Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, September 15
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय की पहल से गांव हो रहे रौशन
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय की पहल से गांव हो रहे रौशन

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGDecember 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय की पहल से गांव हो रहे रौशन*

    *ग्रामीण क्षेत्रों के 17 जगहों पर विद्युत समस्याओं के निवारण हेतु किए गए कार्य स्वीकृत*

    *विद्युत समस्याओं से ग्रामीणों को मिल रही निजात, अब कृषि भी होगी खुशहाल*

    *जशपुरनगर, 06 दिसम्बर 2024/* मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में जिले में लो वोल्टेज और बाधित विद्युत आपूर्ति की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों के जीवन में उजाला फैल रहा है। मुख्यमंत्री की पहल पर क्षेत्रवासियों की समस्याओं के निराकरण के लिए बगिया में खोले गए कैम्प कार्यालय की सजगता से विद्युत आपूर्ति संबंधित समस्याओं पर विशेष रूप से कार्य किया जा रहा है। त्वरित गति से हो रहे कार्यों से लोगों में काफी प्रसन्नता है।

    कैंप कार्यालय की पहल पर विगत दिनों सूजीबहार में एक अतिरिक्त ट्रांसफार्मर एवं जंगलटोली में एक ट्रांसफार्मर लगाने की मांग पर त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों स्थानों पर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी लिमिटेड द्वारा ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है। वही ग्राम देवरी के कोरवा टोली, सुकबासूटोली, कुम्हारटोली में खंबे तो लगे थे पर ट्रांसफार्मर नदारद होने से विद्युत आपूर्ति बाधित थी वहां ट्रांसफॉर्मर को स्वीकृति एवं वहीं देवरी के ही झरियादीपा में लो वोल्टेज की समस्या पर कार्यवाही करते हुए उस कार्य की निविदा प्रक्रिया प्रारम्भ की गई है। ग्राम फरदबहार एवं ग्राम पंचायत खरीबहार के आश्रित ग्रामों जुनवाईन एवं बरडीह में विद्युत पोल होने के बावजूद विद्युत लाइनें ना होने पर उसमें विद्युत लाइने बिछाने का कार्य स्वीकृत कर निविदा कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है।

    ग्राम सागजोर के ढ़ोगेलडीपा में विद्युत आपूर्ति व्यवस्थित करने हेतु अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की मांग पर कार्य आदेश जारी किया गया है एवं ग्राम कांसाबेल में हाई स्कूल कॉलोनी में विद्युत आपूर्ति हेतु विद्युत पोल स्थापित कर लाइन विस्तार की मांग पर आरडीएसएस स्कीम के तहत स्वीकृत किया गया है। ग्राम पंचायत चोंगरीबहार में लंबे समय से विद्युत पोल के टूट जाने पर उसे बदलवाने की मांग पर निविदा कर कार्य प्रारम्भ किया जाएगा। ग्राम कोहपानी के यादवपारा एवं मंदिरपारा में लो वोल्टेज की समस्या पर थ्री फेस कनेक्शन लगवाने की व्यवस्था हेतु निविदा कार्य प्रारम्भ किया गया है। ग्राम पंचायत खरकट्टा के पंडरीपानी, सुकवासुपारा, दर्रीपारा मोहल्लों में लो-वोल्टेज की समस्या निराकरण हेतु लाइनों के विस्तार की मांग एवं ग्राम पंचायत शेखरपुर में सब स्टेशन निर्माण की मांग पर कार्य को स्वीकृति प्रदान कर निविदा की कार्यवाही की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* विधायक श्रीमती गोमती साय और कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने पत्थलगांव में बन रहे गौरव पथ का किया निरीक्षण
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जिला कार्यालय जशपुर के सहायक ग्रेड-03 को किया गया सेवा से पदच्युत
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🐘 डिवाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल में विराजे बाल गणेश, भक्तिमय हुआ अस्पताल का माहौल 🙏……

    September 14, 2026

    🙏 प्रथम दर्शन: मंडी प्रांगण में खुले गजानन स्वामी के मुख, भक्तों में दिखा उत्साह………

    September 14, 2026

    त्योहारों की भीड़ में वारदात रोकने पुलिस अलर्ट, थाना प्रभारी जितेंद्र ताम्रधर ने बताया सुरक्षा का खास इंतजाम……….

    September 14, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🐘 डिवाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल में विराजे बाल गणेश, भक्तिमय हुआ अस्पताल का माहौल 🙏……
    • 🙏 प्रथम दर्शन: मंडी प्रांगण में खुले गजानन स्वामी के मुख, भक्तों में दिखा उत्साह………
    • त्योहारों की भीड़ में वारदात रोकने पुलिस अलर्ट, थाना प्रभारी जितेंद्र ताम्रधर ने बताया सुरक्षा का खास इंतजाम……….
    • 🚨 वायरल वीडियो ने हिलाया प्रशासन! अंबिकापुर की बदहाल सड़क पर CM साय सख्त………
    • 25 साल की सेवा की कहानी अब पहुंचेगी हर घर तक!…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?