मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे आम जनता से मुलाकात : सीएम आवास में साप्ताहिक ‘जनदर्शन’ 27 जून से होगा शुरू

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आम जनों से मुलाकात का कार्यक्रम ‘जनदर्शन’ 27 जून से शुरू होगा। हर गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक जनदर्शन आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री के जनदर्शन कार्यक्रम में जन सरोकारों की बातें होंगी। जनदर्शन में समस्याओं को सुनकर सीएम उसका यथोचित निराकरण भी करेंगे। इसके साथ ही जनता के सुझाव, शासकीय योजनाओं की जनताा तक पहुंच की जानकारी भी इस माध्यम से प्राप्त करेंगे।
जनदर्शन में आमजन सीधे मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें अपनी समस्या से अवगत करा सकेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मौके जनदर्शन में ही समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश भी जारी करेंगे। जनदर्शन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं।



