Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Saturday, October 31
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»जशपुर में अब गुंडे-मजनू खैर मनाएं! बेटियों की सुरक्षा के लिए आया पुलिस का ‘महा-एक्शन प्लान’, महिला आयोग और SSP की बड़ी बैठक………
    Uncategorized

    जशपुर में अब गुंडे-मजनू खैर मनाएं! बेटियों की सुरक्षा के लिए आया पुलिस का ‘महा-एक्शन प्लान’, महिला आयोग और SSP की बड़ी बैठक………

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGJune 5, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

     जशपुर में अब गुंडे-मजनू खैर मनाएं! बेटियों की सुरक्षा के लिए आया पुलिस का ‘महा-एक्शन प्लान’, महिला आयोग और SSP की बड़ी बैठक

    जशपुरनगर | आज की सुर्खियां (aajkisurkhiyan.com) | उप-संपादकः वैभव शर्मा

     

    जशपुरनगर। अगर आप भी अपनी लाडली बेटी, बहन या दोस्त को स्कूल-कॉलेज भेजते वक्त सुरक्षा को लेकर फिक्रमंद रहते हैं, तो यह खबर आपके चेहरे पर एक बड़ी सी मुस्कान ले आएगी! जशपुरनगर पुलिस और छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग ने मिलकर एक ऐसा चक्रव्यूह तैयार किया है, जिसके बाद अब जिले की बेटियां पूरी तरह निडर होकर घर से बाहर निकलेंगी।

    जी हां! शुक्रवार को छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की कड़क सदस्य प्रियवंदा सिंह जूदेव ने जिले के कप्तान यानी एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के साथ एक हाई-लेवल मीटिंग की। इस बैठक का सीधा और साफ एजेंडा था – “बेटियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं!”

    ● नया स्कूल सेशन शुरू होने से पहले पुलिस ‘ऑन-एक्शन’

    चर्चा के दौरान प्रियवंदा सिंह जूदेव ने बिल्कुल दो टूक शब्दों में कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की प्रायोरिटी लिस्ट में महिलाओं की सुरक्षा नंबर वन पर है। अब चूंकि नया शिक्षा सत्र (New Session) शुरू होने जा रहा है, हमारी बेटियां नए सपनों के साथ स्कूल-कॉलेजों का रुख करेंगी। ऐसे में उन्हें एक ऐसा माहौल देना जरूरी है जहां डर की कोई जगह न हो। और इस काम में सबसे आगे आकर मोर्चा संभालेगी हमारी जशपुर पुलिस !

    थानों से निकलकर अब सीधे क्लासरूम पहुंचेगी पुलिस !

    छात्राओं को खुद की रक्षा करने और कानून की ताकत समझाने के लिए प्रियवंदा सिंह जूदेव ने एक धांसू सुझाव दिया। उन्होंने कहा- “क्यों न पुलिस खुद स्कूलों और कॉलेजों में जाकर जागरूकता शिविर लगाए?”

    एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने इस सुझाव पर तुरंत ‘यस’ कहा और सिंघम स्टाइल में एलान कर दिया कि इस अभियान की शुरुआत एक धमाकेदार जिला स्तरीय कार्यक्रम से होगी। इसके बाद यह अभियान थमेगा नहीं, बल्कि जिले के हर स्कूल और कॉलेज में लगातार चलता रहेगा।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleपत्थलगांव में प्रकृति प्रेम का ‘महा-उत्सव’! विधायक गोमती साय संग दिग्गजों ने थामा फावड़ा, रोपे पौधे……..
    Next Article अग्रवाल समाज की महिला मंडल द्वारा पत्थलगांव में भव्य आयोजनः शिव महापुराण कथा के लिए पहुंचे पूज्य पवन कुमार महाराज, श्याम मंदिर में उमड़ेगी श्रद्धा……….
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    De toegankelijkheid van beste casino zonder cruks

    October 29, 2026

    Trender och framtid för spel utan licens

    October 29, 2026

    Новые возможности, которые ожидают от 1win в 2024 году

    October 29, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • Porozumění herním pravidlům v CZ Casino aplikaci
    • De toegankelijkheid van beste casino zonder cruks
    • Trender och framtid för spel utan licens
    • Новые возможности, которые ожидают от 1win в 2024 году
    • Aviator Az ️ Oyna Və Qazan”

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?