Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, September 15
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* जिले में बार-बार आंधी तूफान, आपूर्ति बहाली में जी-जान से जुटे और जीते विद्युतकर्मी जवान
    Uncategorized

    *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* जिले में बार-बार आंधी तूफान, आपूर्ति बहाली में जी-जान से जुटे और जीते विद्युतकर्मी जवान

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGJune 7, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *जिले में बार-बार आंधी तूफान, आपूर्ति बहाली में जी-जान से जुटे और जीते विद्युतकर्मी जवान*

    जशपुरनगर 07 जून 2024/जशपुर जिले में बार-बार आंधी-तूफान की वजह से विद्युत व्यवस्था को बनाए रखना तथा विद्युत आपूर्ति को निरंतर जारी रखना एक चुनौती बन गई है। 5 जून को एक बार फिर तेज आंधी तूफान ने जनहित सेवाओ में महत्वपूर्ण विद्युत व्यवस्था को कुछ देर के लिए ठप्प कर दिया था। हवा के वेग से बिजली के खंभों सहित वितरण तंत्र में ब्रेक-डाउन का गहरा असर हुआ था। इस व्यवधान को दूर करने विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपनी पूरी ताकत झांक डाली जिससे विषम परिस्थिति में भी विद्युत व्यवस्था बहाल हो गई।

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा जनहित की सेवाओं में पूरी निष्ठा एवं तत्परता के साथ काम करने के निर्देश दिए गए हैं, जिसके परिपालन में विद्युत कंपनियों के अध्यक्ष श्री पी. दयानंद तथा प्रबंध निदेशक (पारेषण एवं वितरण) श्री राजेश कुमार शुक्ला ने मैदानी अमले को सजगता एवं तत्परता से काम करने की विशेष हिदायतें दी है। 05 जून को जशपुर जिले में तेज आंधी तूफान के कारण 33 के.व्ही. के 03 फीडर तथा 11 के.व्ही. के 24 फीडर ब्रेकडाउन हो गए थे। विद्युत विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा तत्परता से फीडरां के ब्रेकडाउन को ठीक कर विद्युत व्यवस्था दुरुस्त कर दी गई। 11 के.व्ही. के 24 में से 19 फीडरों को रात में ही चालू कर दिया गया। देर रात हवा के वेग से कई जगहों पर खंभां एवं तारों पर पेड़ गिर जाने से खंभे एवं तार टूट गए, जिस कारण 05 फीडरों को रात में चालू नहीं किया जा सका। जिन्हें अगले सुबह ठीक कर विद्युत व्यवस्था का संचालन सुचारू रूप से कर दिया गया। इसी प्रकार कुनकुरी, जशपुर एवं पत्थलगांव में ट्रांसफार्मर डी.ओ. उड़ने की 24 तथा फ्यूज ऑफ कॉल की 42 शिकायतें प्राप्त हुई जिसका निराकरण कर दिया गया।

    जशपुर जिले के कुनकुरी में बार आंधी तूफान का केन्द्र बना हुआ है, 2 जून एवं 3 जून को भी तेज आंधी तूफान और गरज चमक के साथ बारिश हुई थी, जिससे विद्युत पारेषण एवं वितरण के तंत्र खुले में रहने के कारण प्रभावित हुए थे, जिसे विद्युत अमले के द्वारा सुधार कर सुचारू रूप से पुनः संचालन कर दिया गया। मौसम के प्रभाव को देखते हुए जशपुर जिले में विद्युत व्यवस्था सुचारू रखने मुख्य अभियंता, एवं अधीक्षण अभियंता, अम्बिकापुर के द्वारा बगीचा, कुनकुरी, तपकरा, नारायणपुर एवं फरसाबहार का दौरा किया गया तथा स्थिति को देखते हुए मुख्य अभियंता, अम्बिकापुर के द्वारा 05 सहायक अभियंताओं की 04 जून से 08 जून तक अस्थाई रूप से आपात स्थिति के प्रबंधन हेतु ड्यूटी लगाई गई। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं प्रदेश के ऊर्जा सचिव तथा छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कंपनियों के अध्यक्ष श्री पी. दयानंद द्वारा लगातार मुख्यालय स्तर पर मॉनीटरिंग की जा रही है। विद्युत कंपनी द्वारा भी जनता से अपील है कि आपदा से निपटने तथा विद्युत आपूर्ति सामान्य करने में विद्युत कर्मियों को सहयोग प्रदान करें। बिजली के करंट से जनहानि बचाने के लिए ऑटोमेटिक ट्रिपिंग की भी व्यवस्था होती है, इसलिए ऐसे समय में विद्युत उपभोक्ताओं का धैर्य ही सुधार कार्य करने वालों का संबल होता है।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* कलेक्टर ने एसडीएम बगीचा को तत्काल प्रभावित ग्रामों में मेडिकल टीम भेजकर सभी प्रभावितों का मेडिकल चेकअप कराने एवं तत्काल उपचार कराने का निर्देश
    Next Article *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 08 लाख की राशि स्वीकृत
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🐘 डिवाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल में विराजे बाल गणेश, भक्तिमय हुआ अस्पताल का माहौल 🙏……

    September 14, 2026

    🙏 प्रथम दर्शन: मंडी प्रांगण में खुले गजानन स्वामी के मुख, भक्तों में दिखा उत्साह………

    September 14, 2026

    त्योहारों की भीड़ में वारदात रोकने पुलिस अलर्ट, थाना प्रभारी जितेंद्र ताम्रधर ने बताया सुरक्षा का खास इंतजाम……….

    September 14, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🐘 डिवाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल में विराजे बाल गणेश, भक्तिमय हुआ अस्पताल का माहौल 🙏……
    • 🙏 प्रथम दर्शन: मंडी प्रांगण में खुले गजानन स्वामी के मुख, भक्तों में दिखा उत्साह………
    • त्योहारों की भीड़ में वारदात रोकने पुलिस अलर्ट, थाना प्रभारी जितेंद्र ताम्रधर ने बताया सुरक्षा का खास इंतजाम……….
    • 🚨 वायरल वीडियो ने हिलाया प्रशासन! अंबिकापुर की बदहाल सड़क पर CM साय सख्त………
    • 25 साल की सेवा की कहानी अब पहुंचेगी हर घर तक!…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?