
🔥 राज्यपाल रमेन डेका ने दिलाई शपथ, महापात्र बने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के 16वें मुख्य न्यायाधीश
क्रांतिकारी पत्रकार वैभव शर्मा की विशेष खबर
रायपुर। न्याय के सर्वोच्च संस्थान में छत्तीसगढ़ ने आज एक नया अध्याय दर्ज किया। लोकभवन के छत्तीसगढ़ मंडपम् में राज्यपाल श्री रमेन डेका ने न्यायाधिपति श्री कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई।
शपथ के बाद राज्यपाल ने मुख्य न्यायाधीश श्री महापात्र को राष्ट्रपति द्वारा जारी मूल वारंट की प्रति सौंपी और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इससे पहले श्री महापात्र उड़ीसा हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश के रूप में कार्यरत थे।

🏛️ 16वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में नई जिम्मेदारी
श्री कृष्न राम महापात्र छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के 16वें मुख्य न्यायाधीश होंगे। उनके शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, मंत्रीगण, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण एवं शासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे
शपथ ग्रहण समारोह का संचालन मुख्य सचिव विकास शील ने किया तथा राष्ट्रपति द्वारा जारी वारंट का वाचन किया।
आज की सुर्खियां
✍️ क्रांतिकारी पत्रकार वैभव शर्मा की विशेष खबर
