Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Saturday, September 12
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कोतबा पुलिस ने आरोपी सरगना शाहरूख खान एवं सहआरोपी वसीम अकरम को किया गिरफ्तार, इनके कब्जे से 10 बुलेट एवं 01 स्कूटी वाहन को जप्त किया,
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कोतबा पुलिस ने आरोपी सरगना शाहरूख खान एवं सहआरोपी वसीम अकरम को किया गिरफ्तार, इनके कब्जे से 10 बुलेट एवं 01 स्कूटी वाहन को जप्त किया,

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGNovember 3, 2024No Comments4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *ठगी के मामले में जशपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही,*

    *दस्तावेज का धोखे से दुरूपयोग कर, कूटरचना कर अनेकों वाहन का फायनेंस कराकर विक्रय करने वाले रैकेट का भंडाफोड़,* 

    *कोतबा पुलिस ने आरोपी सरगना शाहरूख खान एवं सहआरोपी वसीम अकरम को किया गिरफ्तार, इनके कब्जे से 10 बुलेट एवं 01 स्कूटी वाहन को जप्त किया,* 

    *आरोपियों ने फायनेंस कराकर वाहनों को अन्य लोगों को विक्रय कर दिया था,*  

    *चौकी कोतबा थाना बागबहार में आरोपियों के विरूद्ध अप.क्र. 124/2024 धारा 420, 467, 468, 471, 379, 34 भा.द.वि. का अपराध दर्ज,* 

    *सरगना शाहरूख खान के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली अंबिकापुर एवं थाना राजपुर में 420 भा.द.वि. का अपराध दर्ज है,* 

     

    आरोपीगणों के नाम:-

    1. शाहरूख खान उम्र 26 साल निवासी खोरमा थाना प्रतापपुर जिला सूरजपुर।

    2. वसीम खान उम्र 40 साल निवासी रसुलपुर अंबिकापुर।

     

    जप्ती:- (1) 10 नग बुलेट वाहन एवं 01 नग स्कूटी।

     

    —–00—–

     

    मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आवेदक आशीष शर्मा उम्र 26 साल निवासी कोतबा ने चौकी में एक शिकायत आवेदन प्रस्तुत किया था कि उसे दिनांक 12.08.2024 को कोरियर के माध्यम से एक आर.सी. बुक प्राप्त हुई। जिसमें वाहन का रजिस्ट्रेशन क्र. CGV29 AG 1344 का रजिस्ट्रेशन दिनांक 06.02.2024 एवं चेचिस नंबर, इंजन नंबर इत्यादि अंकित है। उक्त वाहन को हिंदुजा लिलैंड फायनेंस कंपनी के द्वारा फायनेंस किया गया है। आवेदक एवं इसके परिवार के सदस्य के द्वारा किसी प्रकार का इस वर्ष वाहन नहीं खरीदा गया है, न ही इसके द्वारा किसी प्रकार का मूल दस्तावेज दिया गया है। वाहन खरीदी के दौरान डाउन पेमेंट देकर फायनेंस नहीं कराया गया है। इसके द्वारा दस्तावेज की छायाप्रति को स्कूटी के डिक्की में रखा गया था जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा दस्तावेज को चुराकर उसका दुरूपयोग करते हुये वाहन फायनेंस कराकर ठगी करना जाॅंच में पाये जाने पर चौकी कोतबा थाना बागबहार में अप.क्र. 124/24 धारा 420, 34 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

    ठगी का गंभीर प्रकरण सामने आने पर पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी द्वारा एसडीओपी पत्थलगांव श्री ध्रुवेश कुमार जायसवाल एवं चौकी प्रभारी कोतबा को बारीकी से जाॅंच कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये थे।

    सायबर सेल एवं मुखबीर से पुलिस टीम को उक्त प्रकरण के आरोपी शाहरूख खान निवासी खोरमा थाना प्रतापपुर के अंबिकापुर में मौजूद होने का पता चलने पर तत्काल टीम द्वारा उसे अभिरक्षा में लेकर चौकी कोतबा लाया गया, पूछताछ में उसने वाहन को वसीम अकरम उर्फ चम्पा से फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर एक व्यक्ति को विक्रय करना एवं अन्य कई वाहनों को दूसरे व्यक्ति को विक्रय करना बताया। वाहन विक्रय से प्राप्त राशि का हिस्सा को अपने पास रखना बताया। आरोपी शाहरूख खान के पेष करने पर 01 बुलेट वाहन को जप्त किया गया है। आरोपी शाहरूख खान से पूछताछ करने पर अपराध को घटित करना स्वीकार करने पर उसे दिनांक 01.11.2024 को गवाहों के समक्ष गिरफ्तार किया गया है।

    प्रकरण में वाहन जप्ती एवं अन्य आरोपी के संबंध में संपूर्ण जानकारी हेतु अभियुक्त शाहरूख खान का 02 दिवस पुलिस रिमाण्ड लेकर पुलिस टीम उसे साथ में लेकर अंबिकापुर से अलग-अलग 04 व्यक्तियों से 08 नग बुलेट वाहन 01 नग स्कूटी वाहन एवं सूरजपुर से 02 व्यक्तियों से 02 नग बुलेट को जप्त कर चौकी कोतबा लाया गया है।

    पुलिस टीम द्वारा पता-तलाश कर प्रकरण के सह आरोपी वसीम खान निवासी रसुलपुर अंबिकापुर को भी अभिरक्षा में लेकर चैकी में लाया गया, पूछताछ करने पर उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार करने पर उसे दिनांक 03.11.2024 को गिरफ्तार किया गया है।

    आरोपी शाहरूख खान निवासी खोरमा थाना प्रतापपुर के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली अंबिकापुर में अप.क्र. 555/24 धारा 420, एवं थाना राजपुर जिला बलरामपुर में अप.क्र. 78/24 धारा 420 भा.द.वि. का अपराध पूर्व से दर्ज है। प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार किया जावेगा।

    प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपियों की गिरफ्तारी में चैकी प्रभारी कोतबा उप निरीक्षक राकेष सिंह, आर. उपेन्द्र सिंह, आर. बूटा सिंह, आर. प्रवीण खलखो, आर. अनुप भगत का योगदान रहा है।

    पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह द्वारा कहा गया है कि:- “दस्तावेज का धोखे से दुरूपयोग कर, कूटरचना कर अनेकों वाहन का फायनेंस कराकर विक्रय करने के मामले में शाहरूख खान एवं वसीम अकरम को गिरफ्तार किया गया है, इनके कब्जे से 10 बुलेट वाहन एवं 01 स्कूटी वाहन जप्त किया गया है। प्रकरण में अन्य आरोपियों की संलिप्तता पाई गई है, उन्हें भी पुलिस टीम द्वारा जल्द गिरफ्तार किया जावेगा।”

     

    —–00—–

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* मुख्यमंत्री को दीपावली की बधाई देने बड़ी संख्या में जशपुरवासी बगिया कैम्प कार्यालय पहुंचे थे 
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पुरानी बातों को लेकर लाठी-डंडा से वार कर बड़े भाई की हत्या करने वाले आरोपी सुलेन्द्र मांझी को तुमला पुलिस ने चंद घंटो के भीतर किया गिरफ्तार,
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    सुर्खियां आपकी सुरक्षा स्पेशल खबर | बरसात में जरा-सी लापरवाही पड़ सकती है भारी! जानलेवा बीमारियों और स्नेक बाइट से बचने के लिए डॉ. विकास गर्ग ने बताए जीवन रक्षक उपाय………

    July 30, 2026

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 न्यू लक्ष्मी मोबाइल में बड़ी चोरी, ग्राहकों के रिपेयरिंग वाले मोबाइल भी ले गए चोर……….
    • जन्माष्टमी तो बहुत सुनी होगी… लेकिन कृष्ण भगवान की छठी का ऐसा अनोखा उत्सव शायद ही कहीं देखा हो!……….
    • सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कसी कमर
    • पत्थलगांव में मासूमियत पर भीख का बोझ!…….
    • ऑपरेशन शंखनाद में जशपुर पुलिस का बड़ा वार: तस्करों के चंगुल से 14 गौवंश मुक्त, एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश तेज……..

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?