Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Wednesday, September 16
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* जशपुर में वशिष्ठ कम्युनिटी हॉल में शिविर का हुआ आयोजन
    Uncategorized

    *राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* जशपुर में वशिष्ठ कम्युनिटी हॉल में शिविर का हुआ आयोजन

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGJuly 28, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *प्रदेश भर में आज से जनसमस्या निवारण पखवाड़ा की हुई शुरुआत*

    *जशपुर में वशिष्ठ कम्युनिटी हॉल में शिविर का हुआ आयोजन*

    *जनप्रतिनिधि-अधिकारियों ने नागरिकों की सुनी समस्याएं*

    *निर्माण, विद्युत, सफाई सहित महतारी वंदन और पीएम आवास से संबंधित आवेदन हुए प्राप्त*

    *कई समस्याओं का मौके पर ही हुआ समाधान, 10 अगस्त तक चलेगा पखवाड़ा*

    जशपुरनगर 27 जुलाई 2024। छत्तीसगढ़ में आज से जनसमस्या निवारण पखवाड़ा शुरू हो गया है, जो 10 अगस्त तक चलेगा। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग छ०ग० शासन के निर्देशानुसार नगरपालिका परिषद् जशपुरनगर के वार्ड क्रमांक 1 एवं 2 के नागरिकों की जन समस्या के निराकारण किये जाने हेतु शहर स्थित वशिष्ट कम्युनिटी हॉल में जनसमस्या निवारण पखवाडा का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम की शुरूआत भारत माता एवं छतीसगढ़ महतारी के चित्र पर माल्याअपर्ण एवं दीप प्रज्वलित कर श्री राधेश्याम राम, अध्यक्ष, श्री राजेश गुप्ता, उपाध्यक्ष, वार्ड क्र. 02 के पार्षद श्री भागवत नारायण एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री योगेश्वर उपाध्याय के द्वारा किया गया।

     

    अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के द्वारा शासन के द्वारा चलाई जा रही जन समस्या निवारण पखवाड़ा के संदर्भ में प्रधानमंत्री स्वनिधि, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, धनवंतरी योजना, राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना, पेंशन योजना महतारी वंदन योजना, आयोध्या घाम तिर्थि यात्रा योजना, विस्तरित जानकारी उपस्थित आम नागरिकों को प्रदान कि गई, एवं स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 के संबंध में उपस्थित आम नागरीकों से अपील की गई की घरों के बाहर कचरा न क, डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करने वाले सफाई दीदीयों को गीला एवं सुखा कचरा अलग-अलग छाट कर देने तथा नगर को स्वच्छ रखने की अपील की गई।

     

    जनसमस्या निवारण पखवाड़ा में कुल 24 आवेदन प्राप्त हुई, जिसमें मांग के 11 आवेदन तथा शिकायत से संबंधित 13 आवेदन प्राप्त हुए। निर्माण से संबंधित 3 आवेदन, विद्युत से 3 आवेदन, सफाई से 8 आवेदन, महतारी वंदन के 1 आवेदन, प्रधानमंत्री आवास 1 आवेदन, जलप्रदाय के 3 आवेदन तथा राशनकार्ड के 5 प्रकारण प्राप्त हुए है। प्राप्त शिकायत पर मुख्यनगरपालिका अधिकारी के निर्देशानुसार प्रभारी अधिकारीयों द्वारा तत्काल कार्यावाही करते हुए मौके पर ही 12 प्रकारण का निराकारण किया गया। जिसमें नाली सफाई, कचरा हटाना, विद्युत पोल में स्ट्रीट लाईट लगवाना एवं नल में पानी न आने की समस्या का निराकरण किया गया।

     

     

    जन समस्या निवारण पखवाड़ा 27 जुलाई से 10 अगस्त तक निकाय के वार्डो में लगाई जावेगी, जिसमें आम नागरिक अपने शिकायत एंव मांग हेतु आवेदन कर सकते है। इस दौरान वार्डवार शिविरों का आयोजन कर आधार कार्ड, राशन कार्ड, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, भवन निर्माण अनुज्ञप्ति, नल कनेक्शन, पेंशन, अनापत्ति प्रमाण पत्र और स्वरोजगार के प्रकरणों का निपटारा किया जाएगा। शिविरों में राजस्व मामलों के निराकरण और कर वसूली की भी व्यवस्था की जाएगी।

     

    जनरागस्या निवारण पखवाड़ा में मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री योगेश्वर उपाध्याय, अशिगा विश्वास उप अभियंता, श्री नवीन तिवारी उप अभियंता, टी.आर यादव, लेखपाल, श्री जगेशवर चौहान लोक निर्माण प्रभारी, श्री सुरेन्द्र मिश्रा जल प्रदाय प्रभारी, श्री प्रभात सिंन्ह, राजस्व प्रभारी, श्री विमल तिर्की, श्री लिलेन्द्र प्रधान, श्री ज्योति खलखों, श्री विजय कुमार, श्री गणपत सिंह, श्री महेश्वर चौहान, दिनेश सिंह, श्री भोला यादव, श्री शंकर यादव, सरोज भगत, संध्या, निर्मला मिंज सहित निकाय के सभी विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जिले को मिले सात विशेषज्ञ चिकित्सक
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* केंद्रीय महिला बाल विकास मंत्री सावित्री ठाकुर कल अंबिकापुर मे
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🐘 डिवाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल में विराजे बाल गणेश, भक्तिमय हुआ अस्पताल का माहौल 🙏……

    September 14, 2026

    🙏 प्रथम दर्शन: मंडी प्रांगण में खुले गजानन स्वामी के मुख, भक्तों में दिखा उत्साह………

    September 14, 2026

    त्योहारों की भीड़ में वारदात रोकने पुलिस अलर्ट, थाना प्रभारी जितेंद्र ताम्रधर ने बताया सुरक्षा का खास इंतजाम……….

    September 14, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🐘 डिवाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल में विराजे बाल गणेश, भक्तिमय हुआ अस्पताल का माहौल 🙏……
    • 🙏 प्रथम दर्शन: मंडी प्रांगण में खुले गजानन स्वामी के मुख, भक्तों में दिखा उत्साह………
    • त्योहारों की भीड़ में वारदात रोकने पुलिस अलर्ट, थाना प्रभारी जितेंद्र ताम्रधर ने बताया सुरक्षा का खास इंतजाम……….
    • 🚨 वायरल वीडियो ने हिलाया प्रशासन! अंबिकापुर की बदहाल सड़क पर CM साय सख्त………
    • 25 साल की सेवा की कहानी अब पहुंचेगी हर घर तक!…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?