Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Saturday, February 7
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* एनटीपीसी व अन्य उद्योग प्रबंधन लोगों के जीवन से खिलवाड़ करना बंद करें ,धनरास और लोतलोता राखड़ बांध से प्रभावितों को उचित राहत दे प्रबंधन : सांसद ज्योत्सना महंत
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* एनटीपीसी व अन्य उद्योग प्रबंधन लोगों के जीवन से खिलवाड़ करना बंद करें ,धनरास और लोतलोता राखड़ बांध से प्रभावितों को उचित राहत दे प्रबंधन : सांसद ज्योत्सना महंत

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJuly 5, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    एनटीपीसी व अन्य उद्योग प्रबंधन लोगों के जीवन से खिलवाड़ करना बंद करें ,धनरास और लोतलोता राखड़ बांध से प्रभावितों को उचित राहत दे प्रबंधन : सांसद ज्योत्सना महंत

    Homeएनटीपीसी व अन्य उद्योग प्रबंधन लोगों के जीवन से खिलवाड़ करना बंद करें ,धनरास और लोतलोता राखड़ बांध से प्रभावितों को उचित राहत दे प्रबंधन : सांसद ज्योत्सना महंत

    कोरबा

    एनटीपीसी व अन्य उद्योग प्रबंधन लोगों के जीवन से खिलवाड़ करना बंद करें ,धनरास और लोतलोता राखड़ बांध से प्रभावितों को उचित राहत दे प्रबंधन : सांसद ज्योत्सना महंत

    10 seconds ago Bhuvneshwar Mahto

    WhatsAppEmailFacebookTwitterShare

    कोरबा। कोरबा लोकसभा की सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने कोरबा जिले में संचालित एनटीपीसी, सीएसईबी, बालको सहित अन्य उपक्रमों के द्वारा उत्सर्जित की जा रही फ्लाई ऐश (राख) का उचित निपटान नहीं किये जाने व इससे लोगों के जीवन और फसल पर उत्पन्न हो रहे संकट को गंभीरता से लिया है। सांसद ने कहा है कि उद्योग प्रबंधन लोगों के जीवन से ख्रिलवाड़ करना बंद करे। जिला प्रशासन इस दिशा में संबंधित विभाग के अधिकारियों के माध्यम से सख्त कार्रवाई कराये।

     

    सांसद ने कहा कि पूर्व में भी बैठकों में संयंत्रों की राख से आम जनता, किसानों को होने वाली परेशानी और इधर-उधर फेंकी जा रही राख से उत्पन्न समस्याओं पर कई निर्देश जारी किए जा चुके हैं किंतु ऐसा लगता है कि पर्यावरण संरक्षण के अधिकारी फील्ड पर जाकर काम नहीं करते, जिससे उन्हें राखड़ की भयावह होती समस्या के बारे में जानकारी तब मिलती है जब कोई घटना हो जाती है। संयंत्रों की राख कहां, कैसे और कब फेंकी जा रही है, इसके निस्तारण के मापदंडों का पालन हो रहा है या नहीं, इसकी निगरानी की जवाबदारी आखिर किसकी है?

    एनटीपीसी के धनरास स्थित राखड़ बांध से ग्राम छुरीखुर्द, लोतलोता, झोरा, गांगपुरर, पुरेनाखार, चोरभट्ठी आदि के किसानों की लगभग 200 एकड़ से अधिक जमीन की फसल को नुकसान होने की जानकारी मुझे मिली है। अभी हाल ही में एनटीपीसी ने अपने बांध को बचाने के लिए किसानों की लगभग 40 एकड़ फसल को बर्बाद कर दिया। पानी के साथ राखड़ भी बहाया गया है और इससे किसानों के फसल नष्ट होने के साथ उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ है। एनटीपीसी की इस हरकत से जीवन पर भी संकट उत्पन्न हो सकता है। इसी प्रकार सीएसईबी कोरबा पश्चिम के ग्राम लोतलोता राखड़ बांध का भी तटबंध हाल ही में फूट जाने से फसलों के नुकसानों को क्षति पर भी गंभीरतापूर्वक कार्रवाई करने के निर्देश सांसद ने दिए हैं।

    सांसद ने कहा है कि कोरबा जिले में संचालित संयंत्रों से उत्सर्जित राख और इसके निस्तार की समस्या काफी पुरानी है। जगह-जगह पर राख फेंकने वालों के विरुद्ध आज तक कोई पुलिस कार्रवाई मानव जीवन पर संकट उत्पन्न करने के मामले में नहीं हुई है। उन्होंने कहा है कि संबंधित प्रबंधन और ठेकेदार व जिम्मेदार कर्मियों के विरुद्ध प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों को एफआईआर दर्ज कराना चाहिए।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पुलिस विभाग में बड़ा तबादला, देखें List…
    Next Article *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* पत्थलगांव वार्ड क्रमांक 15 भाथूडाड जाने वाले रास्ता हुआ ध्वस्त पहली बारिश में रोड का यह हाल आवा जाहि में लोगों को हो रही परेशानी है
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    Descoperiți Cazinou Live Cu Adevărată Emoție — în România Enjoy the Game

    February 6, 2026

    Non-Stop Asistență Jucători Care Nu Doarme Niciodată · RO Collect Bonus

    February 6, 2026

    Synottip De Cazinou regiunea europeană Join the Action

    February 6, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • Descoperiți Cazinou Live Cu Adevărată Emoție — în România Enjoy the Game
    • Non-Stop Asistență Jucători Care Nu Doarme Niciodată · RO Collect Bonus
    • Synottip De Cazinou regiunea europeană Join the Action
    • Njut Av Många Underhållning Pengaspel Imponerande På Distans SE Play & Earn
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* युवक को जबरन बोलेरो वाहन में बिठाकर, मारपीट, लूटपाट करने वाले 3 आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, बोलेरो वाहन व लूटा मोबाइल जप्त*

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?