Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, August 9
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»अंबिकापुर रोड पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार दो बच्चियां घायल, लोगों ने चालक को पकड़ा…..
    Uncategorized

    अंबिकापुर रोड पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार दो बच्चियां घायल, लोगों ने चालक को पकड़ा…..

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJuly 30, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर

    पत्थलगांव | आज की सुर्खियां

    पत्थलगांव के अंबिकापुर रोड स्थित दुर्गा स्टील के समीप गुरुवार को एक सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार दो बच्चियां घायल हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बिना नंबर प्लेट की एक तेज रफ्तार बाइक ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे दोनों बच्चियां सड़क पर गिर गईं और उनके हाथ-पैर में मामूली चोटें आईं।

    स्थानीय लोगों के अनुसार, घायल बच्चियां पूर्व दुर्गा मंदिर के पुजारी आदरणीय शास्त्री महाराज की पोतियां बताई जा रही हैं। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने बाइक चालक को मौके पर ही पकड़ लिया। प्रत्यक्षदर्शियों का यह भी कहना है कि टक्कर के बाद चालक का बच्चियों से विवाद हो गया, जिसके बाद मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर स्थिति को शांत कराया। बाद में चालक को उसके परिजनों के साथ समझाइश के लिए सौंप दिया गया।

    घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहत की बात यह रही कि दोनों बच्चियों को गंभीर चोट नहीं आई और वे सुरक्षित हैं।

    जनहित में अपील

    आज की सुर्खियां न्यूज़ चैनल सभी अभिभावकों से विनम्र अपील करता है कि कम उम्र के बच्चों को वाहन चलाने के लिए न दें। सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें, हेलमेट का उपयोग करें और यातायात नियमों का सम्मान करें। आपके बच्चे ही आपका भविष्य हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा आपकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।

    — उप संपादक: वैभव शर्मा
    आज की सुर्खियां

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleसुर्खियां आपकी सुरक्षा स्पेशल खबर | बरसात में जरा-सी लापरवाही पड़ सकती है भारी! जानलेवा बीमारियों और स्नेक बाइट से बचने के लिए डॉ. विकास गर्ग ने बताए जीवन रक्षक उपाय………
    Next Article महज 40 मीटर का ढलान बना लोगों के लिए मुसीबत, कदम घाट की जर्जर सड़क पर रोज टूट रहे वाहन……….
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    एक अधिकारी को भावभीनी विदाई, दूसरे ने संभाली जशपुर की कमान……… वैभव शर्मा उप संपादक की ग्राउंड रिपोर्ट

    August 7, 2026

    जशपुर में अपराधियों के लिए अब नहीं बचेगी कोई जगह! प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा के विशेष खबर…..

    August 7, 2026

    जंगल से मुंबई तक… पुलिस की पकड़ से बचता रहा पलटू, आखिरकार जशपुर पुलिस ने ढूंढ निकाला

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • एक अधिकारी को भावभीनी विदाई, दूसरे ने संभाली जशपुर की कमान……… वैभव शर्मा उप संपादक की ग्राउंड रिपोर्ट
    • जशपुर में अपराधियों के लिए अब नहीं बचेगी कोई जगह! प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा के विशेष खबर…..
    • जंगल से मुंबई तक… पुलिस की पकड़ से बचता रहा पलटू, आखिरकार जशपुर पुलिस ने ढूंढ निकाला
    • 💜 बैंगनी रंग में सजी सावन की शाम, खुशियों और अपनत्व से महका भारतीय नगर प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की ग्राउंड रिपोर्ट………
    • किरायेदारों का सत्यापन कराना जरूरी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस सख्त आज की सुर्खियां उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर……….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?