Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, March 10
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»धर्मेंद्र शर्मा संपादक(C.G) तहलका विश्वास अभियान के तहत स्कूलों में विश्वास की पाठशाला ,लगाकर छात्र-छात्राओं को किया जा रहा है जागरूक,*
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    धर्मेंद्र शर्मा संपादक(C.G) तहलका विश्वास अभियान के तहत स्कूलों में विश्वास की पाठशाला ,लगाकर छात्र-छात्राओं को किया जा रहा है जागरूक,*

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJuly 20, 2022No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका

    * विश्वास अभियान के तहत स्कूलों में विश्वास की पाठशाला ,लगाकर छात्र-छात्राओं को किया जा रहा है जागरूक,*
    * पुलिस द्वारा विद्यार्थियों को साइबर अपराध, यातायात नियमों, अभिव्यक्ति ऐप्प, गुड-टच, बैड-टच , पॉक्सो एक्ट, बालक बालिका विरुद्ध अपराध एवं सोशल मीडिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई,*
    * विधार्थियों को चाईल्ड हेल्पलाईन नंबर 1098, सायबर हेल्प लाईन नंबर 155260, 1930, महिला हेल्प लाईन एवं पुलिस कंट्रोल रूम के नंबरों के संबंध में दी गई जानकारी *
    ———-00———
    ” विश्वास अभियान“ के तहत आज दिनांक 19.07.2022 को चौकी आरा क्षेत्र के लूथरन हायर सेकेंडरी स्कूल इचकेला, शासकीय हाईस्कूल तुमला, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुलडेगा चौकी कोतबा एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोढ़ी थाना बागबहार में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित कर उपस्थित विद्यार्थियों को पुलिस के कार्यों, सड़क पर चलने के नियम, ट्रैफिक सिग्नल, वाहन चलाते समय सावधानियां, साइबर क्राइम, एटीएम से ठगी, विस्तारपूर्वक जानकारी दिया गया।
    महिला प्रकोष्ठ की निरीक्षक आशा तिर्की के द्वारा अपनी टीम के साथ लूथरन हायर सेकेंडरी स्कूल इचकेला, थाना प्रभारी तुमला उ.नि. चंद्रकुमार सिंगार द्वारा शासकीय हाईस्कूल तुमला, स.उ.नि. रामनाथ राम द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोढ़ी एवं स.उ.नि. टेकराम सारथी द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुलडेगा में जाकर उपस्थित विद्यार्थियों को यातायात नियमों के बारे विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुये बताया गया कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाकर ही वाहन चलाएं, वाहन चलाते समय तीन सवारी बैठ कर वाहन न चलाएं, बिना लाइसेंस के वाहन न चलाएं, शराब सेवन कर वाहन न चलाएं, चार पहिया वाहन चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट पहनकर चलाएं, वाहन चलाते समय हमेशा समस्त दस्तावेज लेकर वाहन चलाएं और हमेशा यातायात नियमों एवं संकेतों का पालन करने हेतु विस्तारपूर्वक स्कूली छात्र-छात्राओं को समझाईस दिया गया।
    उपस्थित विद्यार्थियों को साइबर अपराध (धारा, आईटी एक्ट) के बारे में जैसे, फोन पे, गूगल पे, फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्विटर, इंस्टाग्राम, एनीडेस्क में होने वाली फ्रॉड के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दिया गया, साथ ही उन्हें सायबर टोल फ्री नंबर 1930 के संबंध में बताकर भविष्य में होने वाली फ्रॉड से बचने और बचाने के संबंध में स्कूली छात्र छात्राओं को विस्तारपूर्वक समझाईस दिया गया, साथ ही उन्हें मानसिक प्रताड़ना (टार्चर), महिलाओ के विरुद्ध होने वाले अपराध, पॉक्सो एक्ट, महिला संबंधी अपराध, टोनही प्रताणना, गुडटच-बैडटच, सांप काटने का उपायों को लेकर सभी उपस्थित छात्र छात्राओं को जानकारी दी गई। उपस्थित बालिकाओं को चाईल्ड हेल्पलाईन 1098, सायबर हेल्प लाईन नंबर 155260, 1930, महिला हेल्प लाईन 1091, पुलिस कंट्रोल रूम एवं थाना/चौकी तथा महत्वपूर्ण नंबरों के संबंध में भी बताया जा रहा है।
    कार्यक्रम में लूथरन हाईस्कूल के प्राचार्य मेंजस टोप्पो, निरीक्षक आषा तिर्की, आर. प्रसन्न सिंह, म.आर. मुन्नी देवी, म.आर. अरूणा तिर्की, शास.उ.मा.वि. तुमला में उप निरीक्षक चंद्र कुमार सिंगार, शास.उ.मा.वि. गोढ़ी में स.उ.नि. रामनाथ राम एवं शास.उ.मा.वि. बुलडेगा में स.उ.नि. टी.आर.सारथी, प्र.आर. संजय नागवंषी इत्यादि उपस्थित थे।
    ———-00———

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleधर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका घर के बाहर खड़ी मोटर सायकल क्र. CG 14 MG 9268 की चोरी करने वाले 16 वर्षीय अपचारी बालक को तत्काल संरक्षण में लेकर पूछताछ उपरांत किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया,*
    Next Article * धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G)तहलका अभिव्यक्ति एप्प में 3858 रजिस्टर्ड यूजर्स के साथ जिला जशपुर पूरे राज्य में पुनः प्रथम स्थान पर है,*
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* सीएम कैंप कार्यालय की पहल से परिजन को मिली मुआवजा राशि

    November 9, 2024

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कोतबा पुलिस ने आरोपी सरगना शाहरूख खान एवं सहआरोपी वसीम अकरम को किया गिरफ्तार, इनके कब्जे से 10 बुलेट एवं 01 स्कूटी वाहन को जप्त किया,

    November 3, 2024

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* नारी सुरक्षा एवं सायबर जागरूकता को लेकर पत्थलगांव के मैरिज गार्डन में वृहद कार्यक्रम आयोजित कर आमजनों को जागरूक किया गया

    September 11, 2024

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • Kein Nobelium Depot Anreiz Auswahl Online-Casino Dolly – DE Register Free
    • Drogenkonsument Leben Und Flüssig Kompatibilität Total casino · Switzerland Bet Now
    • Încearcă Roata Cu Imagini Uimitoare Zodiac casino — Republika Slovenija
    • FanDuel Casino Vorn Für Wirbeln Anreiz – DE Claim Free Spins Boomerang casino
    • Pagamento Metodi Disponibile – Italia Play for Real casino wintopia

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?