Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, September 21
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*तहलका रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेष खबर-* श्री दुर्गा मंदिर पत्थलगांव में गुप्त नवरात्रि की आराधना अष्टमी तिथि की रात्रि को पूर्णाहुति के साथ हुई संपन्न
    Uncategorized

    *तहलका रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेष खबर-* श्री दुर्गा मंदिर पत्थलगांव में गुप्त नवरात्रि की आराधना अष्टमी तिथि की रात्रि को पूर्णाहुति के साथ हुई संपन्न

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGFebruary 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *श्री दुर्गा मंदिर पत्थलगांव में गुप्त नवरात्रि की आराधना अष्टमी तिथि की रात्रि को पूर्णाहुति के साथ हुई संपन्न*

    प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी प• शिवनिवास महाराज जी के निर्देशन में श्री दुर्गा मंदिर अंबिकापुर रोड पत्थलगांव में गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा की भावपूर्ण होकर आराधना की गई । जिसमें महाराज जी द्वारा इन पावन दिनों का लाभ उठाते हुए तरह तरह के अनुष्ठान किए । जो की अष्टमी तिथि की रात्रि को पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ ।

    गुप्त नवरात्रि में देवी दुर्गा की पूजा करने से व्यक्ति के जीवन में व्याप्त सभी दुखों का नाश होता है । साथ ही साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है । इन नौ दिनों में साधक महाविद्याओं की देवियों को कठिन भक्ति से प्रसन्न करते हैं । मां प्रसन्न होकर व्यक्ति विशेष की सभी मनोकामना पूर्ण करती हैं ।

     

    मां दुर्गा को शक्ति कहा गया है ऐसे में इन गुप्त नवरात्रों में मां के सभी रुपों की पूजा की जाती है । देवी की शक्ति पूजा व्यक्ति को सभी संकटों से मुक्त करती है व विजय का आशीर्वाद प्रदान करती हैं । गुप्‍त नवरात्र भी सामान्य नवरात्र की भांति दो बार आते हैं एक आषाढ़ माह में और दूसरे माघ माह में ।

     

    इन नवरात्र के समय साधना और तंत्र की शक्तियों में इजाफा करने हेतु भक्त इसे करता है । तंत्र एवं साधना में व‍िश्‍वास रखने वाले इसे करते हैं । इन नवरात्रों में भी पूजन का स्वरूप सामान्य नवरात्रों की ही तरह होता है । जैसे चैत्र और शारदीय नवरात्रों में मां दुर्गा के नौं रूपों की पूजा नियम से की जाती है , उसी प्रकार इन गुप्त नवरात्रों में भी दस महाविद्याओं की साधना का बहुत महत्व होता है ।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*तहलका रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेष खबर-* लैलूंगा के सक्रिय बीजेपी कार्यकर्ता प्रांशु अग्रवाल द्वारा दी गई राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप जी को बधाई
    Next Article *सत्य मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* विकसित भारत संकल्प शिविर के द्वितीय चरण के कार्यक्रम का हुआ आयोजन
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………

    September 17, 2026

    🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….

    September 16, 2026

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………
    • 🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….
    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?