Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, August 4
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*तहलका ब्यूरो चीफ सत्या मोर की विशेष खबर-* अभियुक्त के विरूद्ध चौकी कोतबा में धारा 302, 376(2)(ढ) भा.द.सं. एवं 6 पाॅक्सो एक्ट का अपराध दर्ज
    Uncategorized

    *तहलका ब्यूरो चीफ सत्या मोर की विशेष खबर-* अभियुक्त के विरूद्ध चौकी कोतबा में धारा 302, 376(2)(ढ) भा.द.सं. एवं 6 पाॅक्सो एक्ट का अपराध दर्ज

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGApril 22, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *ब्लाईंड मर्डर के केस को पुलिस ने सुलझाया,*  

    * नाबालिग को गर्भवती करने एवं उसकी हत्या करने के अभियुक्त दीपक गुप्ता को कोतबा पुलिस ने किया गिरफ्तार,*

    *अभियुक्त के विरूद्ध चौकी कोतबा में धारा 302, 376(2)(ढ) भा.द.सं. एवं 6 पाॅक्सो एक्ट का अपराध दर्ज,*

    ——000——

    प्रकरण का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि कोतबा क्षेत्र निवासी मृतिका के पिता ने दिनांक 27.03.2024 को चैकी में सूचना दिया कि उसकी नाबालिग पुत्री उम्र 17 वर्ष दिनांक 20.03.2024 को अपने घर से कहीं चली गई थी, काफी पता-तलाश करने पर उसका शव घर से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर जंगल के किनारे स्थित रहड़ बाड़ी में मिला। सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर जाकर मर्ग जाॅंच कार्यवाही उपरांत शव की पी.एम. कराया गया। पुलिस विवेचना में अपराध घटित होना पाये जाने से अज्ञात अभियुक्त के विरूद्ध धारा 302 भा.द.सं. का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

    https://aajkisurkhiyampcg.com/wp-content/uploads/2024/04/VID-20240422-WA0130.mp4
    https://aajkisurkhiyampcg.com/wp-content/uploads/2024/04/VID-20240422-WA0127.mp4

     

    पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह (IPS) द्वारा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पत्थलगांव श्री ध्रुवेश जायसवाल एवं चौकी प्रभारी उप निरीक्षक समरेन्द्र सिंह को प्रकरण से संबंधित समस्त पहलुओं की बारीकी से जाॅंच कर आरोपी की गिरफ्तारी के संबंध में निर्देश दिये गये थे। उक्त निर्देशों के परिपालन में मर्ग जाॅंच में लिये कथनों, ग्रामीणों से पूछताछ कर व सायबर सेल से प्राप्त डाटा के विश्लेषण एवं जाॅंच उपरांत प्रकरण के संदेही अभियुक्त दीपक गुप्ता की पतासाजी कर उसे अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया।

    पुलिस की विवेचना में यह तथ्य परिलक्षित हुआ कि दिनांक 20.03.2024 को अभियुक्त दीपक गुप्ता, मृतिका से उसके घर से कुछ दूर एक रहड़ बाड़ी में मिला, पूर्व में अभियुक्त द्वारा दुष्कर्म करने से वह गर्भवती हो गई थी, अभियुक्त के कहने पर वह देशी जड़ी-बूटी खाकर अपना गर्भ को खराब कर दी। मृतिका द्वारा अभियुक्त को शादी करने का दबाव बनाने तथा उत्पन्न विवाद से अभियुक्त ने उसे एक झापड़ मारा जिससे वह जमीन में गिर गई, तत्पश्चात अपने पास में रखा गमछा से युवती के नाक, मुंह को दबा दिया जिससे उसकी मृत्यू हो गई एवं दीपक गुप्ता डरकर वहां से भाग गया। मेमोरंडम कथनानुसार अभियुक्त दीपक गुप्ता के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कपड़ा को जप्त किया गया है। प्रकरण में धारा 376(2)(ढ) भा.द.सं. एवं 6 पाॅक्सो एक्ट जोड़ी गई है। *आरोपी दीपक गुप्ता उम्र 19 साल निवासी कोकियाखार* के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर उसे विधिवत दिनांक 22.04.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

    प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी में चौकी प्रभारी कोतबा उप निरीक्षक समरेन्द्र सिंह, प्र.आर. 475 फ्रांसिस बेक, आर. 453 दीपक टोप्पो एवं सायबर सेल के स.उ.नि. हरिशंकर राम, आर. अनिल सिंह, आर. सोनसाय भगत की भूमिका रही है।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

     

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*तहलका ब्यूरो चीफ सत्या मौर्य की विशेष खबर-* आरोपी के विरूद्ध थाना बगीचा में अप.क्र. 192/2023 धारा 363, 366(क), 376(2), 376(2)(N) भा.द.वि. एवं 4, 6 पॉस्को एक्ट का अपराध दर्ज
    Next Article *तहलका रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेष खबर-* ठाकुर शोभा सिंह वहाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स द्वारा मनाया गया पृथ्वी दिवस
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए………..

    August 3, 2026

    सावन के प्रथम सोमवार पर नरेश्वर मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा पत्थलगांव–रायगढ़ रोड………..

    August 3, 2026

    🚨 नशे के खिलाफ देश का सबसे बड़ा अभियान शुरू: पीएम मोदी का युवाओं को सीधा संदेश—”नशा छोड़ो, विकसित भारत जोड़ो”………….

    August 2, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए………..
    • सावन के प्रथम सोमवार पर नरेश्वर मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा पत्थलगांव–रायगढ़ रोड………..
    • 🚨 नशे के खिलाफ देश का सबसे बड़ा अभियान शुरू: पीएम मोदी का युवाओं को सीधा संदेश—”नशा छोड़ो, विकसित भारत जोड़ो”………….
    • 🚨 बंद घर… उठती दुर्गंध… रेत के नीचे दफन लाश! 48 घंटे में जशपुर पुलिस ने सुलझाई ‘अंधे कत्ल’ की गुत्थी, प्रेम संबंध और जमीन विवाद ने लिया खूनी मोड़……………
    • 🚨 ब्रेजा से रास्ता रोका… बकरी व्यापारियों को लूटकर भागे, लेकिन 24 घंटे भी नहीं टिक पाए! कोतबा पुलिस ने ऐसा घेरा कि सीधे पहुंच गए जेल………..

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?