Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Wednesday, May 27
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* प्रश्न बैंक निर्माण हेतु यशश्वी जशपुर की एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* प्रश्न बैंक निर्माण हेतु यशश्वी जशपुर की एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGDecember 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    प्रश्न बैंक निर्माण हेतु यशश्वी जशपुर की एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न

    जशपुर 7 दिसंबर 24/ जिला कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में संचालित यशस्वी कार्यक्रम के तहत जिले के शासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों के कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं के बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता उन्नयन हेतु सभी विषयों के प्रश्न बैंक निर्माण हेतु रिसोर्स पर्सन्स की एक दिवसीय कार्यशाला संकल्प शिक्षण संस्था जशपुर में संपन्न हुई ।

    इस अवसर पर यशस्वी जशपुर के नोडल अधिकारी विनोद गुप्ता ने कार्यशाला में उपस्थित रिसोर्स पर्सन्स को कहा कि बोर्ड परीक्षा में पासिंग परसेंटेज शत प्रतिशत लाने की चुनौती हमारे समक्ष है और हमारे लिए यह खुशी की बात है कि हमारा जिला इसके बहुत करीब पहुंच चुका है l इस वर्ष चुनौती अपेक्षा कृत बड़ी है , अतः सभी विषय के रिसोर्स पर्सन अपनी प्रतिभा और अनुभव से सर्वश्रेष्ठ प्रश्न बैंक का निर्माण करें l जिले की इस कार्यशाला में कक्षा 10 वीं एवं कक्षा 12 वीं के सभी विषयों का प्रश्न बैंक निर्माण बोर्ड के ब्लू प्रिंट के अनुसार किया जाना है । उन्होंने कहा कि यशस्वी जशपुर के रिसोर्स पर्सन्स द्वारा निर्मित प्रश्न बैंक से जिले के विद्यालयों में कक्षा 10 वीं एवं कक्षा 12 वीं में अध्यनरत विद्यार्थी लाभान्वित होंगे । इस कारण प्रश्न बैंक में ऐसे प्रश्नों का समावेश करे जिससे बच्चों को लाभ मिले । उन्होंने कहा कि सभी माध्यमिक शिक्षा मंडल के ब्लू प्रिंट को ध्यान में रखते हुए ही प्रश्न बैंक का निर्माण करेंगे । इसी प्रश्न बैंक के माध्यम से बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थियों को जनवरी माह के प्रथम सप्ताह से प्रारंभ होने वाले मिशन ४० डेज़ के दौरान लिखित अभ्यास कराया जाएगा l उन्होंने सभी रिसोर्स पर्सन को प्रश्न बैंक की गुणवता पर विशेष ध्यान रखने के लिए कहा क्योंकि जिले के कम अच्छे बच्चों को मुख्यरूप से महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ और अतिलघुत्तरीय प्रश्नों का चार से पाँच बार लिखित अभ्यास कराया जाना है l ऐसे विद्यार्थी दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों को हल करने में कठिनाई अनुभव करते है इसलिए कम अच्छे बच्चों के स्तर को ध्यान में रखते हुए प्रश्नों के साथ ही आदर्श उत्तर तैयार करें l श्री गुप्ता ने कहा कि बोर्ड परीक्षा उपरांत इस प्रश्न बैंक की समीक्षा भी जाएगी कि इसका लाभ बच्चों को कितना प्राप्त हुआ है जिससे अगले वर्ष की योजना बनाने में सहायता मिल सके l कार्यशाला में यशस्वी जशपुर के सदस्य संजीव शर्मा , संजय दास , राजेंद्र प्रेमी सहित यशस्वी जशपुर के 50 से अधिक रिसोर्स पर्सन्स उपस्थित थे ।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* एसडीएम फरसाबहार ने कोनपारा धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण 
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कलेक्टर ने आश्रम छात्रावासों के अधीक्षकों की ली समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक निर्देश
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पत्थलगांव का बदलेगा स्वरूप: सड़कों के कायाकल्प के लिए ₹36.85 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति…………

    February 20, 2026

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* श्री दुर्गा मंदिर (अंबिकापुर रोड) पत्थलगांव में श्री राधाकृष्ण विवाह का चतुर्थ आयोजन कल… पत्थलगांव में प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाया जाता है श्री राधा कृष्ण का विवाह उत्सव

    February 19, 2026

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा में चेहरों पर मंथन शुरू; रणविजय सिंह जूदेव और सरोज पांडे की दावेदारी चर्चा में……….

    February 18, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पत्थलगांव का बदलेगा स्वरूप: सड़कों के कायाकल्प के लिए ₹36.85 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति…………
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* श्री दुर्गा मंदिर (अंबिकापुर रोड) पत्थलगांव में श्री राधाकृष्ण विवाह का चतुर्थ आयोजन कल… पत्थलगांव में प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाया जाता है श्री राधा कृष्ण का विवाह उत्सव
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा में चेहरों पर मंथन शुरू; रणविजय सिंह जूदेव और सरोज पांडे की दावेदारी चर्चा में……….
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* 17फरवरी2026 तक वेतन जारी नहीं होने की स्थिति में 19-02-2026को होगा विरोध प्रदर्शन………
    • धर्मेंद्र शर्मा बने प्रदेश संगठन के सचिव छत्तीसगढ़ प्रांत के……….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?