Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, November 22
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»भोपाल में मंत्री विश्वास सारंग का कांग्रेस पर तीखा हमला! खड़गे के बयान पर बोले– मन की बात जुबां पर आ ही गई, सनातन संस्कृति पर राजनीति बर्दाश्त नहीं……..
    Uncategorized

    भोपाल में मंत्री विश्वास सारंग का कांग्रेस पर तीखा हमला! खड़गे के बयान पर बोले– मन की बात जुबां पर आ ही गई, सनातन संस्कृति पर राजनीति बर्दाश्त नहीं……..

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGNovember 10, 2026No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    पश्चिम बंगाल में मंदिरों के लिए हजार करोड़ के बजट का किया स्वागत, छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर नरेला विधानसभा के सभी घाटों का लिया जायजा

    प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर | आज की सुर्खियां न्यूज़ चैनल

    भोपाल। मध्यप्रदेश की राजनीति में मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दीपावली को लेकर दिए गए बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। सारंग ने कहा कि खड़गे के मन की बात आखिरकार जुबां पर आ ही गई। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके नेताओं को हिंदू त्योहारों से कोई मतलब नहीं है। उनके मन और मस्तिष्क में केवल ईद और क्रिसमस हैं। यह कांग्रेस की मानसिकता, संस्कृति और परंपराओं को दर्शाता है। उन्होंने कांग्रेस पर सनातन संस्कृति और हिंदू दर्शन का विरोध करने का आरोप लगाते हुए बयान को आपत्तिजनक एवं दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

    मंदिरों के लिए हजार करोड़ का बजट: सारंग ने बताया स्वागत योग्य निर्णय

    पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार द्वारा मंदिरों के निर्माण एवं जीर्णोद्धार के लिए हजार करोड़ रुपये के बजट की घोषणा पर मंत्री विश्वास सारंग ने इसे स्वागत योग्य निर्णय बताया।

    उन्होंने कहा कि सनातन और राष्ट्रप्रेम बंगाल के इतिहास का अभिन्न हिस्सा हैं। मां की स्तुति और आराधना बंगाल की पहचान है। सारंग ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और ममता बनर्जी के शासन में सनातन संस्कृति को कमजोर करने के प्रयास हुए तथा हिंदुओं पर अत्याचार किए गए।

    उन्होंने दुर्गा पंडालों और सड़क पर नमाज के मुद्दे को उठाते हुए कहा कि मंदिर हिंदुस्तान और बंगाल की संस्कृति के प्रतीक हैं। उनके अनुसार कांग्रेस हिंदू धर्म, धर्मावलंबियों और हिंदू दर्शन का विरोध करती आई है और इसी कारण वह इस निर्णय का विरोध कर रही है।

    https://aajkisurkhiyampcg.com/wp-content/uploads/2026/11/9d105f5c472e4c26a95780f21430b91c.mp4

    छठ महापर्व की तैयारियों में जुटे मंत्री विश्वास सारंग, नरेला के सभी छठ घाटों का किया निरीक्षण

    राजनीतिक बयानबाजी के बीच मंत्री विश्वास सारंग छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर भी पूरी तरह सक्रिय नजर आए। उन्होंने नरेला विधानसभा क्षेत्र के सभी छठ घाटों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

    निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी घाटों पर स्वच्छ जल, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम और श्रद्धालुओं के लिए जरूरी सुविधाएं समय रहते पूरी की जाएं। उन्होंने व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त रखने और किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।

    मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि छठ मैया की कृपा हम सभी पर बनी हुई है। छठ पर्व पूरे देश में बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। भोपाल सहित नरेला विधानसभा क्षेत्र में भी इस महापर्व का आयोजन बड़े स्तर पर होता है। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करना प्राथमिकता है।

    https://aajkisurkhiyampcg.com/wp-content/uploads/2026/11/5402be7b16f2480ba850582bb730deb8.mp4

    राजनीति के साथ जनआस्था के पर्व की व्यवस्थाओं पर भी जोर

    एक ओर मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस पर सनातन संस्कृति को लेकर निशाना साधा, वहीं दूसरी ओर छठ महापर्व की तैयारियों का जायजा लेकर प्रशासनिक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने पर जोर दिया। नरेला विधानसभा के छठ घाटों का निरीक्षण इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम रहा।

    https://aajkisurkhiyampcg.com/wp-content/uploads/2026/11/141ac1a7d78141ff91370b96ffd41b13.mp4

    आज की सुर्खियां न्यूज़ चैनल की विशेष प्रस्तुति

    प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा — 40 साल खबरों का सफर।

    चार दशकों का पत्रकारिता अनुभव, खबरों की पैनी समझ और जनसरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता के साथ आज की सुर्खियां पाठकों और दर्शकों तक राजनीतिक गतिविधियों, प्रशासनिक फैसलों और जनहित से जुड़ी खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

    आज की सुर्खियां — खबरों की दुनिया में आपका भरोसेमंद साथी।

    छत्तीसगढ़ जिला जशपुर, पत्थलगांव।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleसंगठन की एकजुटता, नेतृत्व पर विश्वास और कर्मचारियों के अधिकारों की बुलंद आवाज बनी संतोष टांडे की पुनर्नियुक्ति………..
    Next Article उम्र महज 6 साल, हुनर किसी बड़े कलाकार से कम नहीं! गायन, कथक और अभिनय में छत्तीसगढ़ की नन्ही आन्या सिन्हा का जलवा……..
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

     🔥 पत्थलगांव में गूंजा गरीब की रोजी-रोटी का सवाल! प्रशासनिक नोटिस से मचा हड़कंप, दुकानदार के समर्थन में उतरे नगर पालिका उपाध्यक्ष अजय बंसल; आखिर विकास की कीमत गरीब की आजीविका क्यों?………..

    November 22, 2026

    सलाखों के पीछे बदली जिंदगी की तस्वीर! रायपुर केंद्रीय जेल के 70 बंदियों को मिला हुनर का प्रमाण-पत्र, अब सजा के बाद आत्मनिर्भरता की नई उड़ान भरने की तैयारी!……..

    November 22, 2026

    🔥 महिलाओं की सुरक्षा पर छत्तीसगढ़ में बड़ा मंथन! मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ बनेगी मजबूत रणनीति, राज्यपाल करेंगे आगाज, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में होगा समापन……..

    November 22, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    •  🔥 पत्थलगांव में गूंजा गरीब की रोजी-रोटी का सवाल! प्रशासनिक नोटिस से मचा हड़कंप, दुकानदार के समर्थन में उतरे नगर पालिका उपाध्यक्ष अजय बंसल; आखिर विकास की कीमत गरीब की आजीविका क्यों?………..
    • सलाखों के पीछे बदली जिंदगी की तस्वीर! रायपुर केंद्रीय जेल के 70 बंदियों को मिला हुनर का प्रमाण-पत्र, अब सजा के बाद आत्मनिर्भरता की नई उड़ान भरने की तैयारी!……..
    • 🔥 महिलाओं की सुरक्षा पर छत्तीसगढ़ में बड़ा मंथन! मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ बनेगी मजबूत रणनीति, राज्यपाल करेंगे आगाज, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में होगा समापन……..
    • 🔥 पटवारियों की हड़ताल स्थगित! मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लिया संज्ञान, क्रांतिकारी पत्रकार वैभव शर्मा की खबर का दिखा असर?………..
    • 🚨 7 लीटर महुआ शराब के चक्कर में मां पहुंची जेल, गोद में 6 महीने का मासूम भी! आखिर इस नन्ही जान का क्या कसूर? कानून की कार्रवाई ने खड़े किए इंसानियत और बाल संरक्षण के बड़े सवाल

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?