Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Saturday, June 27
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* रक्षाबंधन से पहले खुशखबरी, इन लोगों को 450 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* रक्षाबंधन से पहले खुशखबरी, इन लोगों को 450 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJuly 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    रक्षाबंधन से पहले खुशखबरी, इन लोगों को 450 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर

    भोपाल: रक्षाबंधन से ठीक पहले मध्य प्रदेश सरकार ने ‘लाडली बहनों’ को बड़ा तोहफा दिया है। ‘लाडली बहना’ योजना की लाभार्थी महिलाओं को अब 450 रुपए में गैस सिलेंडर मिलेगा। अभी मध्य प्रदेश गैस सिलेंडर 848 रुपए का है, इस लिहाज से करीब आधी कीमत ही उन्हें चुकानी होगी। प्रति सिलेंडर 399 रुपए का खर्च राज्य सरकार की ओर से उठाया जाएगा। मध्य प्रदेश कैबिनेट ने मंगलवार को इस फैसले पर मुहर लगा दी। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कैबिनेट बैठक के बाद इसकी सूचना दी। उन्होंने कहा, ‘लाडली बहना योजना के तहत हमने फैसला किया है कि इस योजना की सभी लाभार्थियों को 450 रुपए में गैस सिलेंडर दें। गैस की टंकी अभी 848 रुपए में मिल रही है। इसमें 450 रुपए लाडली बहनों को देना होगा। 399 रुपए की प्रतिपूर्ति राज्य सरकार देगी। इसमें करीब 160 करोड़ रुपए खर्च होंगे।’ आंगवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए भी कैबिनेट ने अहम फैसला किया है। सक्षम आंगनवाड़ी पोषण योजना के तहत आंगनवाड़ी की सभी बहनों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का कवर किया जाएगा। इसका प्रीमियम राज्य सरकार भरेगी। प्रदेश की 57 हजार 324 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को इसका लाभ मिलेगा।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* निवर्तमान राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन को दी गई भावभीनी विदाई….
    Next Article *सुर्खियां रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेष खबर-* बाल हनुमान समिति के सदस्य रामभक्त अंकित शर्मा ने संत गहिरा गुरु आश्रम में सनातनी बच्चों के साथ न्योता भोजन कराकर मनाया अपना जन्मदिन
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    मौत की रफ्तार… 120 की स्पीड में खींचा हैंडब्रेक और खाई में पलटी कार, उप-संपादक वैभव शर्मा की सनसनीखेज ग्राउंड रिपोर्ट…………..

    June 27, 2026

    जशपुर पुलिस का ऐतिहासिक कमालः एक ही दिन में 766 गांवों में जन चौपाल लगाकर बनाया ‘गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’…………….

    June 25, 2026

    भीषण गर्मी में मसीहा बने पत्थलगांव के ये दिग्गज ! ‘आज की सुर्खियां’ पर देखें ग्राउंड रिपोर्ट………..

    June 25, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • मौत की रफ्तार… 120 की स्पीड में खींचा हैंडब्रेक और खाई में पलटी कार, उप-संपादक वैभव शर्मा की सनसनीखेज ग्राउंड रिपोर्ट…………..
    • जशपुर पुलिस का ऐतिहासिक कमालः एक ही दिन में 766 गांवों में जन चौपाल लगाकर बनाया ‘गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’…………….
    • भीषण गर्मी में मसीहा बने पत्थलगांव के ये दिग्गज ! ‘आज की सुर्खियां’ पर देखें ग्राउंड रिपोर्ट………..
    • “कुर्सी की हवस में ठोंकी गई थी लोकतंत्र की छाती पर कील!” गोमती साय का कांग्रेस पर अब तक का सबसे खौफनाक वार!………….
    • “लाखों की लाइटें सिर्फ ‘शो-पीस’! बीटीआई चौक पर बड़े हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन; देखें वैभव शर्मा की यह विशेष ग्राउंड रिपोर्ट।”………….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?