Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Wednesday, September 16
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जशपुर जनपद पंचायत अंतर्गत् 44 ग्राम पंचायतों हेतु सरपंच और वार्ड पंच पद के आरक्षण की कार्यवाही सम्पन्न
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जशपुर जनपद पंचायत अंतर्गत् 44 ग्राम पंचायतों हेतु सरपंच और वार्ड पंच पद के आरक्षण की कार्यवाही सम्पन्न

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGJanuary 9, 2025Updated:January 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *जशपुर जनपद पंचायत अंतर्गत् 44 ग्राम पंचायतों हेतु सरपंच और वार्ड पंच पद के आरक्षण की कार्यवाही सम्पन्न* 

    जशपुरनगर 08 जनवरी 2025/जशपुर जनपद पंचायत के सभाकक्ष में आज 11.00 बजे से त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2024-25 के लिए शासन के निर्देशानुसार सरपंच और वार्ड पंच पद के आरक्षण हेतु अ.जा, अ.ज.जा. एवं अनारक्षित वर्ग के महिलाओं के लिए चक्रानुक्रम एवं लाट के द्वारा वार्ड आरक्षण की कार्यवाही सम्पन्न की गई।

    जनपद पंचायत जशपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत जशपुर में कुल 44 ग्राम पंचायतें है, जिसमें से 22 ग्राम पंचायत वर्ष 2019-20 के निर्वाचन मे महिलाओं के लिए आरक्षित था, उन ग्राम पंचायतों को वर्तमान में चक्रानुक्रम के आधार पर अ.ज.जा. मुक्त एवं वर्ष 2019-20 के सरपंच अ.ज.जा. मुक्त का वर्तमान मे अ.ज.जा. महिला हेतु आरक्षित किया गया।

    इसी प्रकार ग्राम पंचायतों के वार्ड पंच पद के कुल 607 वार्ड में प्रवर्गवार अ.जा, अ.ज.जा एवं अनारक्षित सीटों मे से महिलाओं के लिए चक्रानुक्रम एवं लाट द्वारा आरक्षण की कार्यवाही सम्पन्न की गई, वर्ष 2019-20 के निर्वाचन की स्थिति में मुक्त वार्ड को महिला एवं महिला वार्ड को मुक्त किया गया, शेष महिलाओं के 50 प्रतिशत आरक्षण को पूर्ण करने के लिए लाट के माध्यम से महिला आरक्षण की कार्यवाही सम्पन्न की गई। उपरोक्त सम्पूर्ण कार्यवाही जशपुर एसडीएम श्री ओंकार यादव, तहसीलदार श्रीमती जयश्री राजन पथे, नायब तहसीलदार श्री राजेश यादव, जनपद सीईओ श्री लोकहित भगत, प्रभारी वरिष्ठ आन्तरिक लेखा परीक्षण एवं करारोपण अधिकारी जनपद पंचायत जशपुर श्री बालेश्वर राम भगत एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सम्पन्न की गई।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* गणतंत्र दिवस समारोह के गरियामय आयोजन हेतु कलेक्टर ने ली बैठक
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* डीओ जारी कर 955369.60 क्विंटल धान का किया गया है उठाव
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………

    September 16, 2026

    📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….
    • 🐘 डिवाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल में विराजे बाल गणेश, भक्तिमय हुआ अस्पताल का माहौल 🙏……
    • 🙏 प्रथम दर्शन: मंडी प्रांगण में खुले गजानन स्वामी के मुख, भक्तों में दिखा उत्साह………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?