Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, September 15
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* सायबर फ्राॅड के मामले में जशपुर पुलिस को मिली सफलता
    Uncategorized

    *राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* सायबर फ्राॅड के मामले में जशपुर पुलिस को मिली सफलता

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGJuly 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *सायबर फ्राॅड के मामले में जशपुर पुलिस को मिली सफलता,*

    *लोदाम क्षेत्र की एक महिला के मोबाईल में अज्ञात आरोपी ने लिंक भेजकर खाते से रू. 2,73,000 ठगी कर ट्रांजेक्शन कर लिया था,*

    *पुलिस द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही कर उक्त महिला के खाते में ठगी के रू. 2,014,79 /- वापस कराया,*

    *थाना लोदाम में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 420 भा.द.वि. 66 (सी)(डी) आई.टी. एक्ट का अपराध दर्ज।*

    लोदाम क्षेत्र की एक महिला ने दिनांक 03.05.2024 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि यह मोबाईल नंबर 7489XXXXXX में व्हाट्सअप चलाती है, दिनांक 30.04.2024 को इसके व्हाट्सअप में CSC Commission update i.o.cn(4.6mb) का लिंक आया, प्रार्थिया ने जैसे ही उस लिंक को टच किया, तो उसका मोबाईल हैक हो गया। मोबाईल हैक होने के उपरांत मोबाईल से व्हाट्सअप मैसेज तथा एसएमएस अन्य नंबरों में ऑटोमैटिक तरीके से जाने लगा, उसके कुछ देर बाद प्रार्थिया के बैंक खाते में 1 रू. आया फिर अलग-अलग चरणों में 02 बार में कुल रू. 2,73,000 इसके खाते से ठगी कर ट्रांजेक्शन कर लिया गया। प्रार्थिया की उक्त रिपोर्ट पर थाना लोदाम में उक्त धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

    प्रकरण की विवेचना दौरान सायबर सेल द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुये उक्त स्थानांतरित रकम को होल्ड कराया गया एवं अब तक उक्त महिला के खाते में ठगी का कुल 2,014,79 /- वापस कराया जा चुका है, शेष रकम को भी वापस करने की कार्यवाही की जा रही है।

    प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं ठगी के रकम को वापसी कराने में उप पुलिस अधीक्षक श्री भावेश समरथ, निरीक्षक राकेश यादव, सायबर सेल के स.उ.नि. हरिशंकर राम, आर. 699 अनिल सिंह का सराहनीय योगदान रहा है। प्रकरण में फरार आरोपी की पतासाजी की जा रही है।

     

    ——000——

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* अनुष्का सोन बनी पहली मिस यूनिवर्स छत्तीसगढ़ ,,,, ताज पहनाकर CEO ने किया सम्मान
    Next Article *राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* जशपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🐘 डिवाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल में विराजे बाल गणेश, भक्तिमय हुआ अस्पताल का माहौल 🙏……

    September 14, 2026

    🙏 प्रथम दर्शन: मंडी प्रांगण में खुले गजानन स्वामी के मुख, भक्तों में दिखा उत्साह………

    September 14, 2026

    त्योहारों की भीड़ में वारदात रोकने पुलिस अलर्ट, थाना प्रभारी जितेंद्र ताम्रधर ने बताया सुरक्षा का खास इंतजाम……….

    September 14, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🐘 डिवाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल में विराजे बाल गणेश, भक्तिमय हुआ अस्पताल का माहौल 🙏……
    • 🙏 प्रथम दर्शन: मंडी प्रांगण में खुले गजानन स्वामी के मुख, भक्तों में दिखा उत्साह………
    • त्योहारों की भीड़ में वारदात रोकने पुलिस अलर्ट, थाना प्रभारी जितेंद्र ताम्रधर ने बताया सुरक्षा का खास इंतजाम……….
    • 🚨 वायरल वीडियो ने हिलाया प्रशासन! अंबिकापुर की बदहाल सड़क पर CM साय सख्त………
    • 25 साल की सेवा की कहानी अब पहुंचेगी हर घर तक!…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?