Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, March 3
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* SIR से वंचित कार्यकर्ता एवं नागरिकों को जागरूक करने विधायक कार्यालय में रखी गई बैठक………….
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* SIR से वंचित कार्यकर्ता एवं नागरिकों को जागरूक करने विधायक कार्यालय में रखी गई बैठक………….

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGNovember 29, 2025No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    SIR से वंचित कार्यकर्ता एवं नागरिकों को जागरूक करने विधायक कार्यालय में रखी गई बैठक………….

    सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र की विधायक गोमती साय एवं जशपुर के नगर पालिका के उपाध्यक्ष आदरणीय यश प्रताप सिंह जूदेव द्वारा SIR के लिए वंचित नागरिकों एवं कार्यकर्ता तथा नेताओं को पत्थलगांव विधायक कार्यालय में रखी गई भव्य बैठक यह बैठक SIR (Special Intensive Revision) इसका हिंदी अनुवाद – (विशेष गहन पुनरीक्षण) का महत्व बताया कि यह मतदाता सूची के लिए तथा मतदाताओं के लिए कितना जरूरी है तथा यह 22 वर्ष के बाद फिर से हो रहा है जिसका लाभ हर वर्ग के लोगों को उठाना चाहिए क्योंकि अगर SIR मैं नाम नहीं जुड़ेगा मतदाताओं को वोटर लिस्ट तथा वोटिंग करते समय बड़ी परेशानियां हो सकती है जिसमें निवास प्रमाण पत्र एवं अन्य दस्तावेजों में दिक्कत कर सकती है

    विधायक गोमती साय ने जोर देकर कहा कि एसआईआर प्रक्रिया लोकतंत्र की सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाला अत्यंत महत्वपूर्ण अभियान है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा के साथ इस अभियान को सफल बनाने में जुटने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे इस प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शिता और संकल्प के साथ सफल बनाएं।

    उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता से मतदाता सूची का शुद्धिकरण अभियान निश्चित रूप से सफल होगा, जिससे लोकतंत्र की जड़ें और अधिक मजबूत होंगी। उन्होंने बताया कि यह अभियान 4 दिसंबर तक चलेगा और इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा और तत्परता के साथ कार्य करना है।

    जशपुर नगर पालिका उपाध्यक्ष यश प्रताप सिंह जूदेव ने कार्यकर्ताओं से एसआईआर अभियान में सक्रिय सहभागिता करने और मतदाताओं की पूरी मदद करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र के बूथ स्तर तक पहुंचकर यह सुनिश्चित करे कि पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में सही तरीके से जुड़ें।

    विशेष रूप से, 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं और विवाह के बाद परिवार में शामिल हुए नए सदस्यों के नाम सूची में जुड़ जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि इस पूरी प्रक्रिया के दौरान किसी भी वास्तविक व पात्र मतदाता को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इस पर विशेष ध्यान दिया जाए। साथ ही, बाहरी मतदाताओं को लेकर सतर्क रहने और यदि ऐसे मतदाता पाए जाते हैं, जिनके नाम एक से अधिक स्थानों पर दर्ज हैं, तो उन पर आपत्ति दर्ज कराने को कहा।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* IDBI बैंक द्वारा स्ट्रेचर समाज के कल्याण के लिए दिया गया स्वास्थ्य विभाग ………
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* Sx जेवियर अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में मनाया गया एनुअल फंक्शन………..
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    Tabularize Stake And Subsist Dealer Choice – across the United States cafe casino

    March 1, 2026

    Winairlines Cassino: A Sua Moderna Plataforma de Entretenimento Online

    February 28, 2026

    Casperbets Casino: Aventura de Gaming Premium en Web

    February 28, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • Tabularize Stake And Subsist Dealer Choice – across the United States cafe casino
    • Winairlines Cassino: A Sua Moderna Plataforma de Entretenimento Online
    • Casperbets Casino: Aventura de Gaming Premium en Web
    • Fluide Avoir Et Exploiteur Interface • Europe de l’Ouest Win Big Today Casino en ligne Spinanga
    • Massiva Prispotter I Varje Evenemang Norden Comeon casino

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?