Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Friday, September 18
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* खरीफ आदान सामग्री के भण्डारण वितरण की समितिवार समीक्षा की
    Uncategorized

    *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* खरीफ आदान सामग्री के भण्डारण वितरण की समितिवार समीक्षा की

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGJune 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *बगीचा एसडीएम ने कृषि विभाग की ली बैठक*

    *खरीफ आदान सामग्री के भण्डारण वितरण की समितिवार समीक्षा की* 

    जशपुर,08,जून,2024/ बगीचा एसडीएम श्री ओंकार यादव ने बगीचा एवं सन्ना तहसील के कार्यरत सभी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, सभी समिति प्रबंधक एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री ए. के. सिंह परिहार, कृषि विकास अधिकारी श्रीमती कूसलीना मिंज एवं नायब तहसीलदार बगीचा की उपस्थिति में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बगीचा के सभाकक्ष में बैठक लिया। बैठक में खरीफ आदान सामग्री के भण्डारण वितरण की समितिवार समीक्षा की गई। समिति प्रबंधको को निर्देशित किया गया कि लक्ष्य के अनुसार बीज एवं उर्वरक का भण्डारण करावें। समितियों में बचत धान बीज एवं रासायनिक उर्वरक का वितरण अविलंब करावें।

    बैठक में उपस्थित सभी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि नियमित क्षेत्र का भ्रमण करे ग्राम स्तर पर क्षेत्रीय पटवारी, पंचायत सचिव, समिति प्रबंधक एवं ग्राम के संरपंचों से आपसी तालमेल बनाकर शासन के योजनाओं की जानकारी कृषकों को देवें तथा एक दूसरे विभाग का सहयोग करे। वर्तमान समय में बगीचा समिति में 288.20 क्वि. बिमडा में 35.40 क्वि., कुरोंग में 291 क्वि., पण्ड्रापाठ 31.80 क्वि. एवं सन्ना में 66.60 क्वि. धान बीज इसी प्रकार रासायनिक उर्वरक बगीचा समिति में 123.630 टन, बिमडा में 52.170 टन, कुरोंग में 132.400 टन., पण्ड्रापाठ 64.200 टन एवं सन्ना में 63.170 टन का भण्डारण है, अतः सभी कृषक अपनी उपयोगिता के अनुसार बीज एवं उर्वरकों का उठाव वर्षा से पूर्व कर लेवें। शासन द्वारा चलाये जाने वाले योजनाओ का लाभ पहाडी कोरवा एवं बिरहोर कृषकों को भी देवे साथ ही अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति के कृषक जो वंचित है उनको प्राथमिकता के आधार पर दिया जावे। सभी अधिकारी मिल कर योजनाओ का व्यापक प्रचार प्रसार करें तथा की गयी कार्यवाही से इस कार्यालय को भी अवगत करावें।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* तस्कर मो. फिरोज कोटवार एवं इन्ताब शाह को किया गया गिरफ्तार
    Next Article *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* ग्राम पंचायत रेंगोला ग्राम बड़ाई खाना में चल चित्र के माध्यम से डोर टू डोर कचरा संग्रहण जागरूकता का आयोजन
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………

    September 17, 2026

    🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….

    September 16, 2026

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………
    • 🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….
    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?