Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Wednesday, May 27
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* जाली नोट का दुर्व्यापार करने वालों के विरूद्ध जशपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही
    Uncategorized

    *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* जाली नोट का दुर्व्यापार करने वालों के विरूद्ध जशपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGOctober 17, 2024No Comments5 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *जाली नोट का दुर्व्यापार करने वालों के विरूद्ध जशपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही,*

    *जाली नोट के व्यवसाय करने में सम्मिलित अन्य 02 फरार आरोपी सुधन यादव एवं मंगलू उर्फ मंगल मालाकार भी चढ़े पुलिस के हत्थे,*  

    *मंगलू उर्फ मंगल मालाकार अपने ससुराल ग्राम में छिपा हुआ था,*

    *इस प्रकरण के अन्य 03 आरोपीगण सम्पत कुमार टोप्पो, ललित कुमार त्रिपाठी एवं अर्जून राम पूर्व में हो चुके हैं गिरफ्तार,*

    *सम्पत कुमार टोप्पो के कब्जे से पूर्व में 500 रू. के जाली नोट 150 नग कुल 75 हजार रू., 500 रू. के 98 नग असली रकम कुल 49 हजार रू. एवं 04 बंडल नोट साईज का सफेद कागज जप्त किया जा चुका है,*

    *थाना बागबहार में आरोपीगणों के विरूद्ध धारा 489(बी), 489 (सी), 120(बी) का अपराध पंजीबद्ध।*

    गिरफ्तार आरोपीगण:-

    1. सुधन यादव उम्र 51 साल निवासी झारमुण्डा थाना तुमला।

    2. मंगलू उर्फ मंगल मालाकार उम्र 49 साल निवासी बरमपुरा थाना सरिया जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़।

     

    जप्ती :- 01 मोटरसाइकिल एवं Hp ink Tank 316 कलर प्रिंटर।

    —–00——

     

    ➡️मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 30.06.2024 के दिन लगभग 12ः00 बजे मुखबीर से सूचना मिला कि चिकनीपानी भरारी नाला के आगे सफेद रंग के अल्टो कार सी.जी. 16 सी.एम. 9300 में बैठे चालक सम्पत कुमार टोप्पो उर्फ शोभित निवासी कोरिमा एवं ललित त्रिपाठी निवासी सिलसिला द्वारा बाहर से आये 02 व्यक्ति से नकली नोट प्राप्त कर असली के रूप में उपयोग करने हेतु नकली नोट को खपाने के लिये ग्राहक की तलाश कर रहे है। इस सूचना पर पुलिस टीम तत्काल चिकनीपानी भरारी नाला के पास पहुंचकर रोड किनारे खड़ी उक्त कार को स्टाॅफ के साथ घेराबंदी की जा रही थी, घेराबंदी के दौरान 03 व्यक्ति कार से उतरकर रोड़ किनारे जंगल में भाग गये। कार में सवार एक व्यक्ति चालक की सीट में बैठे सम्पत कुमार टोप्पो उर्फ शोभित उम्र 24 वर्ष निवासी कोरिमा थाना अंबिकापुर जिला सरगुजा (छ.ग.) को अभिरक्षा में लेकर कार की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 500-500 रू. के नकली नोट कुल 150 नग 75 हजार रू. नकली नोट के साथ 500-500 रू. के असली नोट 98 नग 49 हजार नगद एवं 04 बंडल नोट साईज का सफेद कागज मिलने पर जप्त करते हुये सम्पत कुमार टोप्पो को दिनांक 30.06.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

    ➡️पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर सम्पत कुमार टोप्पो ने बताया था कि उसने सिलसिला निवासी ललित कुमार त्रिपाठी के बतायेनुसार असली नोट के बदले में 05 गुना नकली नोट बाहर का एक पार्टी देगा। ऐसा कहने पर सम्पत कुमार टोप्पो 50 हजार नगद व्यवस्था कर वह ललित कुमार त्रिपाठी के साथ कार में सवार होकर चिकनीपानी के भरारी नाला के पास आया था।

    https://aajkisurkhiyampcg.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241017-WA0007.mp4

    ➡️पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित स्पेशल टीम को ललित कुमार त्रिपाठी उर्फ ललित महाराज के दिनांक 31.07.2024 को घर में आने की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर जाकर दबिश देकर अभिरक्षा में लिया गया एवं दूसरे आरोपी अर्जून राम निवासी बालाछापर को कुनकुरी में मौजूद होने की सूचना मिलने पर उसे कुनकुरी से अभिरक्षा में लेकर दिनांक 31.07.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

    ➡️विवेचना दौरान मुखबीर सूचना पर कार्यवाही कर दबिश देकर प्रकरण के फरार सहआरोपी सुधन यादव को उसके ग्राम से अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि वह घटना दिनांक समय को वह अपने सुपर स्लेण्डर मो.सा. क्र. सी.जी. 14 एम.पी. 0381 में आरोपी अर्जून राम को बैठाकर आरोपी मंगलू उर्फ मंगल मालाकार से प्राप्त नकली नोट 75 हजार रू. को संपत कुमार टोप्पा एवं ललित त्रिपाठी को उसके कार में देकर सौदा तय करते समय पुलिस द्वारा घेराबंदी करते समय भाग जाना बताया है, आरोपी ने इनसे बात करने में उपयोग किया गया मोबाईल सेट व सिम को तोड़कर गांव के तालाब में फेंक देना बताया है। आरोपी सुधन यादव से घटना में प्रयुक्त मोटरसायकल को जप्त किया गया है।

    ➡️प्रकरण के आरोपी सुधन यादव के कथनानुसार 75,000 रुपये का नकली नोट मंगलू उर्फ मंगल से प्राप्त करना बताने पर थाना बागबहार की एक टीम तत्काल उसके निवास एवं दूसरी टीम उसके ससुराल कोड़ासीया के लिये रवाना किया गया। आरोपी मंगलू उर्फ मंगल के कोड़ासीया स्थित ससुराल ग्राम में मिलने पर उसे अभिरक्षा में लिया गया एवं पूछताछ कर तलाशी लेने पर घर में रखे एक कलर प्रिंटर से नकली नोट प्रिंट करना बताने पर उस HP Ink Tank 316 कलर प्रिंटर को जप्त किया गया है। पूछताछ में आरोपी मंगलू उर्फ मंगल ने उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया गया है। दोनों आरोपियों के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर उन्हें दिनांक 14.10.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

    ➡️विवेचना कार्यवाही एवं आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी बागबहार निरीक्षक सरोज टोप्पो, स.उ.नि. नारायण प्रसाद साहू, प्र.आर. 118 लवकुमार चौहान, प्र.आर. 360 विरेन्द्र कुमार सनमानी, प्र.आर. 331 अरविन्द कुमार, प्र.आ. 266 सुखदेव साय, आरक्षक 568 राजेन्द्र रात्रे, आर.28 आकाश कुजूर, आर. 628 घनश्याम प्रजापति, आर. 326 कोसमोस तिर्की का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

    —–00——

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* डड़गांव का फरार चल रहा कुख्यात बड़ा गौ-तस्कर एवं बड़ा आरोपी नसीब खान को जशपुर पुलिस ने धर दबोचा
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* दुर्गा विसर्जन के दौरान बच्चे पकड़कर चैन स्नेचिंग करने वाली अत्यंत शातिर “कुसमी गिरोह” की 10 महिलाओं को पत्थलगांव पुलिस ने तत्काल किया गिरफ्तार
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पत्थलगांव का बदलेगा स्वरूप: सड़कों के कायाकल्प के लिए ₹36.85 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति…………

    February 20, 2026

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* श्री दुर्गा मंदिर (अंबिकापुर रोड) पत्थलगांव में श्री राधाकृष्ण विवाह का चतुर्थ आयोजन कल… पत्थलगांव में प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाया जाता है श्री राधा कृष्ण का विवाह उत्सव

    February 19, 2026

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा में चेहरों पर मंथन शुरू; रणविजय सिंह जूदेव और सरोज पांडे की दावेदारी चर्चा में……….

    February 18, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पत्थलगांव का बदलेगा स्वरूप: सड़कों के कायाकल्प के लिए ₹36.85 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति…………
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* श्री दुर्गा मंदिर (अंबिकापुर रोड) पत्थलगांव में श्री राधाकृष्ण विवाह का चतुर्थ आयोजन कल… पत्थलगांव में प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाया जाता है श्री राधा कृष्ण का विवाह उत्सव
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा में चेहरों पर मंथन शुरू; रणविजय सिंह जूदेव और सरोज पांडे की दावेदारी चर्चा में……….
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* 17फरवरी2026 तक वेतन जारी नहीं होने की स्थिति में 19-02-2026को होगा विरोध प्रदर्शन………
    • धर्मेंद्र शर्मा बने प्रदेश संगठन के सचिव छत्तीसगढ़ प्रांत के……….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?