Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, July 28
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* अस्पताल, आंगनबाड़ी, स्कूल के जर्जर भवनों को चिन्हित कर अन्यत्र शिफ्टिंग कर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए
    Uncategorized

    *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* अस्पताल, आंगनबाड़ी, स्कूल के जर्जर भवनों को चिन्हित कर अन्यत्र शिफ्टिंग कर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJuly 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक*

    *अस्पताल, आंगनबाड़ी, स्कूल के जर्जर भवनों को चिन्हित कर अन्यत्र शिफ्टिंग कर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए*

    *निर्माणधीन बोर, हैंडपंप में कैप कवर लगाने के दिए निर्देश*

    जशपुरनगर 02 जुलाई 2024/कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर समय-सीमा के लंबित प्रकरणों की विभागवार जानकारी ली तथा लंबित प्रकरणों को समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।

    कलेक्टर ने अस्पताल, आंगनबाड़ी केंद्र, स्कूल के जर्जर भवनों की जानकारी ली तथा चिन्हित कर उसकी जानकारी एसडीएम को देकर अन्यत्र सुविधानुसार शिफ्टिंग कर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जहां बोर और हैंडपंप के खनन हुए है उस पर कैप कवर लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने ने सभी एसडीएम को अस्पताल, आंगनबाड़ी केंद्र तथा स्कूलों का समय समय पर निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आयुष्मान कार्ड की प्रगति की जानकारी ली तथा शेष छुटे हुए हितग्राही का आयुष्मान बनाना है सभी पंचायत के सचिव को सक्रिय कर आयुष्मान कार्ड बनाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर डॉ. मित्तल ने बिजली विभाग के अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि गलत रीडिंग करने वालों पर कार्रवाई करे। सही मीटर रीडिंग करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    कलेक्टर ने उन्होंने शिक्षा विभाग एवं एवं सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग से छात्रावास आश्रम, शौचालय, बाउंड्री वॉल मरम्मत कार्य जैसे समस्याओं का आकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा है और जहां-जहां पानी की समस्या है वहां निराकरण करने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए।

    खरीफ मौसम में किसानों को समय पर खरीफ, बीज और खाद उपलब्ध करायी जाए। किसानों को किसी प्रकार की समस्या न हो, इस पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने केसीसी कार्ड में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को राजस्व प्रकरणों के निराकरण को प्राथमिकता देने कहा। नामांतरण, सीमांकन सहित अन्य राजस्व प्रकरण प्रकरण समय पर निराकरण करने के निर्देश दिए।

    बैठक में डीएफओ श्री जितेन्द्र कुमार उपाध्याय,जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार,अपर कलेक्टर श्री श्री प्रदीप कुमार साहू,सर्व एसडीएम सहित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* प्रांगण में वृक्षारोपण कर सभी को पेड़ पौधा लगाने हेतु प्रेरित किया गया
    Next Article *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* लोकसभा निर्वाचन 2024 में उल्लेखनीय कार्य के लिए कलेक्टर ने दिए 07 प्रशासनिक अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* लक्ष्मी नारायण यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया देखिए आदेश की कॉपी के साथ सच्ची खबर तीखी नजर आज की सुर्खियां ब्यूरो

    July 28, 2026

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कोतबा-बागबहार मार्ग का निर्माण कार्य प्रगति पर, अक्टूबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य………

    July 28, 2026

    36 दिन तक आंदोलनकारियों का पेट भरने वाला जुनैद आज खुद दर्द की कहानी! जंतर-मंतर से उठी सेवा की मिसाल, कैमरे पर छलके आंसू….

    July 28, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* लक्ष्मी नारायण यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया देखिए आदेश की कॉपी के साथ सच्ची खबर तीखी नजर आज की सुर्खियां ब्यूरो
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कोतबा-बागबहार मार्ग का निर्माण कार्य प्रगति पर, अक्टूबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य………
    • 36 दिन तक आंदोलनकारियों का पेट भरने वाला जुनैद आज खुद दर्द की कहानी! जंतर-मंतर से उठी सेवा की मिसाल, कैमरे पर छलके आंसू….
    • ई20 इथेनॉल मिश्रण योजना विवाद: नितिन गडकरी ने बॉम्बे हाई कोर्ट में दायर की 86 पन्नों की याचिका……….
    • भ्रामक खबर का हुआ खुलासा: ‘आज की सुर्खियां’ ने प्रकाशित किया आधिकारिक खंडन

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?