
विशेष रिपोर्ट: वैभव शर्मा, उप संपादक – आज की सुर्खियां
पत्थलगांव। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बॉम्बे हाई कोर्ट में 86 पन्नों की याचिका दाखिल करते हुए स्पष्ट किया है कि ई20 इथेनॉल मिश्रण योजना से उनका कोई संबंध नहीं है। याचिका में उन्होंने इस विषय को लेकर फैल रही भ्रामक जानकारियों और आरोपों पर आपत्ति जताई है।
इसके साथ ही उन्होंने मेटा, एक्स (पूर्व ट्विटर), गूगल, यूट्यूब और आईटी मंत्रालय सहित कई पक्षों के खिलाफ 11 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग भी की है। याचिका में कहा गया है कि गलत और भ्रामक सूचनाओं के प्रसार से उनकी छवि को नुकसान पहुंचा है।
मामले के सामने आने के बाद यह विषय राजनीतिक और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर चर्चा का केंद्र बन गया है। फिलहाल अदालत में इस याचिका पर आगे की सुनवाई का इंतजार किया जा रहा है।
– वैभव शर्मा
उप संपादक, आज की सुर्खियां

