Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Friday, May 29
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*सत्य मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* रात्रि में चारपहिया वाहन में मवेशी तस्करी कर रहे आरोपी ने पुलिस के दबाव में आकर वाहन छोड़कर फरार हो गया
    Uncategorized

    *सत्य मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* रात्रि में चारपहिया वाहन में मवेशी तस्करी कर रहे आरोपी ने पुलिस के दबाव में आकर वाहन छोड़कर फरार हो गया

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGMay 27, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *रात्रि में चारपहिया वाहन में मवेशी तस्करी कर रहे आरोपी ने पुलिस के दबाव में आकर वाहन छोड़कर फरार हो गया,*  

    *वाहन से कुल 03 नग मवेशी कीमती 15 हजार रू. जप्त किया गया,*

    *अज्ञात तस्करों की पतासाजी जारी,*  

    *थाना तुमला में अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध पशु क्रूरता अधिनियम् की धारा 11, छ.ग. कृषि पशु परि.अधि. 4, 6, 10 एवं छ.ग. पशु परिवहन अधि. 1978 की धारा 47 ए, 47 सी, 48, 52 का अपराध पंजीबद्ध।*  

     

    —–00——

     

    पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह द्वारा मवेशी तस्करों के विरूद्ध मुखबीर लगाकर एवं तस्करी की सूचना मिलने पर सभी थाना/चौकी प्रभारियों को तत्काल कार्यवाही करने एवं तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

    प्रकरण का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि बीती रात्रि लगभग 03 बजे थाना तुमला द्वारा रात्रि गश्त/पेट्रोलिंग के दौरान रास्ते में आने-जाने वाहनों की चेकिंग की जा रही थी, चेकिंग करने के दौरान गंझियाडीह की ओर से एक छोटा हाथी चारपहिया वाहन क्र.JH 01 EU 9753 आया, वाहन के पीछे तरफ तिरपाल लगाया गया था। उक्त वाहन के चालक को चेकिंग हेतु पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास किया गया जो चालक द्वारा पुलिस को देखकर वाहन के तेज गति से चलाकर रोड में भागने लगा जिसे तत्काल पुलिस द्वारा पीछा किया गया एवं पुलिस के दबाव में आकर ग्राम बारो के पास उक्त वाहन के चालक ने वाहन को रोड़ में खड़ी कर झाड़ की ओर भाग गया। ग्रामीणों की उपस्थिति में वाहन के तिरपाल को खोला गया जिसमें 03 नग मवेशी अलग-अलग रंग का मिलने पर जप्त किया गया, उक्त मवेशियों को अत्यंत क्रूरतापूर्वक रस्सी से बांधा गया था एवं सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। उक्त प्रकरण में थाना तुमला द्वारा अज्ञात आरोपी के विरूद्ध पशु क्रूरता अधिनियम् की धारा 11, छ.ग. कृषि पशु परि.अधि. 4, 6, 10 एवं छ.ग. पशु परिवहन अधि. 1978 की धारा 47 ए, 47 सी, 48, 52 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है, अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रही है।

     

    प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं जप्ती कार्यवाही में थाना प्रभारी तुमला निरीक्षक कोमल नेताम, प्र.आर. 358 आनंद प्रकाश लकड़ा, आर.क्र. 667 देवसिंह एक्का, आर.क्र. 478 सुजीत खाखा का योगदान रहा है।

    पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री सिंह द्वारा कहा गया है कि:- *”थाना तुमला के उक्त पशु तस्करी के प्रकरण में आरोपी फरार हो गया है, पशु तस्करी के फरार समस्त आरोपियों की सूची बनाई गई है, उनकी गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाया गया है।”*

     

    —–00——

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*सत्य मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* डीईओ जशपुर के दीप प्रज्वलन से डाइट जशपुर में जिला स्तरीय प्रशिक्षकों का ब्लेंडेड मोड में प्रशिक्षण हुआ प्रारंभ
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* गैस सिलेंडर कनेक्शनधारी शीघ्र कराएं ई-केवाईसी
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पत्थलगांव का बदलेगा स्वरूप: सड़कों के कायाकल्प के लिए ₹36.85 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति…………

    February 20, 2026

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* श्री दुर्गा मंदिर (अंबिकापुर रोड) पत्थलगांव में श्री राधाकृष्ण विवाह का चतुर्थ आयोजन कल… पत्थलगांव में प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाया जाता है श्री राधा कृष्ण का विवाह उत्सव

    February 19, 2026

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा में चेहरों पर मंथन शुरू; रणविजय सिंह जूदेव और सरोज पांडे की दावेदारी चर्चा में……….

    February 18, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पत्थलगांव का बदलेगा स्वरूप: सड़कों के कायाकल्प के लिए ₹36.85 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति…………
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* श्री दुर्गा मंदिर (अंबिकापुर रोड) पत्थलगांव में श्री राधाकृष्ण विवाह का चतुर्थ आयोजन कल… पत्थलगांव में प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाया जाता है श्री राधा कृष्ण का विवाह उत्सव
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा में चेहरों पर मंथन शुरू; रणविजय सिंह जूदेव और सरोज पांडे की दावेदारी चर्चा में……….
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* 17फरवरी2026 तक वेतन जारी नहीं होने की स्थिति में 19-02-2026को होगा विरोध प्रदर्शन………
    • धर्मेंद्र शर्मा बने प्रदेश संगठन के सचिव छत्तीसगढ़ प्रांत के……….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?