Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Thursday, July 30
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जशपुर पुलिस ने बीती रात्रि में जागरूक जनता की सूचना पर सख्त चेकिंग पाईंट लगाकर पशु तस्करों का पीछा किया
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जशपुर पुलिस ने बीती रात्रि में जागरूक जनता की सूचना पर सख्त चेकिंग पाईंट लगाकर पशु तस्करों का पीछा किया

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGSeptember 13, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    * जशपुर पुलिस ने बीती रात्रि में जागरूक जनता की सूचना पर सख्त चेकिंग पाईंट लगाकर पशु तस्करों का पीछा किया,*

    * पुलिस के भारी दबाव में आकर पशुओं से भरा पीकअप को तस्कर ने ग्राम बगिया (चौकी दोकड़ा) के एक खेत में उतार दिया,*

    * अज्ञात तस्करों से पुलिस ने 11 नग गौ-वंश जप्त किया, साथ ही तस्करी में प्रयुक्त पीकअप वाहन क्र. JH 01 EX 7159 कीमती 06 लाख रू. का जप्त,*

    * अज्ञात तस्करों का डिटेल खंगाला जा रहा है, जल्द ही वे पुलिस की गिरफ्त में होंगें,*

    * अज्ञात गौ-तस्करों के विरूद्ध छ.ग. कृषि पशु परि.अधि. 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता अधि. की धारा 11 का अपराध पंजीबद्ध।*  

    —–00——

    मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह को बीते दिनांक की रात्रि में दोकड़ा क्षेत्र के जागरूक जनता से सूचना मिला कि कुछ मवेशी तस्कर पीकअप वाहन में तिरपाल ढंककर भारी मात्रा में गौ-वंश की तस्करी करते हुये फरसाबहार की ओर से तस्करी करते बंदरचुंआ की ओर जाने वाले हैं, इस सूचना पर उन्होनें तत्काल चौकी प्रभारी दोकड़ा उप निरीक्षक अशोक यादव के नेतृत्व में टीम गठित कर दोकड़ा क्षेत्र में आने-जाने वाले वाहनों की सघन चेकिंग करने हेतु निर्देशित किया, चेकिंग के दौरान ग्रामीण मुखबीर के बतायेनुसार सफेद रंग का पीकअप वाहन रास्ते में आया जिसके पीछे तिरपाल ढका था, पुलिस द्वारा उसे रोकने का प्रयास किया गया परंतु वह पुलिस की चेकिंग को देखकर वाहन नहीं रोकते हुये अत्यंत तेज गति से भागने लगा, पुलिस के पीछा करने एवं भारी दबाव के कारण उक्त वाहन का चालक अपने वाहन से नियंत्रण खो दिया एवं ग्राम बगिया के एक खेत में वाहन को उतारकर वहां से भाग गया। पुलिस द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से उक्त वाहन के पीछे लगे तिरपाल को खोलकर देखा गया तो 11 नग गौ-वंश मिले, उक्त गौ-वंश के चारों पैंरों को क्रूरतापूर्वक बांधा गया था एवं गंभीर अवस्था में थे, जिसे पुलिस द्वारा जप्त कर सुरक्षार्थ रखवाया गया है एवं पीकअप वाहन क्र. जे.एच. 01 ई.एक्स. 7159 को जप्त किया गया है। चौकी दोकड़ा में अज्ञात गौ-तस्करों के विरूद्ध धारा छ.ग. कृषि पशु परि.अधि. 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता अधि. की धारा 11 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण के आरोपी फरार हैं, जिनकी पतासाजी की जा रही है।

    उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी दोकड़ा अशोक यादव, स.उ.नि. रामजी साय पैंकरा, प्र.आर. दिलीप मिंज, आर. संजय साय, आर. तरसियुस तिग्गा, आर. दिलीप कुमार एवं अन्य स्टाॅफ का सराहनीय योगदान रहा है।

    पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह द्वारा कहा गया है कि – “दोकड़ा क्षेत्र के जागरूक ग्रामीणों की सूचना पर दबिश देकर पीकअप वाहन से कुल 11 नग गौ-वंश को जप्त किया गया है, हाॅंलाकि आरोपी फरार हो गये हैं, लेकिन पूर्व में फरार हुये आरोपियों की तरह इनको बहुत जल्द गिरफ्तार किया जायेगा।”

     

    —–00——

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जशपुर मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन 
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* चाकू की नोक पर अपने साथ महिला को ले जाकर जबरदस्ती दुष्कर्म कर फरार रहने वाले आरोपी सागर यादव को जशपुर पुलिस ने झारसुगुड़ा (ओड़िसा) से दबोचा, भेजा गया जेल,
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    पत्थलगांव में अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रसेवा का भव्य संगम: गुरु पूर्णिमा उत्सव में 100 से अधिक स्वयंसेवकों ने किया भगवा ध्वज का पूजन……….

    July 30, 2026

    पति की हत्या, शव सूटकेस में ठूंसा… रिश्तों को शर्मसार करने वाले जघन्य अपराध में पत्नी को उम्रकैद………

    July 30, 2026

    महज 40 मीटर का ढलान बना लोगों के लिए मुसीबत, कदम घाट की जर्जर सड़क पर रोज टूट रहे वाहन……….

    July 30, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव में अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रसेवा का भव्य संगम: गुरु पूर्णिमा उत्सव में 100 से अधिक स्वयंसेवकों ने किया भगवा ध्वज का पूजन……….
    • पति की हत्या, शव सूटकेस में ठूंसा… रिश्तों को शर्मसार करने वाले जघन्य अपराध में पत्नी को उम्रकैद………
    • महज 40 मीटर का ढलान बना लोगों के लिए मुसीबत, कदम घाट की जर्जर सड़क पर रोज टूट रहे वाहन……….
    • अंबिकापुर रोड पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार दो बच्चियां घायल, लोगों ने चालक को पकड़ा…..
    • सुर्खियां आपकी सुरक्षा स्पेशल खबर | बरसात में जरा-सी लापरवाही पड़ सकती है भारी! जानलेवा बीमारियों और स्नेक बाइट से बचने के लिए डॉ. विकास गर्ग ने बताए जीवन रक्षक उपाय………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?