पैर में चोट से चलने-फिरने में हो रही थी परेशानी, मुख्यमंत्री ने स्वयं दिखाई आत्मीयता और बेहतर उपचार की कराई व्यवस्था
क्रांतिकारी पत्रकार वैभव शर्मा की विशेष खबर
रायपुर/जशपुर, 23 नवंबर 2026।
छत्तीसगढ़ की राजनीति से जुड़ी एक संवेदनशील और मानवीय तस्वीर सामने आई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ आदिवासी नेता श्री नंदकुमार साय के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए उनके बेहतर उपचार के लिए विशेष पहल की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले श्री नंदकुमार साय फिसलकर गिर गए थे, जिससे उनके पैर में चोट आ गई थी। चोट के कारण उन्हें चलने-फिरने में काफी तकलीफ हो रही थी।
श्री विष्णुदेव साय ने जशपुर प्रवास के दौरान उनके निवास पहुंचकर मुलाकात की और स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने उनकी तकलीफ को करीब से समझा और बेहतर उपचार सुनिश्चित करने की पहल की।
आज रायपुर रवाना होते समय मुख्यमंत्री श्री साय पूर्व सांसद नंदकुमार साय को भी अपने साथ हेलीकॉप्टर से रायपुर लेकर आए, ताकि उन्हें सड़क मार्ग की यात्रा में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से चर्चा में बताया कि श्री नंदकुमार साय के बेहतर उपचार के लिए रायपुर स्थित बालाजी अस्पताल में भर्ती कराने की व्यवस्था की गई है।

### संवेदनशीलता की मिसाल बनी यह पहल
राजनीति केवल पद और जिम्मेदारियों तक सीमित नहीं होती, बल्कि कठिन समय में किसी के साथ खड़े होने का नाम भी है। मुख्यमंत्री की यह पहल वरिष्ठ नेता के प्रति सम्मान, आत्मीयता और मानवीय संवेदनशीलता का संदेश देती है।
अब सभी की निगाहें श्री नंदकुमार साय के स्वास्थ्य पर हैं। ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना है।
आज की सुर्खियां न्यूज़ चैनल
जनता की आवाज, जनहित के सवाल और निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ हर छोटी-बड़ी खबर पर हमारी पैनी नजर।
प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा — 40 साल खबरों का सफर।
खबर वही, जो जनता के सरोकारों को सामने लाए।



