Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, June 15
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*तहलका ब्यूरो चीफ सत्या मौर्य की विशेष खबर-* आरोपी के विरूद्ध थाना बगीचा में अप.क्र. 192/2023 धारा 363, 366(क), 376(2), 376(2)(N) भा.द.वि. एवं 4, 6 पॉस्को एक्ट का अपराध दर्ज
    Uncategorized

    *तहलका ब्यूरो चीफ सत्या मौर्य की विशेष खबर-* आरोपी के विरूद्ध थाना बगीचा में अप.क्र. 192/2023 धारा 363, 366(क), 376(2), 376(2)(N) भा.द.वि. एवं 4, 6 पॉस्को एक्ट का अपराध दर्ज

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGApril 22, 2024Updated:April 22, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *थाने से फरार दुष्कर्म का आरोपी शाहिद खान उर्फ शाहिल हुआ गिरफ्तार*

    *आरोपी को संबलपुर(ओडिशा) से किया गया गिरफ्तार,*

    *उक्त आरोपी की गिरफ्तारी में साइबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका,*

    *आरोपी के विरूद्ध थाना बगीचा में अप.क्र. 192/2023 धारा 363, 366(क), 376(2), 376(2)(N) भा.द.वि. एवं 4, 6 पॉस्को एक्ट का अपराध दर्ज,*

    प्रकरण का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रकरण का प्रार्थी पिता ने दिनांक 01.12.2023 को थाना बगीचा का रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिक लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगाकर अपने साथ ले गया है, प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर थाना बगीचा में धारा 363 भा.द.वि. का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

    प्रकरण की विवेचना दौरान मुखबिर की सूचना पर प्रकरण की नाबालिग पीड़िता एवं आरोपी शाहिद खान उर्फ शाहिल के कोरबा में मौजूद होने की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा दिनांक 17.12.2023 को कोरबा जाकर दबिश देकर आरोपी शाहिद खान उर्फ शाहिल को अभिरक्षा में लेकर थाना लाया गया साथ ही पीड़िता को बरामद किया गया। पूछताछ में नाबालिक पीड़िता ने अपने साथ आरोपी द्वारा शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म करने की बात बताई। विवेचना दौरान प्रकरण में धारा 366(क), 376(2), 376(2)(N) भा.द.वि. एवं 4, 6 पॉस्को एक्ट जोड़ी जाकर आरोपी को रिमांड में भेजने की तैयारी की जा रही थी, इसी दौरान आरोपी मौका पाकर पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया, जिस पर उसके विरुद्ध पृथक से धारा 224 भा.द.वि. का अपराध दर्ज किया गया है। उक्त आरोपी बहुत शातिर किस्म का है जो बार-बार हमेशा अपना ठिकाना बदलता रहता है।

    https://aajkisurkhiyampcg.com/wp-content/uploads/2024/04/VID-20240422-WA0129.mp4

    प्रकरण के फरार आरोपी शाहिद खान उर्फ शाहिल की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह (IPS) द्वारा एक विशेष टीम को लगाया गया था, टीम द्वारा जगह-जगह छापेमारी कार्रवाई की जा रही थी। पतासाजी के दौरान आरोपी के संबलपुर में मौजूद होने की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस टीम रवाना किया गया, टीम द्वारा दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। *आरोपी शाहिद खान उर्फ शाहिल उम्र 20 साल निवासी बिमडा* थाना बगीचा के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने पर उसे दिनांक 21.04.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

    https://aajkisurkhiyampcg.com/wp-content/uploads/2024/04/VID-20240422-WA0128.mp4

     

    प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी में उप पुलिस अधीक्षक(अजाक/क्राइम) श्री भावेश समरथ, सउनि नसरुद्दीन अंसारी, प्र. आरक्षक 107 अनंत मिराज केरकेट्टा, प्र.आर. 213 लक्ष्मण सिंह, आर. नंदलाल यादव, आर. अमित टोप्पो, आर. अमित भगत एवं सायबर सेल से स.उ.नि. हरिशंकर राम, आर. 699 अनिल सिंह, आर. 634 सोनसाय भगत इत्यादि की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

    पुलिस *अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह (IPS)* ने कहा है कि – *”आरोपी काफी शातिर किस्म का है, उक्त आरोपी को पकड़ने में साइबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, सेल के अधिकारी/कर्मचारियों को नगद ईनाम से पुरस्कृत किया जाएगा।*

     

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*धर्मेंद्र शर्मा प्रधान संपादक की विशेष खबर-* CG High Court ब्रेकिंग : पद्दोन्नति से वंचित सहायक शिक्षकों को हाई कोर्ट से मिली बड़ी राहत, शिक्षकों के पक्ष में सुनाया ये फैसला….
    Next Article *तहलका ब्यूरो चीफ सत्या मोर की विशेष खबर-* अभियुक्त के विरूद्ध चौकी कोतबा में धारा 302, 376(2)(ढ) भा.द.सं. एवं 6 पाॅक्सो एक्ट का अपराध दर्ज
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    पत्थलगांव में कृषि कार्य के लिए डीजल संकट पर प्रशासन और किसान मोर्चा में बनी आपसी सहमति; उप-संपादक वैभव शर्मा की विशेष और सराहनीय रिपोर्ट……………..

    June 14, 2026

    *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..

    June 13, 2026

    *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….

    June 13, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव में कृषि कार्य के लिए डीजल संकट पर प्रशासन और किसान मोर्चा में बनी आपसी सहमति; उप-संपादक वैभव शर्मा की विशेष और सराहनीय रिपोर्ट……………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….
    • गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..
    • ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?