क्रांतिकारी पत्रकार वभव शर्मा की विशेष खबर
🚨 आधी रात का रोमांच पड़ा भारी! 110 की रफ्तार, खड़ी कार से जोरदार टक्कर और फिर मचा हड़कंप!
पत्थलगांव। आधी रात, तेज रफ्तार और सड़क किनारे खड़ी कार! पत्थलगांव के रायगढ़ रोड पर आदि पान पैलेस के सामने हुई टक्कर ने एक बार फिर नाबालिगों के वाहन चलाने और अभिभावकों की जिम्मेदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, विकास बेहरा नामक करीब 17 वर्षीय नाबालिग रात लगभग 12 बजे घर से कार लेकर निकला था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान आदि पान पैलेस के सामने खड़ी कार से उसकी कार की जोरदार टक्कर हो गई। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और वाहन को हुए नुकसान को लेकर चर्चा शुरू हो गई।

घटना की जानकारी मिलने पर नाबालिग के पिता मौके पर पहुंचे। वहां मौजूद कुछ पुलिसकर्मियों ने भी मामले से संबंधित जानकारी और नाम दर्ज किए। वाहन मालिक का कहना था कि उनकी गाड़ी को ठीक हालत में वापस किया जाए। वहीं, उपलब्ध जानकारी के अनुसार, नाबालिग के साथ मौके पर मारपीट नहीं की गई और उसे उसके पिता के सुपुर्द कर दिया गया।

सबसे बड़ा सवाल यही है—क्या नाबालिगों को आधी रात में बिना पर्याप्त निगरानी के वाहन चलाने देना सुरक्षित है? तेज रफ्तार का शौक किसी भी दिन बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है। गनीमत रही कि इस घटना में किसी की जान जाने की पुष्टि नहीं हुई है। मामले में वाहन की क्षति, दुर्घटना की परिस्थितियों और पुलिस की कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
✍️ क्रांतिकारी पत्रकार वैभव शर्मा

