Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Friday, September 18
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* डाक्टरस आन स्ट्रीट ( दोस्त ) के द्वारा डाक्टरस डे मनाया गया
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* डाक्टरस आन स्ट्रीट ( दोस्त ) के द्वारा डाक्टरस डे मनाया गया

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGJuly 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    डाक्टरस आन स्ट्रीट ( दोस्त ) के द्वारा डाक्टरस डे मनाया गया

    रायपुर। डाक्टरस डे पर डाक्टर आन स्ट्रीट ( दोस्त ) के द्वारा एक निजी चिकित्सालय के सेमिनार हाल में डाक्टरों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया. डाक्टर आन स्ट्रीट के संयोजक सुनील शर्मा ने इस कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिवर्ष एक जुलाई को डाक्टरस डे मनाया जाता है. समय की प्रतिबद्धता और उपलब्धता के हिसाब से यह कार्यक्रम रखा गया है.

    इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रमुख लोकायुक्त जस्टिस टी पी शर्मा ने डाक्टरों और समाजसेवियों का सम्मान किया . अपने संबोधन में जस्टिस टी पी शर्मा ने कहा कि समाज के स्वास्थ्य के लिये समर्पित डाक्टरों के द्वारा अपनी सुविधा को तिलांजलि देकर सेवा भावना से इलाज किया जाता है . डाक्टरों के इलाज के साथ उनका व्यवहार भी ईलाज के लिये बहुत कारगर होता है. कठिन परिस्थितियों में मानवीय जीवन की गरिमा को बनाए रखने का कार्य चिकित्सक का होता है .

    इस अवसर पर चिकित्सा रत्न से डॉ सत्यजीत साहू को सम्मानित किया गया. मरीज़ों के प्रति समर्पण और समाज सेवा के काम के लिये डॉ सत्यजीत साहू का अभिनंदन किया गया.

     

    इस अवसर पर उत्कृष्ट चिकित्सा सेवा के लिये डॉ एच एल चौहान। , डॉ आशा मिश्रा , डॉ गिरिश गोटिया, डॉ अर्पन जैन , डॉ तनु तिवारी, डॉ सौरभ बर्मन , डॉ मनीष साहु , डॉ मनीष गुप्ता, डॉ निरंजन आर्या, डॉ श्री निवास राव , डॉ संगीता कौशिक डॉ उर्वशी फुलझले का सम्मान जस्टिस टी पी शर्मा ने किया .

     

    प्राथमिक चिकित्सा सेवा के लिये डॉ शिव साहू, डॉ भागवत, डॉ नरेन्द्र, डॉ सुषमा सहारे, डॉ यामिन मोहम्मद, डॉ फ़ातिमा क़ुदसिया, डॉ अशोक सार्वा का सम्मान लोकायुक्त के लीगल एडवाइज़र जस्टिस अजित राजभानु ने किया .

     

    समाज सेवा के लिये रोहित द्विवेदी, डॉ शुभम अवस्थी, स्वाती देवांगन लिली विक्टर, दुष्मंता बघेल, एडेवोकेट संतोष ठाकुर, बाल मधुमेह सेवा के लिये लक्ष्मी सोनी और पुजा सोनी का भी सम्मान किया गया .

     

    कार्यक्रम में अतिथि के रूप में आये लोकायुक्त के लीगल एडवाइज़र जस्टिस अजित राजभानु ने कहा कि समाज में सेवा कार्यों के द्वारा ही डाक्टरों का सम्मान और गरिमा है .

    डॉक्टर सत्यजीत साहू ने इस गरिमापूर्ण कार्यक्रम के लिये दोस्त के कमेटी का आभार व्यक्त किया.

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले कबीरधाम में नए कानून के तहत देश का पहला FIR दर्ज….. ऑनलाइन FIR, IPC की जगह BNS .. आज से लागू नए आपराधिक कानून…..
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* Gas सिलेंडर 30 रुपये सस्ता हुआ
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………

    September 17, 2026

    🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….

    September 16, 2026

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………
    • 🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….
    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?