Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Wednesday, July 29
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* जिला प्रशासन के द्वारा बच्चों में संगीत एवं कला का हुनर निखारने के लिए निशुल्क शिविर का आयोजन
    Uncategorized

    *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* जिला प्रशासन के द्वारा बच्चों में संगीत एवं कला का हुनर निखारने के लिए निशुल्क शिविर का आयोजन

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJune 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *जिला प्रशासन के द्वारा बच्चों में संगीत एवं कला का हुनर निखारने के लिए निशुल्क शिविर का आयोजन*

    *खैरागढ़ संगीत एवं कला विश्वविद्यालय के प्रशिक्षकों के द्वारा दिया जा रहा है प्रशिक्षण*

    जशपुर,08 जून,2024/जिला मुख्यालय में संचालित स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम विद्यालय जशपुर में जिला प्रशासन के द्वारा बच्चों में संगीत एवं कला का हुनर निखारने के लिए निशुल्क शिविर का आयोजन किया जा रहा है । जिला प्रशासन एव कलेक्टर डा रवि मित्तल की इस अभिनव पहल को जिले वासियों ने भी प्रशंसा की,जिले के आम जनों का मानना है कि मानवीय मूल्यों के संवर्धन में इस प्रकार के कार्यक्रम अहम भूमिका निभाते हैं।

    शिविर में उपस्थित होने वाले बच्चों को गायन,वादन के साथ साथ नृत्य आदि विधा सिखाई जा रही है।गर्मियों की छुट्टी में बच्चों के अंदर छुपी कलात्मक कौशल को निखारने के लिए जिला प्रशासन की एक सराहनीय पहल है।विदित हो कि प्रत्येक वर्ष समर कैंप लगाकर बच्चों को विभिन्न कैशलों का प्रशिक्षण दिया जाता रहा है,परन्तु इस वर्ष गर्मी की अधिकता को देखते हुए समर कैंप के स्थान पर यह विकल्प बच्चों को रास आ रहा है। खैरागढ़ से आए संगीत एवं कला के कलाकारों ने हारमोनियम,तबला गिटार,ढोलक एवं स्थानीय वाद्ययंत्र मांदर आदि बाद्य यंत्रों को बड़े ही रोचक तरीके सीखा रहे हैं। शिविर में आने वाले बच्चों ने बताया कि उन्हें संगीत के साथ साथ रंगोली,चित्रकला,नाटक,अभिनय, आदि मानवीय कलाओं में दक्ष किया जा रहा है।जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार भटनागर के साथ परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा नरेंद्र सिन्हा के द्वारा समय समय पर उपस्थित होकर शिविर में संचालित होने वाली सभी गतिविधियों का निरीक्षण करके आवश्यक सुविधा सुविधा प्रदाय किया गया। शिविर समन्वयक श्री नरेंद्र सिन्हा ने अवगत कराया कि जिले के सभी १० पी एम श्री विद्यालयों में इस वर्ष खेल ,कला,संगीत आदि कैशलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं जिसका समुचित लाभ अध्ययनरत बच्चों को मिल रहा है। हम आशा करते हैं कि इस प्रकार का प्रयास वर्षभर जिला प्रशासन के द्वारा किया जाएगा जिससे स्थानीय प्रतिभा को निखारकर उन्हें मंच दिया जा सके।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा सही भोजन बेहतर जीवन हेतु जागरूकता अभियान
    Next Article *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् नियमित कार्यवाही की जावेगी
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    🙏 गुरु पूर्णिमा पर पत्थलगांव में उमड़ा आस्था का सागर: पूज्य श्री भक्त महाराज जी के चरणों में श्रद्धा का महासमर्पण, दूध-गंगाजल से अभिषेक कर लिया दिव्य आशीर्वाद 🙏

    July 29, 2026

    *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* इंसानियत की मिसाल! हरियाणा-राजस्थान सामाजिक संगठन का बड़ा फैसला, अब अंतिम यात्रा भी होगी सम्मानजनक… शव फ्रीजर और ‘स्वर्गरथ’ की तैयारी शुरू……..

    July 29, 2026

    *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* लक्ष्मी नारायण यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया देखिए आदेश की कॉपी के साथ सच्ची खबर तीखी नजर आज की सुर्खियां ब्यूरो

    July 28, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🙏 गुरु पूर्णिमा पर पत्थलगांव में उमड़ा आस्था का सागर: पूज्य श्री भक्त महाराज जी के चरणों में श्रद्धा का महासमर्पण, दूध-गंगाजल से अभिषेक कर लिया दिव्य आशीर्वाद 🙏
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* इंसानियत की मिसाल! हरियाणा-राजस्थान सामाजिक संगठन का बड़ा फैसला, अब अंतिम यात्रा भी होगी सम्मानजनक… शव फ्रीजर और ‘स्वर्गरथ’ की तैयारी शुरू……..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* लक्ष्मी नारायण यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया देखिए आदेश की कॉपी के साथ सच्ची खबर तीखी नजर आज की सुर्खियां ब्यूरो
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कोतबा-बागबहार मार्ग का निर्माण कार्य प्रगति पर, अक्टूबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य………
    • 36 दिन तक आंदोलनकारियों का पेट भरने वाला जुनैद आज खुद दर्द की कहानी! जंतर-मंतर से उठी सेवा की मिसाल, कैमरे पर छलके आंसू….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?