Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, September 13
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* बच्चों एवं महिलाओं से संबंधित अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया में अपलोड करता था ग्राम खंटंगा का गिरेन्द्र कुमार यादव, दुलदुला पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
    Uncategorized

    *राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* बच्चों एवं महिलाओं से संबंधित अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया में अपलोड करता था ग्राम खंटंगा का गिरेन्द्र कुमार यादव, दुलदुला पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGAugust 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    * बच्चों एवं महिलाओं से संबंधित अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया में अपलोड करता था ग्राम खंटंगा का गिरेन्द्र कुमार यादव, दुलदुला पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल,*

    * आरोपी ने माह जून 2022 में सोशल मीडिया में अष्लील वीडियो अपलोड किया था,* 

    * आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाईल जप्त,* 

    * गिरेन्द्र कुमार यादव के विरूद्ध थाना दुलदुला में धारा 67, 67(ए) आई.टी. एक्ट का अपराध दर्ज।*   

    ——00——

    जशपुरनगर- सोशल मीडिया के दौर में लगातार चाईल्ड पोर्नोग्राॅफी (possession, manufacture distribution) के मामले सामने आ रहे हैं। पुलिस मुख्यालय नया रायपुर से थाना दुलदुला को गत दिवस प्राप्त हुये साइबर टीप लाईन मामले की जाॅंच दुलदुला द्वारा की जा रही थी, जिसमें क्षेत्र के एक व्यक्ति द्वारा माह जून 2022 में अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया में अपलोड किया गया है, इसी दौरान साइबर सेल से उक्त प्रकरण के आरोपी के थाना दुलदुला अंतर्गत ग्राम खटंगा में निवास करने की जानकारी मिली।

    इस पर पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू के नेतृत्व में पतासाजी हेतु एक टीम ग्राम खटंगा रवाना किया गया, पतासाजी उपरांत गिरेन्द्र कुमार यादव के ग्राम में मिलने पर उसे अभिरक्षा में लेकर थाना लाया गया एवं उसके मेमोरंडम कथन में उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार करते हुये घटना में प्रयुक्त मोबाईल एवं सिम को पेष करने पर जप्त किया गया। आरोपी गिरेन्द्र कुमार यादव उम्र 45 साल निवासी खटंगा थाना दुलदुला के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर उसे दिनांक 08.08.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।

    ज्ञात हो कि इंटरनेट पर बच्चों से जुड़ी अश्लील फोटो/वीडियो अपलोड करने या देखने पर एनसीआरबी दिल्ली की शाखा संबंधित व्यक्ति पर कार्यवाही के लिये राज्य के पुलिस मुख्यालय को टीपलाईन प्रेषित किया जाता है।

    प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी दुलदुला निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू, स.उ.नि. सामुदान टोप्पो, म.प्र.आर. 306 हेमलता बुनकर, आर. 687 अलेकसियुस तिग्गा, आर. 506 आनंद खलखो, आर. 694 राजेष गोप एवं सायबर सेल का योगदान रहा है।

    श्री शशि मोहन सिंह पुलिस अधीक्षक जिला-जशपुर (छ.ग.) द्वारा कहा गया है किः- जिले के विभिन्न थाना/चौकी प्रभारी को सायबर टीप लाईन मामले की जाॅंच हेतु प्रेषित किया गया है, आने वाले समय में इस मामले के और भी आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।

    ——00——

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* हर घर तिरंगा” अभियान के तहत जशपुर नगर में निकाली गई तिरंगा यात्रा
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* बरसात के सड़क की वजह से हजारों परेशानियां
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🚨 न्यू लक्ष्मी मोबाइल में बड़ी चोरी, ग्राहकों के रिपेयरिंग वाले मोबाइल भी ले गए चोर……….

    September 11, 2026

    जन्माष्टमी तो बहुत सुनी होगी… लेकिन कृष्ण भगवान की छठी का ऐसा अनोखा उत्सव शायद ही कहीं देखा हो!……….

    September 9, 2026

    सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कसी कमर

    September 9, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 न्यू लक्ष्मी मोबाइल में बड़ी चोरी, ग्राहकों के रिपेयरिंग वाले मोबाइल भी ले गए चोर……….
    • जन्माष्टमी तो बहुत सुनी होगी… लेकिन कृष्ण भगवान की छठी का ऐसा अनोखा उत्सव शायद ही कहीं देखा हो!……….
    • सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कसी कमर
    • पत्थलगांव में मासूमियत पर भीख का बोझ!…….
    • ऑपरेशन शंखनाद में जशपुर पुलिस का बड़ा वार: तस्करों के चंगुल से 14 गौवंश मुक्त, एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश तेज……..

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?