Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Wednesday, September 16
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»सड़क हादसों और शहर की हर छोटी-बड़ी सनसनीखेज खबर पर बनी है हमारी पैनी नजर। पत्थलगांव से ‘आज की सुर्खियां’ न्यूज़ पोर्टल के लिए, उप-संपादक वैभव शर्मा की यह विशेष रिपोर्ट।………
    Uncategorized

    सड़क हादसों और शहर की हर छोटी-बड़ी सनसनीखेज खबर पर बनी है हमारी पैनी नजर। पत्थलगांव से ‘आज की सुर्खियां’ न्यूज़ पोर्टल के लिए, उप-संपादक वैभव शर्मा की यह विशेष रिपोर्ट।………

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGJuly 14, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    सड़क पर पसरा सन्नाटा: तेज रफ्तार बाइक के आगे काल बनकर आया मवेशी, 22 साल के चिराग की दर्दनाक मौत!

    पत्थलगांव (छत्तीसगढ़)। रफ्तार जब जूनून बन जाए, तो वह कब मौत का सफर बन जाए कहा नहीं जा सकता। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा पत्थलगांव के तमता गांव में सोमवार की शाम करीब 7 बजे देखने को मिला, जिसने एक हंसते-खेलते परिवार का चिराग हमेशा के लिए बुझा दिया। तमता गांव के पास एक तेज रफ्तार बाइक सड़क पर अचानक आए मवेशी से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मवेशी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं बाइक सवार 22 वर्षीय युवक लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा।

    मिली जानकारी के मुताबिक, चंदागढ़ का रहने वाला रामप्रसाद चक्रेश (22 वर्ष) तमता गांव से कुछ सामान लेकर अपनी बाइक से घर लौट रहा था। तभी अचानक सड़क के बीचों-बीच एक मवेशी आ गया। बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी कि रामप्रसाद को संभलने का मौका तक नहीं मिला। चीख-पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने तुरंत डायल-112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायल युवक को तुरंत सिविल अस्पताल पत्थलगांव पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका और इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

     

    पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में रखवा दिया है। मंगलवार को मर्ग पंचनामा के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और सड़कों पर बेसहारा घूमने वाले मवेशियों की समस्या पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article🚨 नौकर की ‘कॉकटेल’ साजिश! हाथ-पैर बांधने की रची झूठी कहानी, ड्राइवर मित्रों के साथ मिलकर उड़ाए ₹5 लाख और जेवर, अंबिकापुर पुलिस ने चंद घंटों में किया ‘द एंड’!…….
    Next Article जशपुर में अंधविश्वास का खूनी तांडव: जादू-टोने के शक में बहू की बेरहमी से हत्या, ‘आज की सुर्खियां’ पर उप-संपादक वैभव शर्मा की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट!………….
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………

    September 16, 2026

    📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….
    • 🐘 डिवाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल में विराजे बाल गणेश, भक्तिमय हुआ अस्पताल का माहौल 🙏……
    • 🙏 प्रथम दर्शन: मंडी प्रांगण में खुले गजानन स्वामी के मुख, भक्तों में दिखा उत्साह………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?