राखी का धागा, सेवा का संकल्प!

तपकरा/कुनकुरी। कोतेबिरा ईब नदी के पावन तट पर रक्षाबंधन का पर्व स्नेह, संस्कार और सेवा के संकल्प के साथ मनाया गया। एकल अभियान की मातृशक्ति एवं महिला कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव को रक्षा सूत्र बांधकर समाजसेवा और संस्कृति संरक्षण का संदेश दिया।
राखी बंधवाने के बाद जूदेव ने कहा कि यह केवल रक्षा सूत्र नहीं, बल्कि समाज और संस्कृति के प्रति जिम्मेदारी का संकल्प है। उन्होंने एकल अभियान की मातृशक्ति के शिक्षा, संस्कार और सेवा कार्यों की सराहना की।
कार्यक्रम में किरण यागिक, रेखा बाई, पुष्पा सिंह, अजय सिंह, गोविंद राम, राजेश चौधरी सहित एकल विद्यालयों के आचार्यगण एवं बहनें मौजूद रहीं।
राखी की डोर ने रिश्ते जोड़े, तो सेवा के संकल्प ने समाज को जोड़ने का संदेश दिया।

आज की सुर्खियां | विशेष खबर
खबर सिर्फ लिखना नहीं, खबर के पीछे की भावना को शब्द देना हमारी पत्रकारिता है। घटनास्थल से तथ्य जुटाकर उन्हें धारदार अंदाज में पाठकों तक पहुंचाने की इसी कार्यशैली के लिए पहचान बना रहे हैं—
क्रांतिकारी पत्रकार वैभव शर्मा
उप संपादक | आज की सुर्खियां
