Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, November 3
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* जशपुर में BJYM का बड़ा धमाका: गुलशन और अरुण को मिली सोशल मीडिया की कमान, राजघराने से लेकर विधायक गोमती साय तक ने कहा- ‘छा गए लड़कों!’………..
    Uncategorized

    *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* जशपुर में BJYM का बड़ा धमाका: गुलशन और अरुण को मिली सोशल मीडिया की कमान, राजघराने से लेकर विधायक गोमती साय तक ने कहा- ‘छा गए लड़कों!’………..

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGJuly 21, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    विशेष रिपोर्ट: वैभव शर्मा (उप-संपादक, आज की सुर्खियां)

    लुडेग/जशपुरः

    जशपुर की राजनीति से इस वक्त की सबसे बड़ी और गरमा-गरम खबर आ रही है। भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) ने सोशल मीडिया की पिच पर चौका मारने के लिए अपने दो सबसे धाकड़ खिलाड़ियों को मैदान में उतार दिया है।

    संगठन ने तेजतर्रार युवा नेता गुलशन पांडे को जिला सोशल मीडिया प्रभारी बनाया है, तो वहीं जमीन से जुड़े समाजसेवी अरुण यादव को सह-प्रभारी की कुर्सी सौंपी है।

    जैसे ही इस नियुक्ति की खबर आई, लुडेग और तमता मंडल के युवाओं का जोश सातवें आसमान पर पहुंच गया। कार्यकर्ताओं ने दोनों को मालाओं से लाद दिया, मानो कोई जंग जीत कर आए हों! चारों तरफ मिठाइयां बंट रही हैं और आतिशबाजी ऐसी हुई कि विरोधी खेमे में भी सुगबुगाहट तेज हो गई है।

    विधायक और राजघराने ने थपथपाई पीठ !

    इस खबर में असली ट्विस्ट तब आया जब पत्थलगांव की कद्दावर विधायक गोमती साय जी ने खुद दोनों युवा शेरों को फोन घुमाया और जमकर बधाई दी। सिर्फ यही नहीं, जशपुर के प्रतिष्ठित राजघराने से भी दोनों के लिए खास आशीर्वाद और शुभकामनाएं आई हैं। अब जब बड़े नेताओं का हाथ सिर पर हो, तो हौसला तो बढ़ेगा ही!

    कौन हैं ये दोनों नए कमांडर? ‘आज की सुर्खियां’ की पड़तालः

    अरुण यादव (सह-प्रभारी): अरुण का इतिहास भी बड़ा शानदार रहा है। इन्हें इलाके में एक ‘साइलेंट वर्कर’ और मददगार समाजसेवी के रूप में जाना जाता है। इन्होंने समाज के लिए इतने भले काम किए हैं कि लोग कहते हैं-“इनके कामों की गिनती करना मुमकिन नहीं है।”

    गुलशन पांडे (प्रभारी): ये छात्र राजनीति के पुराने और मंझे हुए खिलाड़ी हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) में नगर मंत्री से लेकर जिला संयोजक और संभागीय स्तर तक, गुलशन ने कई बड़े पदों पर रहकर अपनी लीडरशिप का लोहा मनवाया है।

    20 नंबर में देखिए हमारे दोनों जांबाज का नाम

    उप-संपादक वैभव शर्मा का राजनीतिक विश्लेषणः

    पार्टी ने इस बार बहुत सोच-समझकर दांव खेला है। एक तरफ गुलशन पांडे का संगठन चलाने का कड़क तजुर्बा है, तो दूसरी तरफ अरुण यादव की जनता के बीच तगड़ी लोकप्रियता। इन दोनों की जोड़ी अब सोशल मीडिया पर विरोधियों के छक्के छुड़ाने के लिए पूरी तरह तैयार है। ‘आज की सुर्खियां’ की टीम की तरफ से दोनों कप्तानों को नई पारी की ढेरों बधाई!

     

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article🚨 क्रिप्टो के नाम पर करोड़ों के खेल का पर्दाफाश! मुनाफे का सपना दिखाकर लोगों को बनाया शिकार, सरगुजा पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा……….
    Next Article भाटामुंडा में खौफनाक सड़क हादसा: मारुति स्विफ्ट और ट्रैक्टर में भीषण भिड़ंत, खुले एयरबैग, आज की सुर्खियां पर उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड रिपोर्ट!……….
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    Brutal Casino: Jouw Ultieme Bestemming voor Online Speelvermaak

    November 3, 2026

    5 Euro Storting Casino: Je Entree voor Opwindend Online Kansspelen

    November 3, 2026

    Vanguard Casinos de España: Sistema de Apuestas en Red de Última Generación

    October 31, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • Brutal Casino: Jouw Ultieme Bestemming voor Online Speelvermaak
    • 5 Euro Storting Casino: Je Entree voor Opwindend Online Kansspelen
    • Jak sprawdzić status starej wypłaty pieniędzy w Fontan Casino
    • Vanguard Casinos de España: Sistema de Apuestas en Red de Última Generación
    • Revolut Speelsite: Hedendaagse Betalingswijze ten behoeve van Digitaal Kansspelen

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?