विशेष संवाददाता: उप संपादक वैभव शर्मा
आज की सुर्खियां | पत्थलगांव, जशपुर
बरसात की फुहारें जितनी सुकून देती हैं, उतना ही यह मौसम खतरनाक बीमारियों और सर्पदंश (स्नेक बाइट) का जोखिम भी बढ़ा देता है। ऐसे समय में जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव है। इसी उद्देश्य से पत्थलगांव स्थित डिवाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. विकास गर्ग ने आमजन के लिए महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सलाह जारी की है।
डॉ. विकास गर्ग ने बताया कि बारिश के मौसम में दूषित पानी, अस्वच्छ भोजन और गंदगी के कारण डेंगू, मलेरिया, वायरल फीवर, टाइफाइड, डायरिया और त्वचा संबंधी संक्रमण तेजी से फैल सकते हैं। उन्होंने लोगों से स्वच्छ और ताजा भोजन करने, केवल शुद्ध या उबला पानी पीने, घर और आसपास पानी जमा न होने देने तथा साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की अपील की।
सर्पदंश के बढ़ते खतरे को देखते हुए उन्होंने कहा कि खेतों, बगीचों और झाड़ियों वाले क्षेत्रों में जाते समय मजबूत जूते पहनें, रात के समय टॉर्च का उपयोग करें और यदि किसी व्यक्ति को सांप काट ले तो झाड़-फूंक या घरेलू उपचार के भरोसे समय न गंवाएं। ऐसे मामलों में तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचना ही जीवन बचाने का सबसे सुरक्षित और वैज्ञानिक तरीका है।
डॉ. विकास गर्ग ने कहा कि बरसात के मौसम में थोड़ी-सी सतर्कता और समय पर चिकित्सा सलाह अपनाकर अधिकांश मौसमी बीमारियों से बचाव संभव है। स्वस्थ जीवन के लिए जागरूकता, स्वच्छता और समय पर उपचार ही सबसे प्रभावी हथियार हैं।
आप सभी को क्या-क्या खाना चाहिए क्या-क्या पीना चाहिए और किस तरह की बीमारी हो से बचकर रहना चाहिए उसके लिए QR कोड हमारे डिवाइन मेडिकेयर द्वारा बनाया गया है इसे स्कैन करें और अपना-अपना रूटीन देखें बिल्कुल मुफ्त की सर्विस है एक बार ट्राई करो👇🏼

आज की सुर्खियां अपने सभी पाठकों से अपील करता है कि इस महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संदेश को अपने परिवार, मित्रों और आसपास के लोगों तक अवश्य पहुंचाएं। आपकी एक छोटी-सी जागरूकता किसी की जिंदगी बचाने का कारण बन सकती है।
✍️ विशेष खबर : उप संपादक वैभव शर्मा
आज की सुर्खियां

