सरायपाली मुस्लिम समाज ने हजरत इमाम हुसैन की याद में मनाया मोहर्रम
सरायपाली :— हजरत मोहम्मद पैगम्बर साहब के नवासेे इमाम हुसैन की याद में मनाया जाने वाला पर्व मोहर्रम मुस्लिम जमात सरायपाली द्वारा धूम-धाम से मनाया गया । 10 दिनों तक चलने वाले इस पर्व पर सुन्नी मस्लिम जमात द्वारा मुतवल्ली (अध्यक्ष) शाहिद हुसैन के नेतृत्व में मुफ्ती गुलाम मोहियुद्दीन कादरी (बनारस यूपी वाले) को तकरीर के लिए विशेष तौर पर बुलाया गया था। लगातार रात्री कालीन में इनके द्वारा पैगम्बर साहब के नवासे इमाम हुसैन के जीवनी के बारे में जिक्र-ए-शौहदाए करबला के विषय पर एवं उनके बताए गए रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया। यह त्यौहार पूरे विश्व में इमाम हसन हुसैन की याद में मनाया जाता है।

इस अवसर पर मदरसा निजामिया में 10 दिनों तक मुस्लिम महिलाओं की रहनुमा कमेटी के अध्यक्ष आबिदा खानम के नेतृत्व में कुरान खानी एवं लंगर का आयोजन भी किया गया। वहीं हुसैनी बटालियन के तत्वाधान में लंगर की व्यवस्था की गई थी जिसे पूरे सरायपाली के मुस्लिम घरों में बांटा गया । ताजिया कमेटी के अध्यक्ष एवं मुजावर अय्युब हुसैन की टीम के द्वारा हर वर्ष की भांती इस वर्ष भी ताजिया का निर्माण किया गया था जिसमे बहुत ही खूबसूरत कारीगरी की गई थी ।
मोहर्रम को ताजिया मदरसा निजामिया से निकलकर मस्जिद, गुरूनानक चौक, मंडी चौक, ईस्लाम मोहल्ला, होते हुए करबला (छोटे तालाब) पहुंचा जहां देश की शांति अमन चैन की दुआ मांगते हुए ताजिया विसर्जन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से अय्युब हुसैन, कय्युम हुसैन , शाहदत हुसैन, अनीस हुसैन,अल्जार हुसैन, आबिद हुसैन, मुकीम हुसैन, सकील हुसैन, आशीक हुसैन, फारूक हुसैन,रमीज बेग, जाहिद मोहम्मद, आफताब हुसैन, राजा गुड्डू अली , मोनू अली, समीम मोहम्मद, का विशेष सहयोग रहा 10 दिनो तक चली मोहर्रम के अवसर पर पुलिस प्रशासन के चाॅक-चौबंध व्यवस्था एवं नगरपालिका द्वारा साफ-सफाई व पानी व्यवस्था के लिए समाज के अध्यक्ष शाहिद हुसैन एवं प्रशासनिक प्रमुख सलाहकार तबारक हुसैन ने पुलिस एवं नगरपालिका अध्यक्ष अमृत पटेल का आभार व्यक्त किया उक्त जानकारी मुस्लिम समाज के मीडिया प्रभारी जनाब खान द्वारा दिया गया
बाॅक्स
बसना विधायक राजा देवेन्द्र बहादुर सिंह अपने पुत्र कुमार यशवेन्द्र बहादुर सिंह व कांग्रेस नेता टिकेश्वर पटेल, गुरूबक्शीश आहुजा के साथ इमाम बाड़ा पहुंचकर कल्मी शाही ताजिया पर माथा टेक कर नारियल चढ़ाकर देश के लिए अमन चैन की दुआ मांगी गई तो वहीं थाना प्रभारी आशीष वासनिक भी पहुंचकर मुस्लिम भाईयों को मोहर्रम की बधाई दी
