Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, May 26
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* सड़कों को सुरक्षित बनाने दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों में किया जाएगा सुधार
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* सड़कों को सुरक्षित बनाने दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों में किया जाएगा सुधार

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGFebruary 26, 2025No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *सड़कों को सुरक्षित बनाने दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों में किया जाएगा सुधार*

    *नए दुपहिया वाहन के साथ हेलमेट देना होगा अनिवार्य*

    *कलेक्टर एवं एसएसपी की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का हुआ आयोजन*

    *जशपुर, 25 फरवरी 2025/* जिला कार्यालय सभाकक्ष में मंगलवार को कलेक्टर रोहित व्यास एवं एसएसपी शशिमोहन सिंह की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने जिले में हो रही सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों में सुधार करने के निर्देश दिए। इसके तहत जिले के सभी दुर्घटना संभाव्य क्षेत्रों की स्थिति पर चर्चा करते हुए दुर्घटनाओं के कारणों का विश्लेषण कर उनका सुधार करने के निर्देश दिए गए। जिसमें बगीचा-पत्थलगांव मार्ग, चरईडांड-बगीचा मार्ग, बेंदीनाला, बालाछापर, काईकछार, लोरोघाट, रेंचुआ घाट, पतराटोली, जिरिया, केरसई, सिंगीबहार, साजबहार, मुंडापारा, कोतबा, तुमला, झांपीदरहा, रायकेरा चौक आदि में सड़क सुरक्षा हेतु रोड साइन बोर्ड, रम्बल स्ट्रीप, स्टॉपर, क्रेस बैरियर, लाइटिंग, रेडियम स्ट्रीप, कैट्सआई आदि लगाने के निर्देश दिए गए ।

     

    *शासकीय कार्यालयों में कर्मचारियों के हेलमेट एवं सीटबेल्ट ना लगा कर आने पर होगी कार्रवाई*

    सड़कों को सुरक्षित बनाने कलेक्टर ने जिले में व्यापक जागरूकता अभियान चलाने एवं महाविद्यालयों में लर्निंग लाइसेंस शिविर लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने चारपहिया वाहन चालकों हेतु सीटबेल्ट एवं दुपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट लगाने हेतु लोगों को प्रेरित करने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए। इसके लिए जिला कार्यालय, पुलिस कार्यालय समेत सभी शासकीय कार्यालयों में बिना हेलमेट आने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके लिए पूर्व में भी कलेक्टर के द्वारा आदेश जारी किए गए थे। इसके अतिरिक्त उन्होंने जिले के सभी दुपहिया वाहन विक्रेताओं को नए वाहन विक्रय के साथ अनिवार्य रूप से हेलमेट देने को कहा। इसके साथ ही वाहन व्यवसायियों के साथ मिलकर जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। जिसमें स्वयंसेवी संस्थाओं, स्वयंसेवकों को भी शामिल किया जाएगा।

    जिले में ट्रक एवं ट्रैक्टरों में टेल लाइट, रेडियम स्ट्रीप ना होने के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उन्होंने सभी ट्रक एवं ट्रेक्टर संचालकों को नियत स्थान पर नंबर लिखने एवं रेडियम स्ट्रीप लगाने को कहा। इसके साथ ही इसके प्रति जागरूकता लाने के लिए लोगों को परिवहन विभाग की ओर से सभी ऐसे रजिस्टर्ड वाहनों के मालिकों जागरूकता संदेश भेजने के निर्देश दिए गए तथा ट्राली निर्माताओं को बनाने के साथ ही उसपर रेडियम लगाने को कहा गया। कलेक्टर ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत शराब पीकर वाहन चलाने, हेलमेट ना पहनने, सीटबेल्ट ना लगाने, ओवर स्पीडिंग करने वालों पर अधिक से अधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

     

    *अधिक आवाज वाले मोडिफाइड साइलेंसर पर होगी कार्रवाई*

    जिले में कई बाइकों में युवाओं द्वारा नियम विरुद्ध अधिक आवाज सीमा वाले मोडिफाइड साइलेंसर लगाया जाता है। जिसके विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए एसएसपी द्वारा ऐसे वाहन चालकों की फ़ोटो खींच कर रजिस्ट्रेशन नम्बर द्वारा जानकारी हासिल करते हुए घर पर जाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही ऐसे वाहन चालकों पर जुर्माना लगाने के साथ उनके परिजनों को समझाईश देकर साइलेंसर निकलवाकर नष्ट करने के निर्देश दिए गए।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जमीन संबंधी विवाद में जान से मारने की नियत से हमला करने वाले आरोपी को, पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कलेक्टर ने ग्राम पंचायत स्तर पर ग्रामीण सचिवालय लगाने के दिए निर्देश
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पत्थलगांव का बदलेगा स्वरूप: सड़कों के कायाकल्प के लिए ₹36.85 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति…………

    February 20, 2026

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* श्री दुर्गा मंदिर (अंबिकापुर रोड) पत्थलगांव में श्री राधाकृष्ण विवाह का चतुर्थ आयोजन कल… पत्थलगांव में प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाया जाता है श्री राधा कृष्ण का विवाह उत्सव

    February 19, 2026

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा में चेहरों पर मंथन शुरू; रणविजय सिंह जूदेव और सरोज पांडे की दावेदारी चर्चा में……….

    February 18, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पत्थलगांव का बदलेगा स्वरूप: सड़कों के कायाकल्प के लिए ₹36.85 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति…………
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* श्री दुर्गा मंदिर (अंबिकापुर रोड) पत्थलगांव में श्री राधाकृष्ण विवाह का चतुर्थ आयोजन कल… पत्थलगांव में प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाया जाता है श्री राधा कृष्ण का विवाह उत्सव
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा में चेहरों पर मंथन शुरू; रणविजय सिंह जूदेव और सरोज पांडे की दावेदारी चर्चा में……….
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* 17फरवरी2026 तक वेतन जारी नहीं होने की स्थिति में 19-02-2026को होगा विरोध प्रदर्शन………
    • धर्मेंद्र शर्मा बने प्रदेश संगठन के सचिव छत्तीसगढ़ प्रांत के……….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?