Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Wednesday, September 16
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*आज की सुर्खियां रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेष खबर-* मोबाईल रिचार्ज कराने हेतु 600 रू. पैसा नहीं देने पर अपने पिता को टांगी पासा से मारकर हत्या करने वाले आरोपी पुत्र को पत्थलगांव पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल,
    Uncategorized

    *आज की सुर्खियां रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेष खबर-* मोबाईल रिचार्ज कराने हेतु 600 रू. पैसा नहीं देने पर अपने पिता को टांगी पासा से मारकर हत्या करने वाले आरोपी पुत्र को पत्थलगांव पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल,

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGSeptember 30, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *मोबाईल रिचार्ज कराने हेतु 600 रू. पैसा नहीं देने पर अपने पिता को टांगी पासा से मारकर हत्या करने वाले आरोपी पुत्र को पत्थलगांव पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल,*

    *थाना पत्थलगांव के ग्राम छुरीपहरी रघुनाथपुर की घटना,*

    *आरोपी पुत्र रंजीत तिर्की के विरूद्ध थाना पत्थलगांव में भा.न्या.सं. की धारा 115(2), 351(2), 103(1) का अपराध दर्ज।* 

    ——00——

     

    मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया श्रीमती सुमति बाई उम्र 35 साल निवासी छुरीपहरी रघुनाथपुर ने थाना पत्थलगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई कि यह सैनाथ तिर्की उम्र 52 साल की दूसरी पत्नी है, पहली पत्नी की मृत्यू हो चुकी है। दिनांक 26.09.2024 के शाम लगभग 04 बजे इसका पुत्र रंजीत तिर्की अपने पिता सैनाथ तिर्की से मोबाईल में रिचार्ज कराना है कहकर 600 रूपये मांगने लगा, तब इसके पिताजी पैसा नहीं है बोले तो रंजीत तिर्की उनसे लड़ाई-झगड़ा किया था।

    रात्रि में प्रार्थिया अपने पति सैनाथ तिर्की के साथ कमरे में थी उसी दौरान लगभग 09 बजे इनका पुत्र रंजीत तिर्की कमरे में आया और बोलने लगा कि “रिचार्ज के लिये पैसा दो, नहीं तो ठीक नहीं होगा, आज यहीं मारकर फेंक दूंगा” कहने पर सैनाथ तिर्की द्वारा पुनः अभी पैसा नहीं है, बाद में दे दूंगा, इतने में रंजीत तिर्की आवेश में आकर हाथ, मुक्का से सैनाथ तिर्की को मारपीट करने लगा, तथा पकड़कर खींचते हुये घर के बाहर ले गया वहीं पर आंगन में रखा लोहे का टांगी से दायां कनपटी में जोर से वार कर दिया एवं खून बहने लगा। प्रार्थिया द्वारा जोर से चिल्लाते पर उसे भी हाथ, मुक्का से मारपीट किया एवं बाल को पकड़कर खींचते हुये जमीन में पटक दिया, प्रार्थिया किसी तरह वहां से भाग निकली। दूसरे दिन प्रातः में आकर देखे तो सैनाथ तिर्की की मृत्यू हो चुकी थी। प्रार्थिया के उक्त रिपोर्ट पर थाना पत्थलगांव में भा.न्या.सं. की धारा 115(2), 351(2), 103(1) के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

    प्रकरण की विवेचना दौरान थाना पत्थलगांव द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुये तत्काल आरोपी रंजीत तिर्की को अभिरक्षा में लिया गया, पूछताछ में आरोपी ने उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया एवं उसके मेमोरंडम कथनानुसार उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे का टांगी को जप्त किया गया। *आरोपी रंजीत तिर्की उम्र 30 साल निवासी छुरीपहरी रघुनाथपुर* के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर उसे दिनांक 27.09.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

    प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी में एसडीओपी पत्थलगांव श्री ध्रुवेश कुमार जायसवाल, थाना प्रभारी पत्थलगांव निरीक्षक विनित पाण्डेय, उप निरीक्षक अर्जून यादव, प्र.आर. 45 सुभाष नायक, आर. 08 पदुम वर्मा, आर. 344 विरेन्द्र यादव, सै. 186 प्रदीप लकड़ा का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

    आज की सुर्खियां की विशेष विज्ञापन

     

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा   

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मजबूत नेतृत्व में जशपुर में विकास कार्यों को मिल रही है गति
    Next Article *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* लखपति पहल अंतर्गत् व्यक्तिगत एवं समूह की महिलाओं को दिया गया मछुआ प्रशिक्षण
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………

    September 16, 2026

    📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….
    • 🐘 डिवाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल में विराजे बाल गणेश, भक्तिमय हुआ अस्पताल का माहौल 🙏……
    • 🙏 प्रथम दर्शन: मंडी प्रांगण में खुले गजानन स्वामी के मुख, भक्तों में दिखा उत्साह………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?