Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, July 28
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»आज की सुर्खियां’ पर उप-संपादक वैभव शर्मा का बड़ा खुलासा, 3 लग्जरी कारों से निकला 1.21 करोड़ का गांजा, 2 बड़े तस्कर ढेर!………
    Uncategorized

    आज की सुर्खियां’ पर उप-संपादक वैभव शर्मा का बड़ा खुलासा, 3 लग्जरी कारों से निकला 1.21 करोड़ का गांजा, 2 बड़े तस्कर ढेर!………

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJuly 15, 2026Updated:July 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

     

    जशपुर। सड़कों पर दौड़ती तेज रफ्तार लग्जरी कारें, पुलिस की गुप्त घेराबंदी और फिर पलक झपकते ही हुआ एक ऐसा महा-ऐक्शन, जिसने अंतरराज्यीय नशा माफियाओं की रीढ़ की हड्डी तोड़कर रख दी! छत्तीसगढ़ के जशपुर में पुलिस ने ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत अब तक की सबसे सनसनीखेज और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। ‘आज की सुर्खियां’ के उप-संपादक वैभव शर्मा को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने नशा तस्करों के एक ऐसे हाईटेक नेटवर्क को ध्वस्त किया है जो पुलिस की आंखों में धूल झोंककर करोड़ों का काला कारोबार चला रहे थे।

    https://aajkisurkhiyampcg.com/wp-content/uploads/2026/07/VID-20260715-WA0103.mp4

     

    आधी रात को बिछा मौत का जाल, ऐसे फँसे तस्कर यह कोई आम छापेमारी नहीं थी। पुलिस को मुखबिर से इनपुट मिला था कि ओडिशा के रास्ते भारी मात्रा में नशे की खेप छत्तीसगढ़ में दाखिल होने वाली है। जशपुर पुलिस ने बिना वक्त गंवाए अंतरराज्यीय सीमाओं पर अपनी ‘स्पेशल 20’ टीम को तैनात कर दिया। जैसे ही संदिग्ध कारें सीमा के पास पहुँचीं, पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया। तस्करों ने भागने की पूरी कोशिश की, लेकिन मुस्तैद जांबाजों ने चारों तरफ से घेराबंदी कर उन्हें गाड़ी समेत दबोच लिया। जब पुलिस ने गाड़ियों की तलाशी ली, तो अधिकारियों की आंखें फटी की फटी रह गईं!

    सीक्रेट केबिन से निकला 1 करोड़ 21 लाख का साम्राज्य

    तस्करों ने कारों के भीतर बेहद शातिर तरीके से सीक्रेट केबिन बना रखे थे। पुलिस ने जब इन्हें खोला, तो अंदर से 552.10 किलोग्राम (5 क्विंटल से ज्यादा) चमकीला अवैध गांजा बरामद हुआ। इसके साथ ही तस्करी में प्रयुक्त 03 चमचमाती लग्जरी कारें और 02 शातिर तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। जब्त किए गए गांजे और वाहनों का कुल बाजार मूल्य 1 करोड़ 21 लाख रुपये से भी अधिक है।

    इस ऐतिहासिक कामयाबी ने साबित कर दिया है कि जशपुर में अब अपराधियों की खैर नहीं है। पुलिस कप्तान ने साफ संदेश दे दिया है कि ‘ऑपरेशन आघात’ की यह आंधी अभी थमेगी नहीं, बल्कि नशे के हर सौदागर को सलाखों के पीछे पहुंचाकर ही दम लेगी।

     

    📍इस सनसनीखेज और पल-पल की लाइव रिपोर्ट को सबसे पहले आपके बीच लेकर आए हैं: ‘आज की सुर्खियां’ के जांबाज उप-संपादक वैभव शर्मा।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleपवित्र रिश्ता हुआ शर्मसार! पत्थलगांव पुलिस का बड़ा एक्शन, नाबालिग भांजी से दुष्कर्म करने वाला हैवान मामा गिरफ्तार!— ‘आज की सुर्खियां’ के लिए उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड रिपोर्ट…………….
    Next Article 🚨महा-धमाकाः पत्थलगांव नगर पालिका में ‘सुपर-5’ जांबाजों की एंट्री, शपथ लेते ही विरोधियों के दिल दहल गए !…………..
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    पत्थलगांव व्यापारी संघ की बैठक सम्पन्न: जीएसटी, व्यापारिक सुरक्षा, बाजार व्यवस्था और त्योहारों की तैयारियों पर मंथन……….

    July 26, 2026

    सरगुजा पुलिस की विवेचना कार्यशाला: न्यायपालिका और पुलिस एक मंच पर, अपराध जांच को मिलेगा नया आयाम……

    July 26, 2026

    पत्थलगांव में गूंजेगी श्रीराम कथा की अमृतधारा, 30 जुलाई से 7 अगस्त तक होगा नौ दिवसीय भव्य आयोजन…………

    July 26, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव व्यापारी संघ की बैठक सम्पन्न: जीएसटी, व्यापारिक सुरक्षा, बाजार व्यवस्था और त्योहारों की तैयारियों पर मंथन……….
    • सरगुजा पुलिस की विवेचना कार्यशाला: न्यायपालिका और पुलिस एक मंच पर, अपराध जांच को मिलेगा नया आयाम……
    • पत्थलगांव में गूंजेगी श्रीराम कथा की अमृतधारा, 30 जुलाई से 7 अगस्त तक होगा नौ दिवसीय भव्य आयोजन…………
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* बगीचा थाना में डीआईजी-एसएसपी का ‘स्ट्रिक्ट एक्शन’! रिकॉर्ड बिखरे मिले, थाना प्रभारी और मोहर्रिर को मौके पर कड़ी फटकार………..
    • बड़ी खबर: नए कानून (BNS) के तहत जशपुर कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, शादी का झूठा झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 7 साल की कठोर सजा! विशेष कपड़े के वैभव शर्मा की…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?