Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Friday, September 18
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* जशपुर पुलिस की गांजा तस्करों के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही
    Uncategorized

    *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* जशपुर पुलिस की गांजा तस्करों के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGJune 10, 2024No Comments4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *जशपुर पुलिस की गांजा तस्करों के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही,*

    *बागबहार पुलिस ने 01 पुरूष एवं 03 महिला गांजा तस्करों को पकड़ा,* 

    *तस्करों से मादक पदार्थ गांजा 40.100 किलोग्राम कीमती 4,00,000 /- (चार लाख रू.), तस्करी में प्रयुक्त स्वीफ्ट डिजायर कार कीमती 06 लाख एवं टीव्हीएस स्कूटी कीमती 25 हजार जप्त,*

    *सहआरोपी कार चालक फरार, पता-तलाश जारी,* 

    *तस्करों के विरूद्ध थाना बागबहार में धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट का अपराध दर्ज,*

    *आरोपियों की गिरफ्तारी में सायबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका,*

    *तस्करों की गिरफ्तारी में सम्मिलित पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक द्वारा नगद ईनाम से पुरस्कृत किया गया।*  

    ——-00——       

    पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह द्वारा गांजा तस्कर, नशीली दवाओं के तस्कर एवं पशु तस्करों की पतासाजी हेतु सायबर सेल को सम्मिलित कर विशेष अभियान चलाया गया है। जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को मुखबीर लगाकर एवं तस्करी की सूचना मिलने पर तत्काल कार्यवाही करने एवं तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

     

    विगत दिनांक 09.06.2024 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद रंग के मारूती स्वीफ्ट डिजायर कार क्र. सी.जी. 13 ए.एस. 5126 में ग्राम हल्दीझरिया की बिमला तिग्गा एवं निर्मला द्वारा अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा को कार में लोडकर कार चालक के साथ बिक्री करने हेतु ग्राम हल्दीझरिया से लैलुंगा की ओर जाने वाले हैं एवं दिलीप यादव सफेद रंग की स्कूटी क्र. सी.जी. 14 एम.पी. 6401 के पीछे महिला आरती कुजूर को बैठाकर कार के आगे-पीछे रेकी करते हुये जाने वाले हैं, मुखबीर द्वारा पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह को अवगत कराया गया एवं उनके निर्देशन में एसडीओपी पत्थलगांव श्री ध्रुवेश कुमार जायसवाल, उप पुलिस अधीक्षक श्री भावेश समरथ एवं प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक श्री भानूप्रताप चंद्राकर के नेतृत्व में टीम का गठन कर धरपकड़ की कार्यवाही हेतु रवाना किया गया।

    https://aajkisurkhiyampcg.com/wp-content/uploads/2024/06/VID-20240610-WA0180.mp4

    वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा ग्राम हल्दीझरिया स्थित ग्रेजर चैक पहुंचकर हमराह स्टाॅफ एवं गवाहों के नाकाबंदी कर आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग कर रहे थे, उसी दौरान मुखबीर के बतायेनुसार सफेद रंग की स्कूटी क्र. सी.जी. 14 एम.पी. 6401 में सवार युवक एवं पीछे बैठी युवती आये, उन्हें पुलिस द्वारा रोकने के उपरांत पीछे से स्वीफ्ट डिजायर कार क्र. सी.जी. 13 ए.एस. 5126 आ रहा था, उसके चालक ने पुलिस को देखकर कार को खड़ी कर झाड़ी जंगल की ओर भाग गया, उसके भागने पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर जाकर कार में सवार महिला से नाम पता पूछने पर अपना नाम बिमला तिग्गा बताई तथा पीछे सीट में बैठी महिला अपना नाम निर्मला तिग्गा दोनों निवासी हल्दीझरिया बताये। स्कूटी वाहन में रेकी करते हुये आ रहे चालक का नाम पूछने पर अपना नाम दिलीप कुमार यादव निवासी मुड़ाबहला बताया तथा स्कूटी में पीछे बैठी युवती अपना नाम आरती कुजूर बताई निवासी हल्दीझरिया बताई। उक्त सभी से फरार कार चालक का नाम पूछने पर उसे रायगढ़ जिला निवासी का होना बताये। उन सभी व्यक्तियों से गांजा रखने के संबंध में पूछताछ कर गवाहों के समक्ष कार क्र. सी.जी. 13 ए.एस. 5126 की तलाषी लेने पर उनके कब्जे से 31 पैकेट मादक पदार्थ गांजा एवं अन्य सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी 13 पैकेट मादक पदार्थ गांजा कुल 44 पैकेट में 40.100 किलोग्राम कीमती 4,00,000 /- (चार लाख रू.) का मिलने पर तस्करी में कार एवं स्कूटी सहित जप्त कर अभियुक्तों को अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में उन्होनें उक्त गांजा को तस्करी कर विक्रय करने हेतु ले जाना बताये। *अभियुक्तगण 1-दिलीप कुमार यादव उम्र 31 साल निवासी मुड़ाबहला पाकेरडांड़ थाना बागबहार, 2-बिमला तिग्गा उम्र 35 साल निवासी हल्दीझरिया, 3-निर्मला तिग्गा उम्र 38 साल निवासी हल्दीझरिया, 4-आरती कुजूर उम्र 24 साल निवासी हल्दीझरिया थाना बागबहार* का कृत्य धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने पर सभी अभियुक्तों को दिनांक 09.06.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

    प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं गिरफ्तारी में एसडीओपी पत्थलगांव श्री ध्रुवेश कुमार जायसवाल, प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक श्री भानूप्रताप चंद्राकर, उप पुलिस अधीक्षक श्री भावेश समरथ, निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू, स.उ.नि. नारायण साहू, स.उ.नि. हरिशंकर राम, आर. 568 राजेन्द्र रात्रे, आर. 582 दिनेष्वर यादव, आर. 28 आकाश कुजूर, म.आर. 735 पुनामनी भगत, आर. 383 आषीषन प्रभात टोप्पो, आर. 08 पदुम वर्मा, आर. 558 तुलसीदास रात्रे, आर. 157 राजकुमार बघेल, म.आर. सीमा पैंकरा एवं सायबर सेल से स.उ.नि. हरिशंकर राम, आर. 699 अनिल सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

    पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह द्वारा कहा गया है किः- *”गांजा तस्करों के विरूद्ध जिला पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है, अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों की सूचना देवें, उनका नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जायेगा एवं उन्हें पुरस्कृत किया जावेगा।”*

     

    ——00——-

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 11 जून को रहेगें जशपुर जिले के प्रवास पर
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* बलौदाबाजार प्रदर्शन मामला :सीएम साय हुए सख्त , कहा -सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई ,मुख्य सचिव और डीजीपी से मांगी घटना की रिपोर्ट …..
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………

    September 17, 2026

    🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….

    September 16, 2026

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………
    • 🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….
    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?