Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Saturday, June 13
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री डी. रविशंकर (भा.पु.से.) द्वारा जिले के बैंक अधिकारियों की कार्यालय में मीटिंग लेकर सुरक्षा संबंधी आवष्यक दिशा-निर्देश दिया गया,*
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री डी. रविशंकर (भा.पु.से.) द्वारा जिले के बैंक अधिकारियों की कार्यालय में मीटिंग लेकर सुरक्षा संबंधी आवष्यक दिशा-निर्देश दिया गया,*

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGAugust 18, 2022No Comments4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

     

    *⏺️ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री डी. रविशंकर (भा.पु.से.) द्वारा जिले के बैंक अधिकारियों की कार्यालय में मीटिंग लेकर सुरक्षा संबंधी आवष्यक दिशा-निर्देश दिया गया,*
    *⏺️ बैंक के अधिकारियों को बैंक सुरक्षा ऑडिट वितरित कर सुरक्षा संबंधी निर्देषों का पालन सुनिश्चित करने एवं बैंक के अधिकारियों/कर्मचारियों का पुलिस चरित्र सत्यापन कराने निर्देशित किया गया।*
    ———000——-


    ➡️वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री डी. रविशंकर (भा.पु.से.) द्वारा आज दिनांक 16.08.2022 को जिले के बैंक अधिकारियों की कार्यालय में मीटिंग ली गई। मीटिंग में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बैंक अधिकारियों को बैंकों की सुरक्षा संबंधी आवष्यक दिशा-निर्देश दिये गये। बैंकों में सी.सी.टी.व्ही. कैमरा लगाने, बैंक/ए.टी.एम. में 24 घंटे आवश्यक रूप से गार्ड रखने, बैंक के कर्मचारियों तथा कैश वाहन में कार्यरत कर्मचारियों का अनिवार्यतः चरित्र सत्यापन कराने, बैंकों के बाहर वाहनों के पार्किंग की उचित व्यवस्था तथा सुरक्षा हेतु निर्देश दिये गये। बैंकों के प्रवेश द्वार एवं भीतर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी, पुलिस नियंत्रण कक्ष का मोबाईल नंबर अनिवार्य रूप से चस्पा किये जाने हेतु निर्देषित किया गया। बैंकों के अलार्म सिस्टम को दुरूस्त रखते हुये बैंक अधिकारियों को कहा गया कि उन्हें आम लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है कि बैंक का अलार्म बजने पर तत्काल नजदीकी थाना/पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें।
    ➡️बैंक अधिकारियों को सुरक्षा ऑडिट वितरित किया गया, जिसमें बैंक की सामान्य जानकारी (बैंक का नाम, शाखा का नाम, कोड व पता, बैंक शाखा का दूरभाष, शाखा प्रबंधक का नाम, मो.नं., ई-मेल आईडी, द्वितीय अधिकारी का नाम, मो.न., ई-मेल आईडी, जिला नियंत्रक अधिकारी का नाम, पद मोबाईल एवं कार्यालय का नाम पता), बैंक शाखा में गार्ड उपलब्ध है या नहीं, 24 घंटे उपलब्ध है या केवल दिन में, बैंक के चेस्ट में काम्बिनेषन लॉक सिस्टम है या नहीं, काम्बिनेशन लॉक खोलने के लिये चाबी कम से कम दो अधिकारियों के पास है या नहीं, क्या बैंक में चेस्ट/स्ट्रांग रूम में टाईम डिले लॉक है या नहीं, अलार्म सिस्टम-बैंक में फायर अलार्म है या नहीं, अनाधिकृत प्रवेश पर सचेत करने वाला अलार्म सिस्टम है अथवा नहीं, अलार्म सिस्टम केवल सायरन बजाने तक ही सीमित है अथवा बैंक के अधिकारियों/पुलिस के पास एस.एम.एस./कॉल से इसकी सूचना भेजने की व्यवस्था है या नहीं। अलार्म सिस्टम (मुख्य द्वार, कैष काउंटर, चेस्ट रूम, प्रबंधक कक्ष) में से किन-किन स्थानों पर लगा है। पैनिक बटन है या नहीं, पैनिक बटन बैंक के किन-किन (प्रबंधक, सहायक प्रबंधक, कैषियर, सभी बैंक कर्मी) के पास है। सभी अलार्म चालू अवस्था में है या नहीं। वीडियो सर्विलांस सिस्टम- वीडियो सर्विलांस कैमरा है अथवा नहीं, वीडियो रिकार्डिंग की सुविधा है अथवा नहीं, वीडियो सर्विलेंस कैमरा में नाईट विजन रिकार्डिंग एवं मोषन डिटेक्टर है अथवा नहीं। सी.सी.टी.व्ही कैमरा की पोजीशन किन-किन स्थानों पर लगा है-मुख्य प्रवेश, कैश काउंटर, चेस्ट रूम, प्रबंधक कक्ष, पार्किंग स्थल पर है या नहीं। सी.सी.टी.व्ही. सिस्टम चालू अवस्था में है या नहीं। सुरक्षा उपकरणों का नियमित अनुरक्षण होता है अथवा नहीं। बैंक के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरणों के संचालन का ज्ञान है या नहीं। बैंक में कैश का आमद रफ्त करने वाली एजेंसी का नाम, मोबाईल नंबर, एजेंसी का पुलिस वेरिफिकेशन हुआ है या नहीं। बैंक की आंतरिक दीवार-बैंक की कैश चेस्ट कांक्रीट या किसी अन्य धातु का बना है। पुलिस अधिकारी का बैंक के संबंध में सुरक्षागत आंकलन किया गया या नहीं। इन समस्त बिन्दुओं पर कार्यवाही करने हेतु निर्देषित किया गया।
    ➡️बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कष्यप, एस.डी.ओ.पी. जशपुर श्री राजेन्द्र सिंह परिहार, थाना प्रभारी जशपुर निरीक्षक रवि शंकर तिवारी, श्री अनिरूद्ध कुमार मांझी-स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, श्री मनीष बरा-पीएनबी जशपुर, श्री सुयष पाण्डेय- आई.डी.एफ.सी. फर्स्ट बैंक, श्री दीपक दास-एक्सिस बैंक, श्री कुनाल कुमार-एचडीएफसी बैंक, श्री करमचंद उरांव-बैंक ऑफ इंडिया, श्री दीपक कुजूर-अपेक्स बैंक, श्री लीलाधर चौधरी- सी.जी.आर.बी. बैंक, श्री सुधीर कुमार-बैंक ऑफ बड़ौदा, श्री आयुष कुमार यादव-यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, श्री मंजीत वर्मा-आईसीआईसी बैंक, श्री जे.के.गौतम-यूको बैंक, श्री मंटू सिंह, श्री रेमेनियुस तिर्की इत्यादि उपस्थित थे।
    ———-00———–

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article* धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G)तहलका रोजगार मेले से मिला रोजगार, शारदा बनी आत्मनिर्भर अब अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति एवं परिवार की कर रही आर्थिक
    Next Article धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका हड़िया शराब खत्म हो जाने पर नाराज होकर लकड़ी डंडा से अपने पिता के सिर में वारकर हत्या करने वाले आरोपी ईरमन खलखो को सन्ना पुलिस ने चंद घंटे में किया गिरफ्तार,*
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….
    • गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..
    • ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………
    • पत्थलगांव: प्रधानसेवक के रूप में पीएम मोदी के 12 वर्ष पूर्ण, भाजपा शहर मंडल ने श्री सत्यनारायण मंदिर में किया विशेष अनुष्ठान; राष्ट्रीय विकास की हुई चर्चा………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?