Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, August 2
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»311 किलो गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: 19 दिन तक पुलिस को चकमा देता रहा तस्कर, आखिर टीकमगढ़ से दबोचा गया; अंतरराज्यीय नेटवर्क पर जशपुर पुलिस का शिकंजा कसना शुरू………..
    Uncategorized

    311 किलो गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: 19 दिन तक पुलिस को चकमा देता रहा तस्कर, आखिर टीकमगढ़ से दबोचा गया; अंतरराज्यीय नेटवर्क पर जशपुर पुलिस का शिकंजा कसना शुरू………..

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGAugust 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    आज की सुर्खियां उप संपादक वैभव शर्मा सच्ची खबर तीख नजर

    311 किलो गांजा, जंगल में छोड़ी इनोवा, फरार तस्कर और फिर मध्य प्रदेश तक चला जशपुर पुलिस का ऑपरेशन

    जशपुर। 311.35 किलोग्राम गांजा तस्करी के चर्चित मामले में जशपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 19 दिनों से फरार चल रहे आरोपी रूप सिंह यादव को मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। तकनीकी साक्ष्यों, साइबर सेल की मदद और लगातार की गई तलाश के बाद पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर हिरासत में लिया। अब जांच की दिशा अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क की ओर बढ़ गई है।

    पुलिस के अनुसार, 14 जुलाई 2026 को थाना कुनकुरी क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान ओडिशा से छत्तीसगढ़ आ रही एक इनोवा को रोकने का प्रयास किया गया था। चालक पुलिस को चकमा देकर वाहन सहित भाग निकला, लेकिन पीछा तेज होने पर वह बोडोकछार-पुटपुटीपानी जंगल में वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया।

    जब पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो उसके भीतर से 295 पैकेटों में कुल 311 किलो 35 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। इसके बाद एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विशेष जांच शुरू की गई।

    विवेचना के दौरान साइबर सेल और तकनीकी टीम ने फरार आरोपी की पहचान रूप सिंह यादव के रूप में की। मुखबिर से मिली सटीक सूचना पर डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश में विशेष टीम मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ पहुंची और योजनाबद्ध कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर झारसुगड़ा स्थित उसके ठिकाने से घटना में प्रयुक्त इनोवा की मूल चाबी भी बरामद की गई।

    पुलिस पूछताछ में आरोपी से गांजा तस्करी से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। पुलिस का कहना है कि इस मामले से जुड़े अन्य संदिग्धों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

    इस कार्रवाई में उप निरीक्षक राकेश सिंह, सहायक उप निरीक्षक ईश्वर प्रसाद वारले, प्रधान आरक्षक दलेश्वर यादव, आरक्षक चंद्रशेखर बंजारे तथा आरक्षक नंदलाल यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि जशपुर पुलिस नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” की नीति पर काम कर रही है। ऐसे अपराधों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहे

    विशेष रिपोर्ट

    उप संपादक वैभव शर्मा

    आज की सुर्खियां

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article🔥 स्टेशनरी घोटाले की जांच ने पकड़ा तूल! पत्थलगांव के प्रभारी बीईओ पर आयुक्त कार्यालय का आरोप-पत्र, विभागीय जांच शुरू……….
    Next Article 🚨 ब्रेजा से रास्ता रोका… बकरी व्यापारियों को लूटकर भागे, लेकिन 24 घंटे भी नहीं टिक पाए! कोतबा पुलिस ने ऐसा घेरा कि सीधे पहुंच गए जेल………..
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    🚨 बंद घर… उठती दुर्गंध… रेत के नीचे दफन लाश! 48 घंटे में जशपुर पुलिस ने सुलझाई ‘अंधे कत्ल’ की गुत्थी, प्रेम संबंध और जमीन विवाद ने लिया खूनी मोड़……………

    August 2, 2026

    🚨 ब्रेजा से रास्ता रोका… बकरी व्यापारियों को लूटकर भागे, लेकिन 24 घंटे भी नहीं टिक पाए! कोतबा पुलिस ने ऐसा घेरा कि सीधे पहुंच गए जेल………..

    August 2, 2026

    🔥 स्टेशनरी घोटाले की जांच ने पकड़ा तूल! पत्थलगांव के प्रभारी बीईओ पर आयुक्त कार्यालय का आरोप-पत्र, विभागीय जांच शुरू……….

    August 1, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 बंद घर… उठती दुर्गंध… रेत के नीचे दफन लाश! 48 घंटे में जशपुर पुलिस ने सुलझाई ‘अंधे कत्ल’ की गुत्थी, प्रेम संबंध और जमीन विवाद ने लिया खूनी मोड़……………
    • 🚨 ब्रेजा से रास्ता रोका… बकरी व्यापारियों को लूटकर भागे, लेकिन 24 घंटे भी नहीं टिक पाए! कोतबा पुलिस ने ऐसा घेरा कि सीधे पहुंच गए जेल………..
    • 311 किलो गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: 19 दिन तक पुलिस को चकमा देता रहा तस्कर, आखिर टीकमगढ़ से दबोचा गया; अंतरराज्यीय नेटवर्क पर जशपुर पुलिस का शिकंजा कसना शुरू………..
    • 🔥 स्टेशनरी घोटाले की जांच ने पकड़ा तूल! पत्थलगांव के प्रभारी बीईओ पर आयुक्त कार्यालय का आरोप-पत्र, विभागीय जांच शुरू……….
    • 🇮🇳 ‘रक्षा सूत्र’ अभियान को मिला बेटियों का स्नेह! पत्थलगांव की छात्राओं ने जवानों के नाम बांधा विश्वास, भाजपा महिला मोर्चा ने जुटाए 250 रक्षा सूत्र…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?