Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Friday, September 18
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* दूसरे सप्ताह भी मुख्यमंत्री के जनदर्शन में लोगों में जबरदस्त उत्साह
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* दूसरे सप्ताह भी मुख्यमंत्री के जनदर्शन में लोगों में जबरदस्त उत्साह

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGJuly 4, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    दूसरे सप्ताह भी मुख्यमंत्री के जनदर्शन में लोगों में जबरदस्त उत्साह

    प्रदेशभर से बड़ी संख्या में पहुंचे थे लोग

    -श्रमवीरों के 13 मेधावी बच्चों को मुख्यमंत्री ने सौंपे दो-दो लाख रूपए के चेक

    -मेधावी बच्चों को प्रोत्साहन राशि के साथ-साथ स्कूटी खरीदने के लिए भी दिए पैसे

    -पिछले जनदर्शन में आवेदनों के तत्काल निराकरण होने पर बड़ी संख्या में मुख्यमंत्री को धन्यवाद देने आए थे लोग

    -श्री साय ने अपने निवास पर मां के नाम रोपा दहीमन का पौधा

    -कार्यक्रम स्थल पर लगाया गया था स्वास्थ्य शिविर, लोगों ने ब्लड, बीपी, शुगर की कराई जांच

    रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निवास पर आज दूसरे सप्ताह के जनदर्शन कार्यक्रम में भी नागरिकों में जबरदस्त उत्साह रहा। मुख्यमंत्री श्री साय से मुलाकात करने और अपने आग्रह-अनुरोध उन्हें प्रत्यक्ष सौंपने के लिए प्रदेशभर से बड़ी संख्या में लोग आए है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने श्रमवीरों के मेधावी बच्चों को दो-दो लाख रूपए के चेक भी प्रदान किए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपने निवास परिसर में अपनी मां के नाम दहीमन के पौधे का रोपण भी किया। मुख्यमंत्री निवास में स्वास्थ्य परीक्षण भी लगाया गया था, जिसका नागरिकों ने लाभ उठाया। आज के कार्यक्रम में अनेक ऐसे लोग मुख्यमंत्री को धन्यवाद कहने आए थे, जो पिछले जनदर्शन में आए थे और उनके अनुरोधों का तत्काल निराकरण भी हो गया था।

    आज आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नोनी-बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के अंतर्गत 13 बच्चों को दो-दो लाख रूपए के चेक दिए गए। इसमें से एक लाख रूपए प्रोत्साहन के रूप में और एक लाख रूपए स्कूटी खरीदने के लिए दिए गए। इन बच्चों ने दसवीं और बारहवीं मेें 2023-24 के टॉप-10 सूची में स्थान बनाया है। ये सभी श्रमवीरों के बच्चे है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने निवास परिसर में अपनी मां के नाम दहीमन का जो पौधा आज रोपा वह अपने औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। यह पौधा सरगुजा अंचल में पाया जाता है। मुख्यमंत्री ने लोगों से भी मां के नाम अपने-अपने निवास या गांव में पौधा रोपने की अपील की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल के मन की बात कार्यक्रम में लोगों से एक पेड़ मां के नाम मुहिम में शामिल होने की अपील की थी।

    इस बार के जनदर्शन में एक दर्जन से ज्यादा ऐसे भी लोग शामिल हुए जो पिछले बार के जनदर्शन में भी आए थे, तब उनके आवेदनों का निराकरण मुख्यमंत्री के निर्देश पर तत्काल कर दिया गया था। इन लोगों ने त्वरित कार्यवाही के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। इनमें दिव्यांग भी शामिल थे, जिन्हें श्री साय के निर्देश पर ट्रायसाइकिल और अन्य उपकरण तत्काल उपलब्ध कराए गए थे। आज कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में लोगों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। खून जांच, बीपी की जांच, शुगर और अन्य आम बीमारियों की जांच की सुविधा शिविर में उपलब्ध कराई गई थी। कार्यक्रम की शुरूआत में मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार सदियों तक लोगों को प्रेरित करते रहेंगे।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* बच्ची को पॉर्न दिखाने वाला म्यूजिक टीचर गिरफ्तार, लगा दी थी लत
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* महिला BEO के पति चला रहे सरकारी दफ्तर…..पढ़िए आखिर कौन है वह पतिदेव….जिनके इशारे पर होता है पूरा काम…..दिन भर रहते है ऑफिस में….
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………

    September 17, 2026

    🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….

    September 16, 2026

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………
    • 🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….
    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?