Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Saturday, September 19
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* Ambikapur Latest News : जनजातीयों के गौरव का प्रतीक है महारानी दुर्गावती, उनका देश प्रेम हमें प्रेरणा से भर देता है
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* Ambikapur Latest News : जनजातीयों के गौरव का प्रतीक है महारानी दुर्गावती, उनका देश प्रेम हमें प्रेरणा से भर देता है

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGJune 26, 2024No Comments5 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    Ambikapur Latest News : जनजातीयों के गौरव का प्रतीक है महारानी दुर्गावती, उनका देश प्रेम हमें प्रेरणा से भर देता है

    हिंगोरा सिंह

    Ambikapur Latest News : स्वच्छता दीदियों की सुविधा के लिए सभी 20 एसएलआरएम सेंटरों में वॉटर कूलर लगाने के निर्देश

    Ambikapur Latest News : अंबिकापुर ! महारानी दुर्गावती जनजातीय गौरव का प्रतीक हैं। उनका देश प्रेम और संघर्ष हम सबको प्रेरणा से भर देता है। यह बात मुख्यमंत्री, विष्णु देव साय ने महारानी दुर्गावती बलिदान दिवस के अवसर पर राजमोहिनी देवी सभा भवन, अंबिकापुर में जनजाति गौरव समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर कही।

    मुख्यमंत्री साय ने इस मौके पर महारानी दुर्गावती के बलिदान का स्मरण करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री , नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार जनजातीय गौरव की भावना को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। महारानी दुर्गावती का भव्य स्मारक जबलपुर में तैयार कराया गया है। देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जनजातीय समाज से हैं। उनका इस सर्वाेच्च पद में आसीन होना जनजातीय समाज के लिए गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने माँ महामाया को नमन करते हुए कहा कि रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस के मौके पर जनजातीय गौरव समाज ने बहुत ही अच्छा कार्यक्रम किया है। मैं सौभाग्यशाली हूँ कि इस अवसर आपके बीच हूँ।

    Ambikapur Latest News : मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे देश की परंपरा नारियों के सम्मान की है। शास्त्रों में कहा गया है कि यत्र नार्यस्तु पूज्यंते, रमन्ते तत्र देवताः। जब भी हम अपने देवता का नाम पुकारते हैं उससे पहले माता का नाम पुकारते हैं। हम सीता राम कहते हैं। राधे श्याम कहते हैं, हमेशा माता सबसे पहले स्मरण में आती हैं।

    मुख्यमंत्री ने आदिवासी समाज की बलिदानी परंपरा को भी इस अवसर पर स्मरण किया। उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई में जनजातियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। चाहें बिरसा मुंडा हों, या गुंडाधुर हो, वीरनारायण सिंह हो इन सब बलिदानी महापुरुषों के बलिदान से देश स्वाधीन हुआ। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार इस जनजातीय गौरव के योगदान को रेखांकित कर रहे हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आदिवासी और वंचित समुदाय के जो बच्चे ऊंची शिक्षा हासिल करना चाहते हैं उनके लिए भी अवसरों की कमी नहीं है। राज्य में 14 प्रयास आवासीय विद्यालय संचालित है, जहां रहकर हमारे बच्चे नीट और जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आदिवासी समुदाय के युवाओं को सपनों को आकार देने सरकार लगातार काम कर रही है। जो बच्चे कलेक्टर, एसपी बनना चाहते हैं और दिल्ली में रहकर संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं, उनके लिए नई दिल्ली में ट्रायबल यूथ हॉस्टल संचालित किया जा रहा है। पहले इस हॉस्टल में सीटों की संख्या 50 थी। हम लोग युवाओं से मिले और महसूस किया कि इसे बढ़ाने की जरूरत है। फिर हमने यहां की सीटें बढ़ाकर 185 कर दी हैं। इन बच्चों की कोचिंग के खर्च का जिम्मा सरकार उठायेगी। इसके अलावा उन्हें और भी बहुत सी सुविधाएं दी जाती हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे बच्चे पढ़-लिखकर अपने लिए जो भी क्षेत्र चुनेंगे, उन सभी क्षेत्रों में सरकार उन्हें मददगार के रूप में साथ खड़ी मिलेगी। हमारी सरकार बस्तर और सरगुजा के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। बस्तर में सुरक्षा कैंपों का विस्तार किया गया है। संवेदनशील क्षेत्रों में विकास की राह खुल गई है।

    इस मौके पर अपने संबोधन में कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने कहा कि रानी दुर्गावती ने राम राज्य के आदर्श के आधार पर अपने राज्य का संचालन किया और अपने बलिदान से पूरे देश को प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री, नरेंद्र मोदी पीएम जनमन आदि योजनाओं के माध्यम से जनजातीय समाज को आगे लाने का कार्य कर रहे हैं। इसके चलते इन इलाकों में विकास की गति काफी तेज हो गई है। संगोष्ठी में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े भी मौजूद रहीं। संगोष्ठी को बबरु वाहन अध्यक्ष सनातन संत समाज आश्रम सामरबार, सोहन सिंह सह प्रांत संयोजक, जनजाति सुरक्षा मंच प्रांत महाकौशल, परमेश्वर सिंह मरकाम, अध्यक्ष जनजाति गौरव समाज ने भी संबोधित किया।

    मुख्यमंत्री के आगमन पर हेलीपैड पर स्वागत हेतु अम्बिकापुर विधायक, राजेश अग्रवाल, लुण्ड्रा विधायक, प्रबोध मिंज एवं रामकुमार टोप्पो भी स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ मौजूद रहे।

    स्वच्छता दीदियों के साथ मुख्यमंत्री का सरई के पत्तों से बनी पतरी में भोजन, जनजाति गौरव समाज की बहनों ने भोजन परोसा-

    विचार गोष्ठी के पश्चात मुख्यमंत्री, विष्णु देव साय ने स्वच्छता दीदियों के साथ जमीन पर बैठकर सरई के पत्तों से बनी पतरी और दोने पर भोजन किया। जनजाति गौरव समाज की दीदियों ने मुख्यमंत्री को भोजन परोसा। इस मौके पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने भी स्वच्छता दीदियों के साथ भोजन किया। साथ ही स्वच्छता दीदियों की सुविधा के लिए सभी 20 एसएलआरएम सेंटरों में वॉटर कूलर लगाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने स्वच्छता दीदियों को स्वच्छता किट भी वितरित किए।

    इस दौरान मुख्यमंत्री ने समाज की मांग पर सामुदायिक भवन हेतु पूर्व में 50 लाख रुपए की स्वीकृति हो जाने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जायेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री साय द्वारा निजी कोचिंग संस्थान का भी उद्घाटन किया गया।

    इस दौरान माता राजमोहिनी देवी सेवा आश्रम की संचालिका राम बाई, प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते, कुसमी विधायक श्रीमती उध्देश्वरी पैकरा, पूर्व सांसद , कमल भान सिंह, पूर्व मंत्री, राम सेवक पैंकरा, सरगुजा संभागायुक्त, जीआर चुरेंद्र, आईजी, अंकित गर्ग, कलेक्टर, विलास भोसकर, एसपी, योगेश पटेल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, एवं बड़ी संख्या में आम जन उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर राज्य की मितानिन बहनों को मिलेगा आनलाइन मानदेय भुगतान
    Next Article *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* जमीन दिलाने के नाम पर साथियों के साथ मिलकर षड्यंत्र कर फर्जी दस्तावेज बनाकर कुल 87 लाख 60 हजार रूपये का ठगी करने वाला महाठग अंकित ताम्रकार को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………

    September 17, 2026

    🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….

    September 16, 2026

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………
    • 🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….
    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?