Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, July 26
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* प्रधानमंत्री जनमन शिविर: बगीचा के महुआ और छिछली (अ) में पहुंचकर पहाड़ी कोरवा हितग्राहियों से एसडीएम ने की चर्चा
    Uncategorized

    *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* प्रधानमंत्री जनमन शिविर: बगीचा के महुआ और छिछली (अ) में पहुंचकर पहाड़ी कोरवा हितग्राहियों से एसडीएम ने की चर्चा

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJuly 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *प्रधानमंत्री जनमन शिविर: बगीचा के महुआ और छिछली (अ) में पहुंचकर पहाड़ी कोरवा हितग्राहियों से एसडीएम ने की चर्चा*

    *पहाड़ी कोरवा मितानिन को कर्तव्यनिष्ठ के साथ संवेदनशील होने पर किया पुरूस्कृत*

    *पहाड़ी कोरवा हितग्राहियों के साथ किया भोजन, समस्या बताने और संकोच दूर करने के लिए कहा*

    जशपुरनगर 04 जुलाई 2024/बगीचा एसडीएम श्री ओंकार यादव ने विगत दिवस 03 जुलाई 2024 को प्रधानमंत्री जनमन शिविर आयोजित ग्राम महुआ और छिछली (अ) में पहुंचकर पहाड़ी कोरवा हितग्राहियों से चर्चा की। शिविर में उपस्थित सभी हितग्राहियों और बच्चों को भोजन कराया एवं बच्चों को बिस्कुट वितरण भी किया गया।

    इस दौरान उन्होंने हितग्राहियों से चर्चा कर उन्हे पानी को उबालकर पीने से बीमारी से बचा जा सकता है साथ ही हाथ धोने के लाभ के बारे में जानकारी दी। शिविर में चिकित्सा दल के द्वारा सभी बच्चों से बुजुर्ग का मेडिकल चेकअप किया गया, सभी बच्चों का टीकाकरण और डायरिया से बचाव के उपाय बताए गए। उन्हीं में एक पहाड़ी कोरवा मितानिन श्रीमती रूप मणि पहाड़िया को कर्तव्यनिष्ठ के साथ संवेदनशील होने से नगद पुरूस्कार देते हुए उनका सराहना भी किया गया।

    एसडीएम ने सभी को आश्वस्त किया गया की आधार, ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड सभी का बनाया जायेगा, उन्होंने कहा कि जो भी शेष है उनके लिए ग्राम पंचायत स्तर पर सभी दस्तावेज बनाऐ जाऐगें। सभी से आग्रह किया गया की कोई भी पलायन न करें। सभी बच्चों को पढ़ाना है ये भी उनकी भाषा में ही समझाया गया। सभी को बोलने के लिए प्रेरित किया गया किसी भी प्रकार की समस्या को बताने और संकोच दूर करने उनके साथ ही भोजन किया गया।

     

    कैंप के प्रति सभी में उत्साह पाया गया कर्मचारियों को भी टीम भावना से कार्य हेतु प्रेरित किया गया। इस कैंप से भविष्य में अधिक बेहतर कार्ययोजना बनाने में नई दृष्टि भी प्राप्त होगी। सभी कैंप में सरपंच, उपसरपंच पंच के साथ शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों ने सभी पहाड़ी कोरवा को शासन की योजना का लाभ दिलाने संकल्प भी लिया।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* महिला BEO के पति चला रहे सरकारी दफ्तर…..पढ़िए आखिर कौन है वह पतिदेव….जिनके इशारे पर होता है पूरा काम…..दिन भर रहते है ऑफिस में….
    Next Article *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* कलेक्टर ने बगिया में मुख्यमंत्री आगमन की तैयारियों का लिया जायजा
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    पत्थलगांव व्यापारी संघ की बैठक सम्पन्न: जीएसटी, व्यापारिक सुरक्षा, बाजार व्यवस्था और त्योहारों की तैयारियों पर मंथन……….

    July 26, 2026

    सरगुजा पुलिस की विवेचना कार्यशाला: न्यायपालिका और पुलिस एक मंच पर, अपराध जांच को मिलेगा नया आयाम……

    July 26, 2026

    पत्थलगांव में गूंजेगी श्रीराम कथा की अमृतधारा, 30 जुलाई से 7 अगस्त तक होगा नौ दिवसीय भव्य आयोजन…………

    July 26, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव व्यापारी संघ की बैठक सम्पन्न: जीएसटी, व्यापारिक सुरक्षा, बाजार व्यवस्था और त्योहारों की तैयारियों पर मंथन……….
    • सरगुजा पुलिस की विवेचना कार्यशाला: न्यायपालिका और पुलिस एक मंच पर, अपराध जांच को मिलेगा नया आयाम……
    • पत्थलगांव में गूंजेगी श्रीराम कथा की अमृतधारा, 30 जुलाई से 7 अगस्त तक होगा नौ दिवसीय भव्य आयोजन…………
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* बगीचा थाना में डीआईजी-एसएसपी का ‘स्ट्रिक्ट एक्शन’! रिकॉर्ड बिखरे मिले, थाना प्रभारी और मोहर्रिर को मौके पर कड़ी फटकार………..
    • बड़ी खबर: नए कानून (BNS) के तहत जशपुर कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, शादी का झूठा झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 7 साल की कठोर सजा! विशेष कपड़े के वैभव शर्मा की…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?