग्रामीण विकास के विभिन्न कार्यों का किया निरीक्षण*

    *पीएम आवास हितग्राहियों से विस्तृत चर्चा कर अपूर्ण आवास को समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने हेतु कार्यरत अमलो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए* 

     जशपुर, 26मई,2024/ जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार ने जनपद पंचायत बगीचा अंतर्गत ग्राम पंचायत सन्ना, पंडरापाठ, दनगरी, झगरपुर एव टटकेला में प्रधानमंत्री आवास, मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन एव एनआरएलएम के आजीविका संबंधी गतिविधियों का निरीक्षण किया । उन्होंने ग्राम पंचायत सन्ना में रानी लक्ष्मी बाई संकुल संगठन में समूह से जुड़े हुए दीदियों का लखपति दीदी पहल की जानकारी ली जिसमे हर्राडीपा इकाई एव कामारिमा पंचायत की लखपति दीदी ने अपने अनुभव को सभी के साथ साझा किए।जिसमे उनको स्वयं के रुचि अनुरूप आजीविका गतिविधियों को अपनाने एव उक्त गतिविधियों हेतु अन्य हितग्राही मूलक योजनाओं से आवश्यक सहायता हेतु चर्चा की गई।

     

        सीईओ श्री अभिषेक कुमार ने ग्राम पंचायत पंडरापाठ, दनगरी एव झगरपुर में प्रधानमंत्री आवास एव जनमन आवास योजना के हितग्राहियों से उनके आवास निर्माण में चल रहे कार्यों के संबंध में जानकारी एव प्रगतिरत आवास का निरीक्षण किया जिसमे हितग्राहियों से आवास निर्माण के संबंध में विस्तृत चर्चा की एव आ रही कठिनाइयों का निराकरण करने तथा समस्त अपूर्ण आवास को तय समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने हेतु ग्राम पंचायत एव जनपद स्तर पर कार्यरत अमलो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही निरीक्षण के दौरान लापरवाही बरतने के लिए तकनीकी सहायक को कारण बताओ नोटिस जारी करने हेतु कहा गया। ग्राम पंचायत झगरपुर में स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत स्वच्छताग्राही दीदियों से भेंट कर डोर टू डोर कचरा कलेक्शन एव ग्राम पंचायत को स्वच्छ एवम सुंदर बनाने की दिशा में आवश्यक पहल एव जन जागरूकता लाने हेतु निर्देश दिए गए। साथ ही ग्राम पंचायत टटकेला में मॉडल अमृत सरोवर की दिशा में मनरेगा निर्मित अमृत सरोवर का निरीक्षण किया एव मॉडल के रूप में सुव्यवस्थित करने एवआवश्यक निर्माण के संबंध रूपरेखा तैयार किए जाने हेतु उपस्थित तकनीकी अमलो को दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला एव जनपद टीम की उपस्थिति रही।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* गौवंश अभ्यारण्य योजना लाएगी साय सरकार, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अधिकारियों को दिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश
    Next Article पुलिस अधीक्षक की विशेष टीम ने मोटर सायकल से मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले अभियुक्त आकाश गुप्ता निवासी दुलदुला को किया गिरफ्तार
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🚨 गरीबों के निवाले पर सरकारी व्यवस्था का पहरा! पत्थलगांव में राशन संकट से मचा हड़कंप, विधायक गोमती साय के सामने फूटा राशन विक्रेताओं का दर्द, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तक पहुंची शिकायत!……….

    November 23, 2026

    🚩 अयोध्या की भव्यता अब सरगुजा की धरती पर! रामगढ़ में आकार ले रहा प्रभु श्रीराम का भव्य धाम, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण……….

    November 23, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल: पूर्व सांसद नंदकुमार साय को हेलीकॉप्टर से रायपुर लाए, बालाजी अस्पताल में भर्ती

    November 23, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 गरीबों के निवाले पर सरकारी व्यवस्था का पहरा! पत्थलगांव में राशन संकट से मचा हड़कंप, विधायक गोमती साय के सामने फूटा राशन विक्रेताओं का दर्द, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तक पहुंची शिकायत!……….
    • 🚩 अयोध्या की भव्यता अब सरगुजा की धरती पर! रामगढ़ में आकार ले रहा प्रभु श्रीराम का भव्य धाम, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण……….
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल: पूर्व सांसद नंदकुमार साय को हेलीकॉप्टर से रायपुर लाए, बालाजी अस्पताल में भर्ती
    • 🚨 आखिर क्या हो गया है पत्थलगांव को? सड़कों पर बेलगाम अव्यवस्था, हादसों का खतरा और खुलेआम गाली-गलौज! आखिर कब जागेगा जिम्मेदार तंत्र?………
    •  🔥 पत्थलगांव में गूंजा गरीब की रोजी-रोटी का सवाल! प्रशासनिक नोटिस से मचा हड़कंप, दुकानदार के समर्थन में उतरे नगर पालिका उपाध्यक्ष अजय बंसल; आखिर विकास की कीमत गरीब की आजीविका क्यों?………..

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?