Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Thursday, May 28
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जशपुर जिला प्रशासन और यूनिसेफ के सहयोग से कैरियर गाइडेंस के प्रशिक्षण का हुआ आयोजन
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जशपुर जिला प्रशासन और यूनिसेफ के सहयोग से कैरियर गाइडेंस के प्रशिक्षण का हुआ आयोजन

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJune 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *कैरियर चयन को लेकर अब विद्यार्थियों में नहीं रहेगा कन्फ्यूजन*

    *जशपुर जिला प्रशासन और यूनिसेफ के सहयोग से कैरियर गाइडेंस के प्रशिक्षण का हुआ आयोजन*

    जशपुर नगर,16,जून,2024/कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन जशपुर और यूनिसेफ के द्वारा सभी सरकारी माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी माह से स्कूलों में यह कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। आज 60 विद्यालयों के शिक्षकों को कैरियर गाइडेंस पर दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर में दिया गया। 14 जून से प्रारंभ हुए इस प्रशिक्षण में यूनिसेफ की कंसलटेंट और ट्रेनर श्रीमती रंजू मिश्रा ने स्कूली विद्यार्थियों के साइकोमेट्रिक टेस्ट, कैरियर चयन में आने वाली चुनौतियां, कैरियर मार्गदर्शन कैसे करें?, विद्यालय में इसका क्रियान्वयन के संबंध में प्रशिक्षण दिया । कलेक्टर डॉ रवि मित्तल को उन्होंने यूनिसेफ की ओर से कार्यक्रम आयोजन के लिए धन्यवाद दिया। शिक्षकों के आग्रह पर उन्होंने अपने कैरियर के विषय में बताया और कहा कि मैंने अपनी रुचि के अनुसार अपना जॉब चुना है, सभी विद्यार्थियों को इसके अवसर उपलब्ध होने चाहिए।

    पहले दिन प्रशिक्षण में सीईओ जिला पंचायत अभिषेक कुमार ने प्रशिक्षु शिक्षकों से कहा कि किसी बच्चे का कैरियर उसके जीवन की दिशा तय करती है , इसलिए यह कार्य बहुत ही जिम्मेदारी से करना होगा। आप सभी प्रशिक्षण में बताए गए सभी बिंदुओं को ध्यान रखते हुए इसे अपने विद्यालय में लागू करें। वे चाहते हैं कि 12वीं के बाद प्रत्येक बच्चा हायर स्टडीज करें। जिले में पढ़ाई छोड़ने वाला एक भी विद्यार्थी शेष न रहे। जिला प्रशासन की ओर से यूनिसेफ को उन्होंने धन्यवाद दिया।

    यशस्वी जशपुर के नोडल अधिकारी विनोद कुमार गुप्ता ने कहा कि पहले भी जशपुर जिले में करियर गाइडेंस से संबंधित कार्य किए गए हैं। इस प्रशिक्षण के बाद हमारा जिला और भी बेहतर करेगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए जिला स्तर से एक मार्गदर्शिका और एक कैलेंडर जारी की जाएगी। कक्षा दसवीं के बाद सही विषय का चुनाव विद्यार्थियों के द्वारा किया जाना बहुत महत्वपूर्ण होता है। इसलिए ‌शिक्षकों को विद्यार्थियों की गाइडेंस के साथ पालकों से भी बात करनी होगी ‌। इसके साथ ही नोडल शिक्षक अपने विद्यालय में 12 वीं पास होने वाले विद्यार्थियों को अच्छे उच्च शिक्षण संस्थान में प्रवेश दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायें तथा उसका विद्यालय स्तर पर रिकॉर्ड सन्धारित करें l

    कार्यक्रम में यशस्वी जशपुर के अवनीश पांडेय, मास्टर ट्रेनर संजय दास, मिथिलेश पाठक, विमल मनहर, सुश्री रेणू पाठक सम्मिलित रहे।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* ईद-उल-जुहा पर्व मनाने को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई आयोजित
    Next Article *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ के नाम से थाना पत्थलगांव में तहसील ऑफिस के कर्मचारियों द्वारा आवेदन दिया गया एवं उनके निवास स्थान बगिया में भी आवेदन दिया गया
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पत्थलगांव का बदलेगा स्वरूप: सड़कों के कायाकल्प के लिए ₹36.85 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति…………

    February 20, 2026

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* श्री दुर्गा मंदिर (अंबिकापुर रोड) पत्थलगांव में श्री राधाकृष्ण विवाह का चतुर्थ आयोजन कल… पत्थलगांव में प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाया जाता है श्री राधा कृष्ण का विवाह उत्सव

    February 19, 2026

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा में चेहरों पर मंथन शुरू; रणविजय सिंह जूदेव और सरोज पांडे की दावेदारी चर्चा में……….

    February 18, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पत्थलगांव का बदलेगा स्वरूप: सड़कों के कायाकल्प के लिए ₹36.85 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति…………
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* श्री दुर्गा मंदिर (अंबिकापुर रोड) पत्थलगांव में श्री राधाकृष्ण विवाह का चतुर्थ आयोजन कल… पत्थलगांव में प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाया जाता है श्री राधा कृष्ण का विवाह उत्सव
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा में चेहरों पर मंथन शुरू; रणविजय सिंह जूदेव और सरोज पांडे की दावेदारी चर्चा में……….
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* 17फरवरी2026 तक वेतन जारी नहीं होने की स्थिति में 19-02-2026को होगा विरोध प्रदर्शन………
    • धर्मेंद्र शर्मा बने प्रदेश संगठन के सचिव छत्तीसगढ़ प्रांत के……….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?