*श्री अग्रसेन चौक में भगवान श्री राम एवं महाराजा श्री अग्रसेन के चरणारविंद की उपासना से प्रारंभ किया गया ; श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव*

प्रत्येक वर्ष श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव संपूर्ण भारतवर्ष की भांति पत्थलगांव में धूमधाम से मनाया जाता है । अग्रवाल समाज के कुल प्रवर्तक श्री अग्रसेन जी महाराज का जन्म नवरात्रि के प्रथम दिन में हुआ था । श्री अग्रसेन जयंती के एक सप्ताह पूर्व से ही भिन्न भिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं , जिससे समाज को एकजुट किया जा सके एवम विभिन्न कलाओं को उकेरा जा सके ।

इन कार्यक्रमों में बच्चे , बूढ़े , महिलाएं एवं युवा वर्ग जोरों शोरों से शामिल होकर , पूरे कार्यक्रम को सफल बनाते हैं । संपूर्ण कार्यक्रम श्री अग्रसेन जयंती के दिन शोभायात्रा के साथ कार्यक्रम को संपन्न किया जाता है । कार्यक्रम की शुरुआत नगर श्री रामभगत शर्मा जी के सानिध्य में 26 सितंबर को श्री अग्रसेन चौक में भगवान श्री राम एवं श्री अग्रसेन जी महाराज की उपासना के पश्चात रैली निकालकर अग्रसेन भवन पहुंचकर की गई ।
इस वर्ष अग्रसेन जयंती 3 अक्टूबर 2024 को है , जिसकी तैयारियां जोरों सोरों से नवयुवक समिति द्वारा अग्रवाल सभा के निर्देशन में की जा रही है । आज से 3 अक्टूबर तक भिन्न-भिन्न कार्यक्रम आयोजित आयोजित किए जाएंगे जिसमें अग्रवाल समाज के समस्त अग्र बंधु-भगिनी अपनी कलाओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे एवं समाज को एकजुटता की ओर लेकर जाएंगे…!!
आज की सुर्खियां की विशेष विज्ञापन












अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा



