Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Friday, September 18
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* Italy की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने किया PM मोदी का स्वागत
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* Italy की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने किया PM मोदी का स्वागत

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGJune 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    Italy की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने किया PM मोदी का स्वागत

    New Delhi. नई दिल्ली। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया है।

     

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी के बीच अब से कुछ देर पहले अपुलिया में मुलाकात हुई। यह मुलाकात बेहद खास रही। पीएम मोदी ने इस बार भारत की सांस्कृतिक परंपरा के अनुसार जॉर्जिया मेलोनी को हाथ जोड़कर नमस्ते किया। इसके बाद इटली की पीएम ने भी हाथ जोड़कर प्रधानमंत्री मोदी का अभिवादन किया। तीसरी बार पीएम बनने के बाद मेलोनी और मोदी की यह पहली मुलाकात है। दोनों नेता G7 से इतर द्विपक्षीय वार्ता भी करने वाले हैं।

     

    बता दें कि जॉर्जिया मेलोनी के ही निमंत्रण पर पीएम मोदी इटली में चल रहे 50वें जी7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने इटली पहुंचे हैं। पीएम मोदी G7 की बैठक में शामिल होने के बाद इतर इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। भारत से रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री ने कहा था, ‘‘पिछले साल प्रधानमंत्री मेलोनी की भारत की दो यात्राओं ने हमारे द्विपक्षीय एजेंडे को गति और गहराई देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम भारत-इटली रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने और हिंद-प्रशांत एवं भूमध्यसागरीय क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’ प्रधानमंत्री के शिखर सम्मेलन से इतर कई द्विपक्षीय बैठकें करने की संभावना है।

    https://x.com/anuradhatanwar1/status/1801595772992995572

     

    भारत और इटली दोनों लोकतात्रिक देश हैं और दोनों के बीच घनिष्ठ मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। दोनों देश कानून के शासन, मानवाधिकारों के सम्मान और समावेशी विकास के माध्यम से आर्थिक विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। दोनों देशों ने पिछले साल राजनयिक संबंधों की स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने का जश्न भी मनाया था। पीएम नरेंद्र मोदी ने अक्टूबर 2021 में G20 शिखर सम्मेलन के लिए इटली का दौरा किया। इतालवी पीएम जॉर्जिया मैलोनी ने मार्च 2023 में राजकीय यात्रा पर भारत का दौरा किया। मैलोनी G20 शिखर सम्मेलन के लिए भारत भी आईं थी।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* Chief Minister विष्णुदेव साय पहुंचे मंत्रालय, स्वास्थ्य विभाग की ले रहे बैठक
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* Raigarh News: नक्शा बटांकन के कार्य में लापरवाही, पटवारी गोविन्द सिदार निलंबित
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………

    September 17, 2026

    🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….

    September 16, 2026

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………
    • 🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….
    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?