Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, November 24
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर -*व्यवसायी से लूटपाट के मामले मे 02 आरोपी गिरफ्तार, लूट की रकम 56 हजार रुपये कराया गया होल्ड
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर -*व्यवसायी से लूटपाट के मामले मे 02 आरोपी गिरफ्तार, लूट की रकम 56 हजार रुपये कराया गया होल्ड

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGFebruary 6, 2026No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

     

    • *मछली व्यवसायी से लूटपाट के मामले मे 02 आरोपी गिरफ्तार, लूट की रकम 56 हजार रुपये कराया गया होल्ड।*•

    :- डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा निर्देशन मे साइबर सेल एवं थाना कोतवाली पुलिस टीम की कार्यवाही।
    :-आरोपियों के खाते मे जमा लूटपाट की रकम 56 हजार रुपये को कराया गया होल्ड, एवं घटना मे प्रयुक्त 03 नग मोबाइल किया गया बरामद।
    :- प्रकरण मे अन्य आरोपी फरार है जिनका पत्ता तलाश किया जा रहा है।

    मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी अरुप दास साकिन साकिन नारायणपुरा बालिसखाना भाना भाटपाड़ा बारानगर 24 परगना उत्तर पश्चिम बंगाल का थाना कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी मछली के व्यवसाय के लिए कलकत्ता से अंबिकापुर आकर मानस होटल मे रुककर घूम घूम कर स्थानीय मछली विक्रेताओं से संपर्क कर रहे थे, कि दिनांक 03/02/26 को मौलवी बांध तलाब तरफ मछली देखने जा रहे थे उसी समय एक स्कटी और एक मोटर सायकल में 4 लोग आये और प्रार्थी एवं उसके साथी से (कहा के हो ) पूछताछ करते हुए गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर दोनों को अलग अलग गाडी में बैठा कर अंजान जगह पर ले जाकर प्रार्थी एवं उसके साथी से नगद रकम 35 हजार रूपये, मोबाईल व पर्स लूट लिये, बाद मे प्रार्थी एवं उसके साथी को एक कमरे में ले जाकर आरोपीगण अपने अन्य साथियो के सहायता से दोनों व्यवसायी के साथ मारपीट कर 2 लाख रूपये की मांग किये, नहीं देने पर मारकर खतम कर देने की धमकी दिए, आरोपियों द्वारा प्रार्थी एवं उसके साथी को डरा धमकाकर अलग अलग माध्यमो मे कुल 01 लाख 01 हजार रुपये की लूट कारित की गई, और प्रार्थी एवं उसके साथी को सुबह छोड़ दिया गया, मामले मे प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली मे अपराध क्रमांक 71/26 धारा 296, 351(3), 115 (2), 190, 191(2), 127(7), 310(2), 135 बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

    मामले को संज्ञान मे लेकर डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा. पु. से.) द्वारा पुलिस टीम को मामले मे त्वरित कार्यवाही कर प्रकरण के आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किये जाने के दिशा निर्देश दिए गए थे, इसी क्रम मे साइबर सेल एवं थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मामले मे त्वरित कार्यवाही कर प्रकरण मे शामिल 02 आरोपियों की पहचान कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपियों द्वारा अपना नाम *(01) अलताब खान पिता अरमान खान उम्र 21 साल निवासी ग्राम जरहाडिह मिशन स्कुल रोड रघुनाथपुर चौकी रघुनाथपुर थाना लुण्ड्रा (02) शरद चौधरी पिता दिनेश चौधरी उम्र 22 साल निवासी दर्रीपारा मलेरिया ऑफिस के पास अम्बिकापुर थाना मणीपुर* का होना बताये, आरोपियों से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर अपने अन्य साथियो के साथ मिलकर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपियों के निशानदेही पर लूट की रकम को आरोपियों द्वारा खाते मे जमा कराया जाने पर उक्त रकम कुल 56 हजार रुपये को होल्ड कराया गया है, आरोपियों के कब्जे से 03 नग मोबाइल जप्त किया गया है, आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है, प्रकरण मे शामिल अन्य आरोपी घटना दिनांक से फरार है जिनका पत्ता तलाश किया जा रहा है, फरार आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायगा।

    ⏩ सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शशिकान्त सिन्हा, उप निरीक्षक के.के. यादव, साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, प्रधान आरक्षक जयदीप सिंह, प्रधान आरक्षक विकास सिन्हा, आरक्षक मनीष सिंह, अमनपुरी, राहुल केरकेट्टा, मंटू गुप्ता, शिव राजवाड़े सक्रिय रहे।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*आज की तुरकिया प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर -* मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बगिया से बाल विवाह मुक्ति रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* युवक को जबरन बोलेरो वाहन में बिठाकर, मारपीट, लूटपाट करने वाले 3 आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, बोलेरो वाहन व लूटा मोबाइल जप्त*
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🚨 गरीबों के निवाले पर सरकारी व्यवस्था का पहरा! पत्थलगांव में राशन संकट से मचा हड़कंप, विधायक गोमती साय के सामने फूटा राशन विक्रेताओं का दर्द, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तक पहुंची शिकायत!……….

    November 23, 2026

    🚩 अयोध्या की भव्यता अब सरगुजा की धरती पर! रामगढ़ में आकार ले रहा प्रभु श्रीराम का भव्य धाम, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण……….

    November 23, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल: पूर्व सांसद नंदकुमार साय को हेलीकॉप्टर से रायपुर लाए, बालाजी अस्पताल में भर्ती

    November 23, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 गरीबों के निवाले पर सरकारी व्यवस्था का पहरा! पत्थलगांव में राशन संकट से मचा हड़कंप, विधायक गोमती साय के सामने फूटा राशन विक्रेताओं का दर्द, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तक पहुंची शिकायत!……….
    • 🚩 अयोध्या की भव्यता अब सरगुजा की धरती पर! रामगढ़ में आकार ले रहा प्रभु श्रीराम का भव्य धाम, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण……….
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल: पूर्व सांसद नंदकुमार साय को हेलीकॉप्टर से रायपुर लाए, बालाजी अस्पताल में भर्ती
    • 🚨 आखिर क्या हो गया है पत्थलगांव को? सड़कों पर बेलगाम अव्यवस्था, हादसों का खतरा और खुलेआम गाली-गलौज! आखिर कब जागेगा जिम्मेदार तंत्र?………
    •  🔥 पत्थलगांव में गूंजा गरीब की रोजी-रोटी का सवाल! प्रशासनिक नोटिस से मचा हड़कंप, दुकानदार के समर्थन में उतरे नगर पालिका उपाध्यक्ष अजय बंसल; आखिर विकास की कीमत गरीब की आजीविका क्यों?………..

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?