Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, November 23
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* जिले के पहाड़ी कोरवा ग्रामों में विशेष शिविर का हुआ आयोजन
    Uncategorized

    *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* जिले के पहाड़ी कोरवा ग्रामों में विशेष शिविर का हुआ आयोजन

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGJune 13, 2024No Comments4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *जिले के पहाड़ी कोरवा ग्रामों में विशेष शिविर का हुआ आयोजन* 

    *बनाया गया आधार कार्ड, ग्रामीणों ने हेल्थ कैंप का उठाया लाभ* 

    *सन्ना, बगीचा और बलादरपाठ में 20 पहाड़ी कोरवा किसानों को प्रदर्शन हेतु वितरण किए गए रागी बीज* 

    *रागी की खेती के लिए किया जा रहा है प्रोत्साहित, बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने गांव-गांव पहुंच रहे सरकारी अमला*

    जशपुरनगर 13 जून 2024/आदिवासी समुदाय के आर्थिक-सामाजिक उत्थान के लिए शुरू की गई पीएम जनमन योजना के तहत शिविर आयोजन का सिलसिला लगातार जारी हैं। जशपुर जिले के पहाड़ी कोरवा, बिरहोर बस्ती में शिविर आयोजित कर इन समुदाय के लोगों को योजना से लाभान्वित किया जा रहा है।

    इसी कड़ी में सन्ना, बगीचा और बलादरपाठ के पहाड़ी कोरवा बस्ती में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। यहां आयोजित शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। साथ ही आधार कार्ड बनवाने के लिए उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

    एसडीएम बगीचा श्री ओंकार यादव, बी.एम.ओ. बगीचा श्री सुनील लकडा, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी बगीचा श्री ए. के. सिंह, तहसीदार सन्ना, हल्का पटवारी सन्ना, खाद्य निरीक्षक बगीचा, मंडल संयोजक बगीचा, कृषि विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारियों की संयुक्त टीम के साथ ग्राम पंचायत सन्ना के पहाडी कोरवा बस्ती बलादरपाठ का भ्रमण किया गया। टीम के साथ पैदल यात्रा कर पहाड से नीचे निर्माणाधीन डबरी का निरीक्षण किया तथा सचिव को निर्देशित किया कि डबरी के मेडों पर पौधे लगाए। जिससे मिट्टी का कटाव रुके। साथ ही उपस्थित पहाडी कोरवाओं से भेंट मुलाकात किया एवं वापस आकर प्राथमिक शाला बलादरपाठ में पहाडी कोरवा कृषको के साथ संयुक्त रुप से बैठक किया। एसडीएम श्री यादव ने उपस्थित पहाडी कोरवाओं से जानकारी लिया एवं उनकी समस्या से अवगत हुए। कोरवाओं द्वारा मांग किया गया कि बलादरपाठ में पी.डी.एस. की दुकान अलग से खोली जाए। जिससे खाद्यान प्राप्त करने में सुविधा हो। एसडीएम ने दुकान खोलवाने का आश्वासन दिया है।

    इस दौरान जानकारी मिली कि महतारी वंदन की राशि सभी महिलाओं को नियमित मिल रही है एवं सभी को नियमानुसार चावल का वितरण किया जा रहा है। चावल प्राप्त करने में किसी प्रकार की समस्या नहीं है। साथ ही सन्ना तहसीलदार एवं पटवारी को निर्देशित किया कि पहाडी कोरवाओं के जाति प्रमाण पत्र इन्हे तत्काल उपलब्ध करायें। वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी बगीचा द्वारा उपस्थित कृषकों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, किसान समृद्धि योजना, शाकम्भरी योजना, सोलर पंप स्थापना की जानकारी दी गई साथ ही अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बगीचा के द्वारा 20 पहाडी कोरवा कृषकों को रागी बीज का वितरण किया गया। कोरवा कृषको द्वारा निशुल्क अरहर बीज का मांग किया गया जिसमें वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी द्वारा आष्वासन दिया गया कि बीज उपलब्ध होने पर तत्काल वितरण किया जावेगा।

    खंड चिकित्सा अधिकारी एवं उनके टीम के द्वारा उपस्थित सभी कृषकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं दवाओं का वितरण किया गया साथ ही कृषकों को सुझाव दिया गया कि नाले एवं ढोढी का गंदा पानी न पियें जमीन में न सोयें तथा स्वास्थ्य खराब होने पर तत्काल स्वास्थ्य केन्द्र में जावे, घर में प्रसव न करायें, प्रसव की स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल अस्पताल में जायें।

    मंडल संयोजक बगीचा द्वारा सुझाव दिया गया कि 3 से 6 वर्ष के बच्चों को आगनबाडी में भेजे तथा 6 वर्ष से उपर के बच्चो को स्कूल में प्रवेश दिलवायें। खाद्य निरीक्षक को निर्देशित किया गया कि वंचित परिवारों का तत्काल राशन कार्ड जारी करें। तहसीलदार सन्ना को निर्देशित किया गया कि वंचित पहाडी कोरवाओं का आधारकार्ड बनवाने हेतु शिविर लगाया जाय तथा इसका रोस्टर बनाकर तत्काल उपलब्ध करावे जिससे जिला से अनुमति प्राप्त की जा सके। इस प्रकार माननीय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बगीचा के पहल से पहाडी कोरवा कृषको की विभागवार समस्या का मौके पर समाधान किया गया।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* एसडीएम जशपुर के द्वारा गठित 5 सदस्यीय दल ने जांच के दौरान पाई व्यापक अनियमितताएं
    Next Article *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* सी ई ओ जिला पंचायत ने की विभिन्न योजनाओं के कार्यों की समीक्षा
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

     🔥 पत्थलगांव में गूंजा गरीब की रोजी-रोटी का सवाल! प्रशासनिक नोटिस से मचा हड़कंप, दुकानदार के समर्थन में उतरे नगर पालिका उपाध्यक्ष अजय बंसल; आखिर विकास की कीमत गरीब की आजीविका क्यों?………..

    November 22, 2026

    सलाखों के पीछे बदली जिंदगी की तस्वीर! रायपुर केंद्रीय जेल के 70 बंदियों को मिला हुनर का प्रमाण-पत्र, अब सजा के बाद आत्मनिर्भरता की नई उड़ान भरने की तैयारी!……..

    November 22, 2026

    🔥 महिलाओं की सुरक्षा पर छत्तीसगढ़ में बड़ा मंथन! मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ बनेगी मजबूत रणनीति, राज्यपाल करेंगे आगाज, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में होगा समापन……..

    November 22, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    •  🔥 पत्थलगांव में गूंजा गरीब की रोजी-रोटी का सवाल! प्रशासनिक नोटिस से मचा हड़कंप, दुकानदार के समर्थन में उतरे नगर पालिका उपाध्यक्ष अजय बंसल; आखिर विकास की कीमत गरीब की आजीविका क्यों?………..
    • सलाखों के पीछे बदली जिंदगी की तस्वीर! रायपुर केंद्रीय जेल के 70 बंदियों को मिला हुनर का प्रमाण-पत्र, अब सजा के बाद आत्मनिर्भरता की नई उड़ान भरने की तैयारी!……..
    • 🔥 महिलाओं की सुरक्षा पर छत्तीसगढ़ में बड़ा मंथन! मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ बनेगी मजबूत रणनीति, राज्यपाल करेंगे आगाज, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में होगा समापन……..
    • 🔥 पटवारियों की हड़ताल स्थगित! मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लिया संज्ञान, क्रांतिकारी पत्रकार वैभव शर्मा की खबर का दिखा असर?………..
    • 🚨 7 लीटर महुआ शराब के चक्कर में मां पहुंची जेल, गोद में 6 महीने का मासूम भी! आखिर इस नन्ही जान का क्या कसूर? कानून की कार्रवाई ने खड़े किए इंसानियत और बाल संरक्षण के बड़े सवाल

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?